Skip to main content

राजस्थान प्रश्नोत्तरी- 25-10-2016


प्रश्न- 1 पंचपीर कौन थे?
उत्तर- सांस्कृतिक एकता के प्रतीक राजस्थान के पाँच लोकदेवता पाबूजी, हड़बू जी, रामदेवजी, मेहाजी मांगलिया और गोगाजी।
प्रश्न-2 पाने क्या है?
उत्तर- कागज पर बने देवी-देवताओं के चित्र जिन्हें धार्मिक अवसर पर प्रतिष्ठित किया जाता है।

प्रश्न-3 राजप्रशस्ति क्या है?
उत्तर- राजसमन्द झील की नौ-चौकी पर रणछोड़ भट्ट द्वारा मेवाड़ के इतिहास पर 1676 ई. में संस्कृत में लिखित 25 शिलाओं पर उत्कीर्ण महाकाव्ययुक्त सबसे बड़ा शिलालेख।

प्रश्न-4 चौपड़ा क्या है?
उत्तर- निश्कलंकी संप्रदाय के संत मावजी द्वारा वाद-विवाद शैली में रचित ग्रन्थ।
प्रश्न-5 साहित्य की विधा रास से क्या अभिप्राय है?
उत्तर- जैन कवियों द्वारा विकसित नृत्य-गायन व अभिनय तीनों कला से युक्त साहित्य की एक विधा।
प्रश्न-6 ओल्यू क्या है?
उत्तर- दाम्पत्य प्रेम से परिपूर्ण विलापयुक्त लयबद्ध गीत जिसमें पति के लिए भंवरजी, कँवरजी का तथा पत्नी के लिए मरवण व गौरी का प्रयोग किया गया है।
प्रश्न-7 मरू-त्रिकोण क्या है?
उत्तर- पश्चिमी राजस्थान के मरुस्थलीय जिलों जैसलमेर, बीकानेर व जोधपुर के पर्यटन स्थलों को मरू-त्रिकोण के रूप में JBIC, जापान के सहयोग से विकसित किया जा रहा है।
प्रश्न 8- गजलर क्या है?
उत्तर- राष्ट्रीय मरू-उद्यान में जगह-जगह पानी एकत्रित करने हेतु निर्मित किये गए टैंक।
राजस्थान में वन विभाग ने वन्यजीवों के पानी के लिए होने वाले पलायन को रोकने तथा वन सम्पदा को संरक्षित और संवद्धित बनाने के लिए महती योजना बनाई है जिसके अंतर्गत वन क्षेत्रों में पानी के ऐसे टैंक या कुण्ड विकसित किए गए हैं, जिनमें बरसात का पानी एकत्र कर वन्य जीवों को सालभर पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। विशेष तौर पर बनने वाले कुण्डों को गजलर कहा जाता है।
वन क्षेत्र में वन्यजीवों के लिए वर्तमान में बने जलस्रोतों की तुलना में गजलर में 35 से 40 हजार लीटर से अधिक पानी संग्रहित किया जा सकेगा। बारिश के पानी से एक बार गजलर भर जाने पर सालभर तक पानी की कमी नहीं रहेगी। बारिश नहीं हुई तो टैंकर के जरिए गजलर को भरा जा सकेगा।
प्रश्न-9 सगरा भोजका क्या है?
उत्तर- इन्डो-इजरायल पद्धति से खजूर उत्कृष्ट केंद्र के रूप में स्थापित जैसलमेर जिले का एक गाँव।
(
राज्य सरकार द्वारा राज्य के विभिन्न स्थानों पर उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के लिए उत्कृष्टता केन्द्रों की स्थापना की गई है जिनमें खैमरी (धौलपुर) में सभी प्रकार के फलों का, सगरा भोजका (जैसलमेर) में खजूर का, ढिंढोल (जयपुर) में अनार का, झालावाड़ में उद्यानिकी फसलों का, देवड़ावास (टोंक) में अमरूद का और कोटा नींबू वर्गीय फलों का उत्कृष्टता केन्द्र स्थापित किया गया है। जैसलमेर के सगरा भोजका में लगा खजूर का उद्यान देश का सबसे बड़ा खजूर का उद्यान है)
प्रश्न-10 भतुल्या या भगुल्या या भूतालिया किसे कहते हैं?
उत्तर- राजस्थान में मई - जून के माह में गर्मी के कारण संवहनिक धाराओं के कारण स्थानीय स्थानीय रूप से उत्पन्न वायु भंवर।
प्रश्न-11 राज्य में भेड़ों की प्रमुख नस्लों के नाम लिखो?
उत्तर- मालपुरी, चोकला, सोनाड़ी, नाली, पूगल, मगरा, मारवाड़ी, जैसलमेरी एवं खेरी।
प्रश्न-12. इंदिरा लिफ्ट सिंचाई परियोजना क्या है?
उत्तर- सवाईमाधोपुर जिले में स्थापित करौली, सवाई माधोपुर भरतपुर जिले की परियोजना जिसमें चंबल नदी के पानी को कसेड़ा ग्राम के समीप 120 मीटर ऊंचा उठाकर (लिफ्ट कर) करौली, हिंडौन, टोडाभीम, नादौती, गंगापुर, बामनवास, महुआ तथा बयाना के 370 गांवों की कृषि भूमि पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। परियोजना की कुल सिंचाई क्षमता 1.07 लाख हैक्टेयर है।
प्रश्न-13 अजरक प्रिंट क्या है?
उत्तर- दोनों तरफ छपाई वाली बाड़मेरी प्रिन्ट,जिसमें लाल एवं नीले रंग का सर्वाधिक प्रयोग होता है।
प्रश्न-14 राजस्थान के प्रमुख संगमरमर उत्पादक क्षेत्र कौन-कौनसे हैं?
उत्तर- संगमरमर उत्पादन में राज्य का एकाधिकार है। यहां मकराना (नागौर), राजसमंद, भैंसलाना (काला संगमरमर), उदयपुर (हरा संगमरमर), आंधी (जयपुर), आबू रोड, बर्डिया (पाली), दौलतपुर, कायमपुरा (अजमेर), ओण्डा, दादमपीर (अलवर) से संगमरमर निकाला जाता है। राज्य में मकराना, किशनगढ़, राजसमंद बड़ी मंडियों के रूप में विकसित हुए हैं।
प्रश्न-15 मौताणा और चढ़ोतरा क्या है?
उत्तर- मौताणा यानि मौत का मुआवजा, उदयपुर जिले के मीणा और भील जनजाति बहुल क्षेत्र में प्रचलित इस प्रथा के अनुसार किसी व्यक्ति की हो जाने की स्थिति में पीड़ित पक्ष दूसरे पक्ष से मुआवज़ा लेता है, जिसे मौताणा कहते हैं। यदि दूसरा पक्ष इससे इंकार करता है तो बदला लेने के लिए वह उसके घर में आग लगा देता है या उसी तरह की अन्य घटना को अंजाम दे सकता है अथवा क्षतिपूर्ति मिलने तक मृतक के शव को उसके घर के सामने रखकर प्रदर्शन कर सकता है, जिसे चढ़ोतरा कहते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Vedic Period - Early Vedic Society वैदिक काल- प्रारम्भिक वैदिक समाज

प्रारम्भिक वैदिक समाज Vedic Period - Early Vedic Society प्रारम्भिक वैदिक समाज कबीलाई समाज था तथा वह जातीय एवं पारिवारिक संबंधों पर आधारित था। प्रारम्भिक वैदिक समाज जाति के आधार पर विभाजित नहीं था एवं विभिन्न व्यावसायिक समूह अर्थात् मुखिया, पुरोहित, कारीगर आदि एक ही जन समुदाय के हिस्से थे। प्रारम्भिक वैदिक समाज में कबीले के लिए ‘जन’’ शब्द का इस्तेमाल किया जाता था और ऋग्वेद में विभिन्न जन का उल्लेख है। विभिन्न कबीलों में पारस्परिक संघर्ष सामान्य थे, जैसे ऋग्वेद में ‘‘दशराज युद्ध’’ का वर्णन हुआ है और इसी युद्ध के वर्णन से हमें कुछ कबीलों के नाम प्राप्त होते हैं जैसे भरत, पुरु, यदु, द्रहयु, अनू और तुरवासू। प्रारम्भिक वैदिक समाज में कबीलों के युद्ध जैसे कि पहले भी कहा गया है पशुओं के अपरहय एवं पशुओं की चोरी को लेकर होते रहते थे। ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’- कबीले का मुखिया ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’ होता था। वह युद्ध में नेता तथा कबीले का रक्षक था। ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’ का पद अन्य व्यावसायिक समूहों की भांति ही पैतृक नहीं था बल्कि उसका जन के सदस्यों में से चुनाव होता था। ‘राजन्य’- योद्धा को ‘राजन्य’ क...