Skip to main content

100 Important Fact Of Rajasthan Gk - राजस्थान सामान्य ज्ञान 100 महत्वपूर्ण तथ्य-







राजस्थान सामान्य ज्ञान 100 महत्वपूर्ण तथ्य-


01. माही बजाज सागर परियोजना से संबंधित बाँध किस जिले में है - बाँसवाड़ा
02. राज्य के किस भाग में माही उसकी सहायक नदियाँ बहती हैं- दक्षिण भाग
03. किस नदी की दो मुख्य सहायक नदियाँ एराव और एरन हैं - माही की
04. माही मुख्यतया किस राज्य की नदी है - गुजरात की
05. माही नदी का उद्गम स्थल मध्यप्रदेश के किस जिले में विन्ध्याचल पर्वत में है - धार जिले के
06. राजस्थान में माही नदी का प्रवाह क्षेत्र किन जिलों में है- बाँसवाड़ा, प्रतापगढ़ (चित्तौड़गढ़), डूंगरपुर
07. माही प्रवाह क्षेत्र के मैदानों को क्या कहते हैं - छप्पन मैदान
08. माही किस प्रकार की नदी है -  बरसाती नदी
09. माही का प्रवाह किस ओर है - अरब सागर की ओर
10. माही नदी किस खाड़ी में गिरती है- खम्भात की खाड़ी में
11. माही नदी पर बाँध के लिए प्रसिद्ध लोहारिया गाँव किस जिले में है- बाँसवाड़ा जिले में
12. राष्ट्रीय जल विकास प्राधिकरण की किस परियोजना में राजस्थान की काली सिन्ध-पार्वती-बनास नदियों को जोड़ा जाना है- नदी जोड़ो परियोजना में
13. काली सिन्ध-पार्वती-बनास नदियों को किस बाँध से जोड़ा जाएगा - राणा प्रताप सागर बाँध
14. कौनसी नदी जयपुर के पास विराटनगर की पहाड़ियों से निकलकर पूर्वी भाग में बहती है- बाणगंगा
15. बाणगंगा भरतपुर धौलपुर में से बहती हुई उत्तरप्रदेश के किस स्थान के समीप यमुना में मिलती है - फतेहाबाद
16. अलवर में रूपारेल और कोटपुतली तहसील में साबी-सोता नदियाँ हैं
17. अलवर क्षेत्र का ढाल पूर्व की ओर है
18. अलवर क्षेत्र की सभी नदियाँ पश्चिम से पूर्व की ओर बहती है
19. पूर्वी मैदानी प्रदेश की साल भर बहने वाली प्रमुख नदी चम्बल है
20. चम्बल नदी मध्यप्रदेश में विन्ध्याचल पर्वत के उत्तरी ढाल में मऊ नामक स्थान से निकलती है
21. राजस्थान में चम्बल का प्रवाह क्षेत्र केवल कोटा, बूँदी और झालावाड़ जिलों में है
22. चम्बल घाटी परियोजना का राजस्थान मध्यप्रदेश के आर्थिक विकास में केन्द्रीय स्थान है
23. पार्वती, काली सिन्ध, बामनी चन्द्रभागा चम्बल की सहायक नदियाँ हैं
24. चम्बल नदी सवाई माधोपुर धौलपुर जिलों में राजस्थान और मध्यप्रदेश की सीमा बनाती है
25. ऊबड़-खाबड़ भूमि, जिसमें रेत के ऊँचे टीलों के मध्य गहरी घाटियाँ हों, बीहड़ कहलाती है
26. बीहड़ भूमि खेती के लिए सर्वथा अनुपयुक्त होती है
27. सरकार द्वारा कन्दराओं की भूमि के विकास हेतु बीहड़ क्षेत्र में वृक्षारोपण करवाया जा रहा है
28. चम्बल नदी उत्तरप्रदेश में यमुना में मिलती है
29. ढुन्ड नदी जयपुर जिले से सम्बद्ध है
30. बनास उसकी सहायक नदियाँ पूर्वी मैदानी प्रदेश में बहती है
31. पूर्वी मैदानी प्रदेशों की मुख्य फसलें गेंहूं, जौ, चना, बाजरा, ज्वार, सरसों, तिलहन गन्ना आदि हैं
32. बनास नदी का उद्गम स्रोत राजसमन्द जिले में खमनौर की पहाड़ियों से है
33. बनास नदी राजसमन्द, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, टोंक, बूँदी और सवाई माधोपुर जिलों में बहती है
34. बनास नदी सवाई माधोपुर जिले में खण्डार के समीप चम्बल नदी में गिरती है
35. बनास नदी को ''वन की आशा'' भी कहा जाता है
36. बेढ़च, गम्भीरी, कोठारी, खारी और मुरेल, बनास की सहायक नदियाँ हैं
37. बनास नदी बरसाती नदी है
38. बनास नदी के बहाव क्षेत्र में कुओं द्वारा सिंचाई की जाती है
39. राजस्थान का 3/5 भाग अरावली के उत्तर-पश्चिम में तथा 2/5 भाग दक्षिण-पूर्व में पड़ता है
40. अरावली पर्वत मालाएँ पश्चिम से आने वाली मिट्टी को रोकती हैं
41. अरावली पहाड़ के बाएँ भाग में उत्तरी-पश्चिमी मरुस्थलीय प्रदेश तथा दाएँ भाग में मैदानी प्रदेश पाया जाता है
42. वर्षा की दृष्टि से अरावली पहाड़ का दायाँ भाग, बाएँ भाग की अपेक्षा ज्यादा समृद्ध है।
43. अरावली पहाड़ का दक्षिण-पश्चिमी छोर माउण्ट आबू के समीप है
44. अरावली पहाड़ का उत्तरी-पूर्वी भाग खेतड़ी के पास है
45. राजस्थान में अरावली पर्वत का विस्तार उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम की ओर है
46. कम ऊँचाई वाले अरावली पर्वत अजमेर, जयपुर अलवर जिलों में फैले हैं, इन जिलों में औसत ऊँचाई 550-670 मीटर तक
47. अजमेर में अरावली पर्वत की सबसे ऊँची पर्वतमाला तारागढ़-870 मीटर, जयपुर में नाहरगढ़ है
48. जवाई, लीलरी, जोजरी सूकड़ी आदि लूनी की सहायक नदियाँ हैं
49. लूनी की सहायक नदियाँ अरावली की पश्चिमी ढालों से निकलती है
50. अरावली की ढालों पर विशेषतः मक्का की खेती की जाती है
51. अरावली पर्वत क्षेत्र मुख्यतः अभ्रक खनन के लिए प्रसिद्ध है
52. खेतड़ी का सिंघाना क्षेत्र ताँबा खनन के लिए जाना जाता है
53. खेतड़ी में ताँबा खनन का कार्य खेतड़ी कॉपर प्रोजेक्ट द्वारा किया जा रहा है
54. जावर जस्ते सीसे की खानों के लिए जाना जाता है
55. जावर खानों में खनन कार्य भारत सरकार के उपक्रम हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है
56. अरावली पर्वतों का सबसे ऊँचा शिखर गुरुशिखर (1722 मी.) है
57. गुरु शिखर माउण्ट आबू (सिरोही) में स्थित है
58. गुरु शिखर के आसपास की अन्य चोटियाँ सेर (1597 मी.), अचलगढ. (1380 मी.) और दिलवाड़ा के पश्चिम में तीन अन्य चोटियाँ
59. अरावली पर्वतों की कई समानान्तर श्रेणियाँ सिरोही, उदयपुर और डूंगरपुर जिलों में फैली हुई हैं
60. राजस्थान का राजकीय खेल बास्केटबाल है
61. मध्यवर्ती अरावली पर्वतीय प्रदेश सम्पूर्ण उदयपुर डूंगरपुर जिले में फैला हुआ है, यह सिरोही, पाली, बाँसवाड़ा, चित्तौड़गढ़ अजमेर जिलों के कुछ भागों में फैला हुआ है
62. विश्व के प्राचीनतम पर्वतों में से एक अरावली पर्वत की अधिकतम ऊँचाई उदयपुर जिले की कुम्भलगढ़ गोगुन्दा तहसीलों में पाई जाती है
63. उदयपुर जिले में अरावली पर्वत के अधिकतम ऊँचाई वाले क्षेत्र को 'भोराठ का पठार' कहा जाता है
64. थार का मरुस्थल अरावली पर्वतीय प्रदेश के सुदूर पश्चिमी भाग भारत-पाक सीमा को छूते हुए फैला हुआ है
65. जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर मारवाड़ थार के रेगिस्तान के वे भाग हैं, जहाँ मरुस्थल उग्र है।
66. धरातल और जलवायु के अन्तरों के आधार पर राजस्थान राज्य को मोटे तौर पर चार भागों में बाँटा जाता है,
  • ·         उत्तर-पश्चिमी मरुस्थलीय प्रदेश
  • ·         मध्यवर्ती अरावली पर्वतीय प्रदेश,
  • ·         पूर्वी मैदानी प्रदेश
  • ·         दक्षिण-पूर्वी पठारी प्रदेश (हाड़ौती पठार)
67. उत्तर-पश्चिमी मरुस्थलीय प्रदेश में राज्य का लगभग 61 प्रतिशत रेगिस्तानी भाग सम्मिलित है
68. उत्तर-पश्चिमी मरुस्थलीय प्रदेश में राज्य के 12 जिले- सम्पूर्ण जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, जालौर, बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूँ, नागौर और सीकर, तथा सिरोही, पाली, अजमेर, और जयपुर जिलों के उत्तरी पश्चिमी भाग शामिल हैं
69. उत्तर-पश्चिमी मरुस्थलीय प्रदेश का पूर्वी भाग ''मारवाड़'' कहलाता है तथा पश्चिमी भाग ''थार का रेगिस्तान'' कहलाता है
70. उत्तर-पश्चिमी मरुस्थलीय प्रदेश के अधिकांश भाग में वर्षा का औसत 20 से 50 सेमी. तथा न्यूनतम 10 सेमी. से भी कम है
71. उत्तर-पश्चिमी मरुस्थलीय प्रदेश का गर्मियो में उच्चतम तापमान 48o सेल्सियस तथा सर्दियों में -3o सेल्सियस तक पहुँच जाता है
72. उत्तर-पश्चिमी मरुस्थलीय प्रदेश में बलुई मिट्टी का अत्यधिक जमाव पाया जाता है।
73. जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर और जालौर जिलों में रेत के स्थाई टीले हैं, जबकि उत्तरी भागों विशेषतः चूरू, झुंझुनूँ, सीकर और बीकानेर में अस्थाई टीले हैं, जो तेज हवाओं के साथ स्थानांतरित होकर सड़क रेलमार्ग में बाधा बनते हैं
74. उत्तर-पश्चिमी मरुस्थलीय प्रदेश भाग में भूमिगत जल की गहराई 20-100 मीटर तक होती है, अतः बैलों अथवा ऊँटों को कुओं में जोतकर पानी निकाला जाता है
75. उत्तर-पश्चिमी मरुस्थलीय प्रदेश  की एकमात्र नदी लूनी है
76. लूनी नदी का उद्गम अजमेर के पास पुष्कर घाटी के समीप अरावली की पहाड़ियों मे आनासागर से होता है
77. लूनी नदी पश्चिम मे बहती हुई, दक्षिण-पश्चिम भाग में 320 किमी. तक बहकर कच्छ के रण में प्रवेश करती है, जहाँ इसका पानी फैल जाता है।
78. लूनी बरसाती नदी है
79. लूनी नदी का जल दक्षिण बहाव क्षेत्र में खारा है और पीने सिंचाई के अयोग्य है
80. अरावली पर्वत के पश्चिम में बहने वाली लूनी केवल एकमात्र नदी है
81. उत्तर-पश्चिमी मरुस्थलीय प्रदेश  की मुख्य फसल बाजरा, मूँग, मोठ आदि थोड़ी वर्षा से पकने वाली हैं
82. उत्तर-पश्चिमी मरुस्थलीय प्रदेश का मुख्य धंधा पशु-पालन बन गया है
83. उत्तर-पश्चिमी मरुस्थलीय प्रदेश में राठी और थारपारकर नस्ल की गायें, जो कठिन जलवायु की परिस्थितियों के अनुकूल हैं, पाई जाती हैं
84. मरुस्थलीय प्रदेश में कुछ स्थानों पर छोटी-छोटी पहाड़ियाँ भी होती हैं
85. मरुस्थलीय प्रदेश मे जैसलमेर के समीप पीला पत्थर निकाला जाता है
86. मरुस्थलीय प्रदेश मे जोधपुर के पास लाल रंग का इमारती बलुआ पत्थर निकाला जाता है
87. मरुस्थलीय प्रदेश मे डेगाना (नागौर) भारत का एकमात्र टंगस्टन उत्पादक क्षेत्र है
88. मरुस्थलीय प्रदेश मे टंगस्टन के अलावा जिप्सम और रॉक फास्फेट खनिजों के विशाल भण्डार हैं
89. काली सिन्ध पार्वती नदियों डीप चैनल के जरिए बाँध बनाकर भीलवाड़ा में जहाजपुर के पास लाकर बनास से जोड़ा जाएगा
90. फतेहाबाद (.प्र.) के निकट बाणगंगा नदी यमुना में गिरती है
91. उत्तर प्रदेश में यमुना में गिरने वाली राज्य की दूसरी मुख्य नदी चम्बल है।
92. खमनौर की पहाड़ियाँ उदयपुर जिले में हैं
93. खण्डार नामक स्थल सवाई माधोपुर जिले में है
94. खम्भात की खाड़ी में गिरने वाली नदी बनास है
95. राज्य की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 04 जिले (बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर श्री गंगानगर) स्थित हैं
96. राज्य की अंतरराज्यीय सीमा 05 राज्यों (पंजाब, गुजरात, हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश) को छूती है
97. हरियाणा राजस्थान की उत्तर-पूर्वी सीमा पर स्थित है
98. उत्तरी सीमा पर पंजाब स्थित है
99. पूर्वी सीमा पर उत्तरप्रदेश स्थित है  
100. राजस्थान भारतीय उपमहाद्वीप के पश्चिम भाग में स्थित है ।

Comments

  1. Wonderful Information. http://www.e-rajasthan.com/cool-facts-about-rajasthan-you-didnt-know-part-1/

    ReplyDelete
  2. Our website is a one- stop place for the candidates who are willing to apply for Rajasthan Govt. Jobs can visit here where you can get all the details about the Rajasthan Government Jobs. We post all the recent upcoming Government Jobs of Rajasthan.

    ReplyDelete

Post a Comment

Your comments are precious. Please give your suggestion for betterment of this blog. Thank you so much for visiting here and express feelings
आपकी टिप्पणियाँ बहुमूल्य हैं, कृपया अपने सुझाव अवश्य दें.. यहां पधारने तथा भाव प्रकट करने का बहुत बहुत आभार

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

Vedic Period - Early Vedic Society वैदिक काल- प्रारम्भिक वैदिक समाज

प्रारम्भिक वैदिक समाज Vedic Period - Early Vedic Society प्रारम्भिक वैदिक समाज कबीलाई समाज था तथा वह जातीय एवं पारिवारिक संबंधों पर आधारित था। प्रारम्भिक वैदिक समाज जाति के आधार पर विभाजित नहीं था एवं विभिन्न व्यावसायिक समूह अर्थात् मुखिया, पुरोहित, कारीगर आदि एक ही जन समुदाय के हिस्से थे। प्रारम्भिक वैदिक समाज में कबीले के लिए ‘जन’’ शब्द का इस्तेमाल किया जाता था और ऋग्वेद में विभिन्न जन का उल्लेख है। विभिन्न कबीलों में पारस्परिक संघर्ष सामान्य थे, जैसे ऋग्वेद में ‘‘दशराज युद्ध’’ का वर्णन हुआ है और इसी युद्ध के वर्णन से हमें कुछ कबीलों के नाम प्राप्त होते हैं जैसे भरत, पुरु, यदु, द्रहयु, अनू और तुरवासू। प्रारम्भिक वैदिक समाज में कबीलों के युद्ध जैसे कि पहले भी कहा गया है पशुओं के अपरहय एवं पशुओं की चोरी को लेकर होते रहते थे। ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’- कबीले का मुखिया ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’ होता था। वह युद्ध में नेता तथा कबीले का रक्षक था। ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’ का पद अन्य व्यावसायिक समूहों की भांति ही पैतृक नहीं था बल्कि उसका जन के सदस्यों में से चुनाव होता था। ‘राजन्य’- योद्धा को ‘राजन्य’ क...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...