Skip to main content

Forest Estate of Rajasthan- Types of Forests राजस्थान की वन सम्पदा- वनों के प्रकार





वन-सरंक्षण की दिशा में प्रयास-

  • राजस्थान में वन संरक्षण के लिए एकीकृत वन विभाग की स्थापना 1951 में की गई, तब राजस्थान के सभी वनों को नियमित वैज्ञानिक प्रबंध के अंतर्गत लिया गया और वनों की सीमा का सीमांकन किया गया

  • लगभग सभी वन-क्षेत्रों या फारेस्ट-ब्लॉक्स को राजस्थान वन अधिनियम 1953 के अंतर्गत अधिसूचित किया गया

  • सन 1960 में जमीदारी उन्मूलन के साथ जागीर एवं जमीन वन राजस्थान वन विभाग के नियंत्रण में आ गए

  • जंगलों का वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए सभी वन प्रभागों के पास नियमित रूप से कार्ययोजना है। राज्य के शुष्क परिस्थितियों तथा मरुस्थलीकरण को कम करने के लिए व्यापक वनीकरण योजनाओं रूप में अच्छी तरह से लागू की गई।

राज्य के वनों की सामान्य विशेषताएं-

  • राजस्थान का क्षेत्रफल नॉर्वे (3,24,200 वर्गकिमी), पोलैंड (3,12,600 वर्ग किमी) और इटली (3,01,200 वर्गकिमी) जैसे कुछ पश्चिमी दुनिया के विकसित देशों के लगभग बराबर है।

  • राजस्थान में वनों का कुल क्षेत्रफल 32,638.74 वर्ग किलोमीटर है जो राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 9.54% है

  • राजस्थान में वनक्षेत्र उत्तरी, दक्षिणी, पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी भागों मेंसमान रूप से फैले हुए हैं। 

  • राज्य में सागौन वन विद्यमान हैं जो भारत में सागौन वनक्षेत्र की सबसे उत्तरी सीमा है। राजस्थान के ज्यादातर वन edapho-climatic climax वन हैं।

  • राज्य में वन न केवल आंशिक रूप से ईंधन की लकड़ी और ग्रामीण लोगों के चारे की मांग को पूरा करते हैं बल्कि राज्य घरेलू उत्पाद (एसडीपी) में Rs.7160 मिलियन योगदान करते हैं।

  • राजस्थान में प्राकृतिक वनों की हद न केवल देश में सबसे कम है, लेकिन यह वन-उत्पादकता की दृष्टि से भी सबसे कम है।

  • इसके विपरीत राजस्थान बंजर भूमि की सबसे बड़ी मात्रा के साथ समृद्ध राज्य है जो देश की कुल बंजर भूमि का लगभग 20% है

  • राजस्थान में 15 वर्षो में यहाँ के वन क्षेत्र में वृद्धि हुई है। वर्ष 1990-91 में जहाँ राज्य में वन क्षेत्र का प्रतिशत 6.87 था, वह वर्ष 2005-06 में 9.54 प्रतिशत हो गया।

  • राजस्थान में वन क्षेत्र का विस्तार 32,638.74 वर्ग किमी है, जो राज्य के कुल क्षेत्र का 9.54 प्रतिशत है। यह प्रतिशत राष्ट्रीय वन नीति द्वारा निर्धारित 33.33 प्रतिशत से बहुत कम है।

  • प्रदेश में सर्वाधिक प्रतिशत वन-क्षेत्र करौली जिले में 34.21 प्रतिशत है।

  • राज्य में सबसे कम वन क्षेत्रफल वाला जिला चूरू है जिसमें मात्र 71 वर्ग किमी. वनक्षेत्र है जो अर्थात 0.48 प्रतिशत है।

  • जैसलमेर, नागौर, बाड़मेर, बीकानेर, जौधपुर, टोंक, गंगानगर, हनुमानगढ़ तथा जालौर जिले ऐसे हैं जहाँ वनों का क्षेत्र 5 प्रतिशत से कम है।

  • सामान्य रूप से राजस्थान में शुष्क सागवान वन, सालर वन, ढाक अथवा पलाश के वन, मरूस्थली वनस्पति, शुष्क पतझड़ वन तथा मिश्रित वन मिलते है।

राज्य में वन क्षेत्रों के सीमित विस्तार के कारण-

  • यहाँ कम वर्षा होना

  • उच्च तापमान

  • मरूस्थली क्षेत्रों का अधिक विस्तार

  • अनियन्त्रित पशुचारण तथा

  • मानव द्वारा किया जाने वाला वनोन्मूलन

वन संसाधनों का प्राकृतिक महत्व- 


  • वन एक प्राकृतिक संसाधन है जिनका बहुमुखी उपयोग है। वन पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी संतुलन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

  • जैव-विविधता को संरक्षित रखते हैं।

  • जलवायु परिवर्तन को रोकते है।

  • पर्यावरण को शुद्ध रखते हैं।

  • प्राकृतिक सुंदरता में अभिवृद्धि करते हैं।

  • जलवायु को सम बनाते हैं, तापमान में वृद्धि रोकते हैं।

  • आर्द्रता में वृद्धि कर वर्षा में सहायक है। 


  •       मिट्टी के कटान को रोकते है। 

वनों का आर्थिक महत्व-

  • राज्य में वनों से लगभग हजारों व्यक्तियों को प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रोजगार मिलता है। राजस्थान के वनों से जो मुख्य उपजें प्राप्त होती हैं वे निम्न हैं-  

  • वनों से इमारती लकड़ी (सागवान, धोकड़ा, सालर, शीषम, बबूल, आदि से) तथा ईंधन हेतु लकड़ी और कोयला प्राप्त होते है

  • तेंदू पत्ता एक महत्वपूर्ण उत्पाद है , जिसका उपयोग बीड़ी बनाने में होता है

  • वनों से बाँस, गोंद, कत्था, लाख, घास, खस, महुआ एवं अनेक प्रकार की औषधियां प्राप्त होती है।

  • इसके अतिरिक्त वनों से आँवला, कैर, बैर, शहद, मोम, तेंदू तथा अनेक कन्दमूल प्राप्त होते है।

राजस्थान में वनों के प्रकार-

राजस्थान पुष्पीय सम्पदा की दृष्टि से समृद्ध है किन्तु यह विभिन्नता लिए हुए छितराया हुआ हैचूँकि राज्य का पश्चिमी भाग मरू क्षेत्र है, अतः अधिकतर वन क्षेत्र पूर्वी तथा दक्षिणी भाग में ही सीमित है, जहां के वन असमान रूप से विभिन्न जिलों में फैले हुए है

राज्य का अधिकाँश वन क्षेत्र पर्वतीय क्षेत्रों जैसे उदयपुर, राजसमन्द, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाडा, कोटा, बारां, सवाईमाधोपुर, सिरोही, बूंदी, झालावाड़, अलवर, में हैं जो राज्य के वनों का लगभग 50 % है

राज्य में सघन प्राकृतिक वन अधिकतर विभिन्न राष्ट्रीय उद्यानों और वन्यजीव अभयारण्यों जैसे संरक्षित क्षेत्रों तक ही सीमित हैंराज्य के शेष वनीय इलाके में से क्षेत्र अधिकांश वृक्षारोपण विभिन्न चरणों द्वारा विकसित किये गए क्षेत्रों के रूप में हैं।

राजस्थान के वनों को निम्नांकित 4 व्यापक प्रकारों में वर्गीकृत किया जा सकता है-

1. उष्णकटिबंधीय कंटक वन (Tropical Thorn Forests)-

ये वन पश्चिमी राजस्थान के शुष्क और अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में पाए जाते हैं। ये वन पश्चिमी भारत-पाक सीमा से प्रारंभ होकर धीरे-धीरे अरावली पहाड़ियों के शुष्क पतझड़ मिश्रित वन और दक्षिण-पूर्वी पठार के साथ विलय हो जाते हैं।

इस वन क्षेत्र में प्रमुख रूप से बबूल, केर, खेजड़ा (खेजड़ी-राज्य वृक्ष), कीकर, विलायती बबूल, बेर, रोहिड़ा, थूहड़ (थोर), नागफनी, ग्वारपाठा आदि वृक्ष पाए जाते हैं।

इन वनों मूल रूप से राजस्थान के पश्चिमी भाग अर्थात् जोधपुर, पाली, जालोर, बाड़मेर, नागौर, चुरू, बीकानेर आदि जिलों में पाए जाते हैं

2. उष्णकटिबंधीय शुष्क पतझड़ वन (Tropical Dry Deciduous Forests)-

ये वन राज्य के अरावली पर्वतमाला के उत्तरी और पूर्वी ढलान के कुछ हिस्सों में छोटे-छोटे टुकड़ों में पाए जाते हैं, जो ज्यादातर अलवर, भरतपुर और धौलपुर जिलों में हैं।

शुष्क पतझड़ वन की कुछ प्रजातियों की छिटपुट विकास जालौर, नागौर, गंगानगर और बीकानेर जिलों की नदियों के शुष्क प्रवाह क्षेत्रों में पाया जाता है। वनों के इस प्रकार में पायी जाने वाली मुख्य वृक्ष प्रजातियां धावा (धावड़ा), ढाक (पलाश), बबूल, खैर-कत्था, बहेड़ा, अर्जुन वृक्ष, सेमल, बांस, सागवान, गूलर, आम, बरगद, आंवला आदि है।

3. केन्द्रीय भारतीय उपोष्णकटिबंधीय पर्वतीय वन (Central Indian Sub - tropical Hill Forests)-

ये वन मध्य भारत के मध्य प्रदेश प्रान्त में, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में सबसे प्रचुर मात्रा पाए जाते हैं। राज्य में ये वन सिरोही जिले में, अधिकतर माउंट आबू के इर्द-गिर्द की पहाड़ियों पर पाए जाते हैं।

इन वनों में अर्द्ध सदाबहार और कुछ सदाबहार वृक्षों की प्रजातियां मिलती है  

माउंट आबू की वनस्पति में कई प्रकार के पौधें है जो हिमालय की उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्र वृक्षों के समान हैं। ये वृक्ष माउंट आबू चारों ओर 700 मीटर से 800 ऊंचाई के मध्य प्रचुर रूप से  पाए जाते हैं

4. विविध मिश्रित वन (Mixed Miscellaneous Forests)-

ये वन अधिकतर राजस्थान के दक्षिण पूर्वी और पूर्वी भाग में चित्तौड़गढ़, कोटा, उदयपुर, सिरोही, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, बारां और झालावाड़ जिलों में पाए जाते हैं। इनमें मिश्रित प्रकार के पेड़-पौधे पाए जाते हैं। धावा (धावड़ा), ढाक, बबूल, खैर- कत्था, हरड़, बहेड़ा, अर्जुन, सेमल, बांस, शीशम, नीम, सागवान आदि इनमे प्रमुख है

प्रशासनिक दृष्टि से राज्य के वनों की तीन श्रेणियां-

प्रशासनिक दृष्टि से राज्य के वनों को तीन श्रेणियो  में विभक्त किया गया है -

1- आरक्षित वन - जिन पर पूर्ण सरकारी नियंत्रण होता है।

2- सुरक्षित वन - इनमें लकड़ी काटने, पशुचारण की सीमित सुविधा दी जाती है तथा इनको संरक्षित रखने का भी प्रयत्न किया जाता है।

3- अवर्गीकृत वन - इनमें शेष वन सम्मिलित किये जाते है, जिन पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं होता।

Popular posts from this blog

राजस्थान का प्रसिद्ध हुरडा सम्मेलन - 17 जुलाई 1734

हुरडा सम्मेलन कब आयोजित हुआ था- मराठा शक्ति पर अंकुश लगाने तथा राजपूताना पर मराठों के संभावित आक्रमण को रोकने के लिए जयपुर के सवाई जयसिंह के प्रयासों से 17 जुलाई 1734 ई. को हुरडा (भीलवाडा) नामक स्थान पर राजपूताना के शासकों का एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसे इतिहास में हुरडा सम्मेलन के नाम  जाता है।   हुरडा सम्मेलन जयपुर के सवाई जयसिंह , बीकानेर के जोरावर सिंह , कोटा के दुर्जनसाल , जोधपुर के अभयसिंह , नागौर के बख्तसिंह, बूंदी के दलेलसिंह , करौली के गोपालदास , किशनगढ के राजसिंह के अलावा के अतिरिक्त मध्य भारत के राज्यों रतलाम, शिवपुरी, इडर, गौड़ एवं अन्य राजपूत राजाओं ने भाग लिया था।   हुरडा सम्मेलन की अध्यक्षता किसने की थी- हुरडा सम्मेलन की अध्यक्षता मेवाड महाराणा जगतसिंह द्वितीय ने की।     हुरडा सम्मेलन में एक प्रतिज्ञापत्र (अहदनामा) तैयार किया गया, जिसके अनुसार सभी शासक एकता बनाये रखेंगे। एक का अपमान सभी का अपमान समझा जायेगा , कोई राज्य, दूसरे राज्य के विद्रोही को अपने राज्य में शरण नही देगा ।   वर्षा ऋत...

THE SCHEDULED AREAS Villages of Udaipur district - अनुसूचित क्षेत्र में उदयपुर जिले के गाँव

अनुसूचित क्षेत्र में उदयपुर जिले के गाँव- अनुसूचित क्षेत्र में सम्मिलित उदयपुर जिले की 8 पूर्ण तहसीलें एवं तहसील गिर्वा के 252, तहसील वल्लभनगर के 22 व तहसील मावली के 4 गांव सम्मिलित किए गए हैं। ये निम्नानुसार है- 1. उदयपुर जिले की 8 पूर्ण तहसीलें (कोटड़ा, झाडोल, सराड़ा, लसाड़िया, सलूम्बर, खेरवाड़ा, ऋषभदेव, गोगुन्दा) - 2. गिर्वा तहसील (आंशिक) के 252 गाँव - S. No. GP Name Village Name Village Code Total Population Total Population ST % of S.T. Pop to Total Pop 1 AMBERI AMBERI 106411 3394 1839 54.18 2 AMBERI BHEELON KA BEDLA 106413 589 573 97.28 3 AMBERI OTON KA GURHA 106426 269 36 13.38 4 AMBERI PRATAPPURA 106427 922 565 61.28 5 CHEERWA CHEERWA 106408 1271 0 0.00 6 CHEERWA KARELON KA GURHA 106410 568 402 70.77 7 CHEERWA MOHANPURA 106407 335 313 93.43 8 CHEERWA SARE 106406 2352 1513 64.33 9 CHEERWA SHIVPURI 106409 640 596 93.13 10 DHAR BADANGA 106519 1243 1243 100.00 11 DHAR BANADIYA 106...

Scheduled Areas of State of Rajasthan - राजस्थान के अनुसूचित क्षेत्र का विवरण

राजस्थान के अनुसूचित क्षेत्र का विवरण (जनगणना 2011 के अनुसार)-   अधिसूचना 19 मई 2018 के अनुसार राजस्थान के दक्षिण पूर्ण में स्थित 8 जिलों की 31 तहसीलों को मिलाकर अनुसूचित क्षेत्र निर्मित किया गया है, जिसमें जनजातियों का सघन आवास है। 2011 की जनगणना अनुसार इस अनुसूचित क्षेत्र की जनसंख्या 64.63 लाख है, जिसमें जनजाति जनसंख्या 45.51 लाख है। जो इस क्षेत्र की जनसंख्या का 70.42 प्रतिशत हैं। इस क्षेत्र में आवासित जनजातियों में भील, मीणा, गरासिया व डामोर प्रमुख है। सहरिया आदिम जाति क्षेत्र- राज्य की एक मात्र आदिम जाति सहरिया है जो बांरा जिले की किशनगंज एवं शाहबाद तहसीलों में निवास करती है। उक्त दोनों ही तहसीलों के क्षेत्रों को सहरिया क्षेत्र में सम्मिलित किया जाकर सहरिया वर्ग के विकास के लिये सहरिया विकास समिति का गठन किया गया है। क्षेत्र की कुल जनसंख्या 2.73 लाख है जिसमें से सहरिया क्षेत्र की अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 1.02 लाख है जो क्षेत्र की कुल जनसंख्या का 37.44 प्रतिशत है।  अनुसूचित क्षेत्र में राजकीय सेवाओं में आरक्षण सम्बन्धित प्रावधान-  कार्मिक (क-...