Skip to main content

Grand Quiz on Folk Deity of Rajasthan-
राजस्थान के लोकदेवताओं पर वृहद् क्विज
120 प्रश्नों की प्रश्नोत्तरी






1.       गोगाजी का जन्म चुरू जिले के किस स्थान पर हुआ था?
उत्तर- ददेरवा नामक स्थान पर
2.       गोगाजी के पिता का नाम क्या था?
उत्तर- जेवर जी चौहान
3.       गोगाजी की माता का नाम क्या था?
उत्तर- बाछल दे
4.       हनुमानगढ़ के किस स्थान पर प्रत्येक गोगानवमी के दिन मेला लगता है?
उत्तर- गोगामेडी (शीशमेढी) में
5.       गोगाजी का प्रतीक कौनसा पशु है?
उत्तर- घोड़ा / नाग
6.       जाहरपीर, सांपों का देवता (नागराज का अवतार) किस लोक देवता के उपनाम है?
उत्तर- गोगाजी
7.       गोगा नवमी कब आती है?
उत्तर- भाद्रपद कृष्ण नवमी
8.       किसान हल जोतने के पहले (मानसून से पहले) गोगाजी के नाम की नौ गांठों वाला धागा हल पर बांधते हैं, इसे क्या कहा जाता है?
उत्तर- गोगा राखड़ी
9.       गोगाजी के थान किस वृक्ष के नीचे होते हैं?
उत्तर- खेजड़ी
10.    किस लोकदेवता का मंदिर मकबरेनुमा है तथा इसके दरवाजे पर बिस्मिल्लाह अंकित है?
उत्तर- गोगाजी
11.    किस लोकदेवता का युद्ध महमूद गजनवी के साथ हुआ था?
उत्तर- गोगाजी
12.    गोगाजी का विवाह किसके साथ हुआ था?
उत्तर- कोलुमंड की राजकुमारी केलमदे के साथ
13.    किस लोकदेवता की मूर्ति सांप के रूप में होती है?
उत्तर- गोगाजी
14.    गोगाजी की समाधि कहाँ स्थित है?
उत्तर- गोगामेढ़ी (हनुमानगढ़) में
15.    मुसलमान गोगाजी को किस उपनाम से पुकारते हैं?
उत्तर- गोगापीर
16.    गोगाजी की लोल्डी (तीसरा मंदिर) कहाँ है?
उत्तर- साँचौर (जालौर) में
17.    अपने मौसेरे भार्इयों अरजण सुर्जन से गायों को छुड़ाते हुए वीरगति को कौन प्राप्त हुए थे?
उत्तर- गोगाजी
18.    गोगाजी की धड़मेढ़ी कहाँ स्थित है।
उत्तर-  ददरेवा (चूरू) में
19.    पाबूजी का जन्म किस स्थान पर हुआ था?
उत्तर- कोलूमंड (जोधपुर)
20.    किस लोकदेवता के उपनाम ऊँटों का देवता है?
उत्तर- पाबूजी
21.    किस लोक देवता को लक्ष्मण का अवतार मानते हैं?
उत्तर- पाबूजी
22.    पाबूजी का प्रमुख पूजा स्थल कहाँ है?
उत्तर- कोलूमंड (जोधपुर) में
23.    कोलूमंड (जोधपुर) में किस दिन पाबूजी का मेला लगता है?
उत्तर- चैत्र अमावस्या को
24.    भाला लिए अश्वारोही रूप किस लोकदेवता का प्रतीक चिह्न है?
उत्तर- पाबूजी का
25.    मनौती पूर्ण होने पर पाबूजी के भोपों द्वारा फड़ किस वाद्ययंत्र को बजा कर गाई जाती है?
उत्तर- रावण हत्था को
26.    पाबूजी की फड़ का वाचन किस जाति के भोपे करते हैं?
उत्तर- भील जाति के नायक भोपे
27.    पाबूजी के पिता का नाम क्या था?
उत्तर-  धांधलजी राठौड़
28.    पाबूजी की माता का नाम क्या था?
उत्तर- कमलादे
29.    पाबूजी की पत्नी का नाम क्या था?
उत्तर- सुप्यारदे
30.    रेबारी जाति के लोगों द्वारा पाबूजी जी की वीरगाथा को गाया जाता है, इसे क्या कहते हैं?
उत्तर- पाबूजी के पावड़े
31.    किस लोकदेवता को प्लेग रक्षक देवता के रूप में पूजा जाता है?
उत्तर- पाबूजी
32.    किसकी गायों को छुड़ाने हेतु पाबूजी ने अपने बहनोई दरयाव खींची से युद्ध किया था?
उत्तर- देवल चारणी की
33.    पाबूजी के जीवन दर्शन से संबंधी पुस्तक पाबू-प्रकाश के लेखक कौन है?
उत्तर- मोड़जी आशिया
34.    पाबूजी का विवाह किस राजा की पुत्री के साथ हुआ था?
उत्तर- अमरकोट के राणा सूरजमल के साथ
35.    पाबूजी की घोड़ी का नाम क्या था ?
उत्तर- केसर कालमी
36.    पशुपालक जैसे रेबारी जाति के लोग किस लोकदेवता को प्लेग रक्षक देवता के रूप में पूजते हैं?
उत्तर- पाबूजी को
37.    लोकदेवता तेजाजी  का जन्म कहाँ हुआ था ?
उत्तर- नागौर जिले के खड़नाल गाँव में
38.    लोकदेवता तेजाजी  का जन्म किस समुदाय में हुआ था ?
उत्तर- नाग वंशीय जाट समुदाय में
39.    लोकदेवता तेजाजी ने किसकी गायों को मेरों से छुडाते हुए संघर्ष में प्राणोत्सर्ग किये?
उत्तर- लाखा हीरा गूजरी की
40.    लोकदेवता तेजाजी को किस स्थान पर सर्पदंश हुआ था?
उत्तर- सुरसुरा (अजमेर) में
41.    तेजाजी  के पिता का नाम क्या था?
उत्तर- ताहडजी जाट
42.    तेजाजी  की माता का नाम क्या था?
उत्तर- राजकुँवर
43.    तेजाजी की किस देवता के रूप में पूजा की जाती है?
उत्तर- सर्पों के देवता के रूप में
44.    सर्पदंश का इलाज करने वाले तेजाजी के भोपों को क्या कहा जाता है?
उत्तर- घोड़ला
45.    तेजाजी का विवाह किसके साथ हुआ था?
उत्तर- राजकुमारी पेमलदे के साथ
46.    तेजाजी के उपनाम क्या-क्या थे?
उत्तर- सर्पों के देवता, अश्वारोही देवता, काला-बाला का देवता, धोलिया वीर।
47.    सुरसुरा, ब्यावर, सैंदरिया भांवता किस लोक देवता के मुख्य पूजा स्थल हैं?
उत्तर- तेजाजी
48.    तेजाजी की घोड़ी का नाम क्या था?
उत्तर- लीलण
49.    तेजाजी के चबूतरे को क्या कहा जाता है?
उत्तर- थान
50.    कृषि कार्यों के उपकारक देवता, काला एवं बाला के देवता किसे कहा जाता है?
उत्तर- तेजाजी
51.    तेजाजी के क्या उपनाम हैं?
उत्तर- परम गौ रक्षक, गायों के मुक्तिदाता, कृषि कार्यों के उपकारक देवता, काला-बाला के देवता
52.    किस लोकदेवता की सांप काटती मूर्ति हुई होती है?
उत्तर- तेजाजी की
53.    पीड़ित व्यक्ति को तेजाजी का जो धागा बाँधा जाता है, उसे क्या कहते हैं?
उत्तर- तेजाजी की तांती
54.    तेजाजी को किस स्थान पर सांप ने काटा था?
उत्तर- सैंदरिया (अजमेर)
55.    राजस्थान का सबसे बड़ा पशु मेला 'वीर तेजाजी का पशु मेला' प्रतिवर्ष नागौर जिले के परबतसर गाँव मे कब लगता है?
उत्तर- भाद्रपद की शुक्ल दशमी (तेजा दशमी) से पूर्णिमा तक
56.    तेजा दशमी किस तिथि को होती है?
उत्तर- भाद्रपद की शुक्ल दशमी
57.    ब्यावर के किस स्थान में प्रतिवर्ष भादवा सुदी दशमी को तेजाजी का मेला भरता है?
उत्तर- तेजा चौक में
58.    रामदेवजी को किसका अवतार माना जाता है?
उत्तर- कृष्ण
59.    रामदेवजी का जन्म कहाँ हुआ था?
उत्तर- बाड़मेर जिले की शिव तहसील के उडूकासमेर गाँव में 
60.    रूणीचा रा धणी किसे कहा जाता है?
उत्तर- रामदेवजी को
61.    किस लोकदेवता के बारे में मान्यता है कि उन्होंने भैरव नामक राक्षस को मारा था?
उत्तर- रामदेवजी
62.    रामदेवजी  के पिता का नाम क्या था?
उत्तर- अजमल जी तँवर (रूणेचा के ठाकुर)
63.    रामदेवजी  की माँ का नाम क्या था?
उत्तर- मेनादेवी (मैणादे)
64.    पोकरण (जैसलमेर) के पास रुणेचा में हर साल कब रामदेवजी का मेला लगता है?
उत्तर- भाद्रपद शुक्ला द्वितीय से एकादशी तक
65.    किस लोकदेवता का का प्रतीक चिन्ह चरण चिन्ह (पगलिये) है? 
उत्तर- रामदेवजी
66.    चौबीस वाणियाँ किसके द्वारा रचित है?
उत्तर- रामदेवजी
67.    रामदेवजी के चमत्कारों को क्या कहा जाता है?
उत्तर- पर्चे
68.    रामदेव जी के भक्तों द्वारा रात्रि में किये जाने वाले भजन कीर्तन को क्या कहा जाता है?
उत्तर- जम्मा
69.    रामदेवजी द्वारा कौनसा पंथ प्रारंभ किया था?
उत्तर- कामड़ीया पंथ
70.    रामदेवजी का विवाह किसके साथ हुआ था?
उत्तर- नेतलदे के साथ
71.    रामदेवजी के गुरु का नाम क्या था?
उत्तर- बालकनाथ (बालीनाथ)
72.    किस लोकदेवता के बारे में कहा जाता है कि उनके द्वारा पोकरण कस्बे को बसाया गया था?
उत्तर- रामदेवजी
73.    रामदेवजी के रुणिचा के मंदिर में दर्शन को जाने वाले यात्रियों को क्या कहा जाता है?
उत्तर- जातरू
74.    किस लोकदेवता ने अछूत मेघवाल जाति की डालीबाई को बहिन माना था?
उत्तर- रामदेवजी
75.    रामदेवजी के मंदिरों पर लगने वाली पंचरंगी पताका को क्या कहते है?
उत्तर- नेजा
76.    रामदेवजी का जागरण क्या कहलाता है?
उत्तर- जम्मा
77.    रामदेवजी के मेघवाल भक्त क्या कहलाते हैं?
उत्तर- रिखिया
78.    रामदेवजी के प्रमुख मन्दिर कौन-कौनसे हैं?
उत्तर-  रामदेवरा जैसलमेर, बराडियाँ खुर्दअजमेर, सुरताखेड़ाचित्तौड़गढ, छोटा रामदेवरागुजरात
79.    श्रद्धालु लोकदेवता रामदेवजी के बड़े भाई वीरमदेव जी को किसका अवतार मानते हैं?
उत्तर- बलराम का
80.    किस लोकदेवता की भक्ति में कामड़ जाति की महिलाएँ तेरहताली का नृत्य प्रस्तुत करती है?
उत्तर- रामदेवजी
81.    बाबा तल्लीनाथ जी का बचपन का नाम क्या था?
उत्तर- गांगदेव राठौड़
82.    बाबा तल्लीनाथ जी के पिता का नाम क्या था ?
उत्तर- विरमदेव राठौड़
83.    तल्लीनाथ जी के गुरु का नाम क्या था ?
उत्तर- जलन्धर नाथ
84.    जालौर के पाँचोटा गाँव में पंचमुख पहाड़ पर किस लोकदेवता की अश्वारोही मूर्ति है?
उत्तर- तल्लीनाथ जी
85.    मंडौर के राव चूड़ा किस लोकदेवता के भाई थे?
उत्तर- तल्लीनाथ जी के
86.    लोक देवता तल्लीनाथ जी से सम्बंधित कौनसा क्षेत्र 'ओरण' कहलाता है?
उत्तर- जालौर के पाँचोटा गाँव में पंचमुख पहाड़ का क्षेत्र
87.    जालोर जिले के पांचोटा गाँव में किस लोकदेवता का प्रमुख तीर्थ स्थल है?
उत्तर- तल्लीनाथ जी का
88.    किस लोकदेवता को प्रकृति प्रेमी देवता के रूप में भी पूजा जाता है, जिसका प्रमाण यह है कि उनसे संबंधित जालौर के पाँचोटा गाँव में पंचमुख पहाड़ से कोर्इ भी पेड़-पौधे नहीं काटता है?
उत्तर- तल्लीनाथ जी
89.    गुर्जर जाति में सर्वाधिक पूजे जाने वाले लोकदेवता कौन है?
उत्तर- देवनारायण (गुर्जरों के इष्ट देवता)
90.    लोकदेवता देवनारायण को गुर्जर जाति के लोग किसका अवतार मानते हैं?
उत्तर- विष्णु
91.    गुर्जर भोपों द्वारा कौनसी फड़ बांची जाती है?
उत्तर- देवनारायण की फड़
92.    अजमेर जिले के देवमाली में किस लोकदेवता का मंदिर है?
उत्तर- देवनारायण का
93.    देवनारायण कौनसे मंदिर चार धाम कहलाते हैं?
उत्तर- मुख्य मंदिर आसीन्द(भीलवाड़ा), देवधाम जोधपुरिया (टोंक), देवमाली (अजमेर) तथा देवडूंगरी (चित्तौड़)
94.    देवनारायणजी के उपनाम क्या-क्या हैं?
उत्तर- देवजी, ऊदल जी
95.    देवनारायणजी के घोड़े का नाम क्या था?
उत्तर- लीलागर
96.    लोकदेवता देवनारायण का जन्म कहाँ हुआ था?
उत्तर- गोठाँ दड़ावताँ (आसीन्द, भीलवाड़ा)
97.    लोकदेवता देवनारायण का जन्म का नाम क्या था?
उत्तर- उदय सिंह
98.    लोकदेवता देवनारायण के पिता का नाम क्या था?
उत्तर- सवार्इ भोज (नागवंशीय गुर्जर बगड़ावत)
99.    लोकदेवता देवनारायण की माता का नाम क्या था?
उत्तर- सेडू खटाणी
100.लोकदेवता देवनारायण की पत्नी का नाम क्या था?
उत्तर- पीपलदे
101.देवनारायणजी का प्रमुख मेला देवधाम जोधपुरिया में प्रतिवर्ष किस दिन भरता है?
उत्तर- भाद्रपद शुक्ल दशमी को
102. मारवाड़ में बाड़मेर क्षेत्र का मालाणी नाम किस लोक देवता के नाम पर पड़ा?
उत्तर- मल्लीनाथ जी
103. लोक देवता मल्लीनाथ जी के पिता का नाम क्या था?
उत्तर- राव सलखा
104. लोकदेवता मल्लीनाथ जी की पत्नी का नाम क्या था जो स्वयं भी एक साध्वी हो गई थी?
उत्तर- रूपा दे
105. रामदेव तंवर  (बाबा रामदेव) अपने पिता अजमल जी के साथ किससे मिलने मालाणी क्षेत्र के महेवा आये थे?
उत्तर- रावल मल्लीनाथ जी से
106. लोकदेवता मल्लीनाथ जी के गुरु कौन थे?
उत्तर- उगमसी भाटी
107. मल्लीनाथ जी की माता का नाम क्या था?
उत्तर- जाणीदे
108. किसने 1377 में फिरोजशाह तुगलक के समय मालवा के गर्वनर निजामुदीन को पराजित किया था?
उत्तर- मल्लीनाथ जी
109. रावल मल्लीनाथ जी का जन्म जोधपुर में राजपूतों की किस शाखा में हुआ?
 उत्तर- राठौड़ शाखा में
110. रावल मल्लीनाथ जी चैत्र शुक्ला द्वितीया को पचपदरा के निकट किस जगह वीरगति को प्राप्त  हुए?
 उत्तर- डोडियाली गाँव
111. लोकदेवता मल्लीनाथ जी का प्रमुख मंदिर कहाँ है?
उत्तर- तिलवाड़ा (बाड़मेर) में
112. तिलवाड़ा (बाड़मेर) में लोकदेवता मल्लीनाथ जी के विशाल पशु मेले का आयोजन प्रतिवर्ष कब किया जाता है?
उत्तर-  चैत्र कृष्ण एकादशी से चैत्र शुक्ल एकादशी
113.कौनसे लोकदेवता भूंडेल (नागौर) शासक मेहाजी साँखला के पुत्र थे?
उत्तर- हड़बूजी
114.हड़बूजी जोधपुर के किस शासक के समकालीन थे?
उत्तर- राव जोधा के
115.हड़बूजी का प्रमुख मंदिर कहाँ है जहाँ इनकी गाड़ी की पूजा की जाती है?
उत्तर- बेगटी गाँव (फलौदी, जोधपुर) में
116.बेगटी गाँव (फलौदी, जोधपुर) में स्थित हड़बूजी के प्रमुख मंदिर में उनकी किस वस्तु की पूजा की जाती है?
उत्तर- गाड़ी की
117.लोकदेवता हड़बूजी रामदेवजी के मध्य क्या रिश्ता था?
उत्तर- मौसेरे भार्इ का
118.हड़बूजी के प्रमुख मंदिर पुजारी कौन होते हैं?
उत्तर-  साँखला राजपूत
119.हड़बूजी के गुरू कौन थे?
उत्तर- बालीनाथ (बालकनाथ)
120. हड़बूजी का जन्म कहाँ हुआ था ?
                    उत्तर- भूंडेल (नागौर)

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Main breeds of Indian horses - जानिये भारतीय घोड़ों की मुख्य नस्लें

Main breeds of Indian horses - भारतीय अश्वों की मुख्य नस्लें 1. मारवाड़ी (मालानी) घोड़े - मारवाड़ी घोड़े का इस्तेमाल राजाओं के ज़माने में युद्ध के लिए किया जाता था। इसलिए कहा जाता है कि इन घोड़ों के शरीर में राजघराने का लहू दौड़ता है। मालानी नस्ल के घोड़े अपनी श्रेष्ठ गुणवता के कारण देश-विदेश मे पहचान बना चुके हैं और इनकी खरीद-फरोख्त के लिए लोग बाड़मेर जिले के तिलवाड़ा मेले में पहुँचते है। पोलो एवं रेसकोर्स के लिए इन घोड़ों की माँग लगातार बढ़ रही है। दौड़ते समय मालानी नस्ल के घोड़े के पिछले पैर, अपने पैरों की तुलना में, अधिक गतिशील होने के कारण अगले पैरों से टक्कर मारते हैं, जो इसकी चाल की खास पहचान है। इनके ऊँचे कान आपस में टकराने पर इनका आकर्षण बढ़ जाता हैं और ये घोड़े कानों के दोनों सिरों से सिक्का तक पकड़ लेते हैं। चाल व गति में बेमिसाल इन घोड़ों की सुन्दरता, ऊँचा कद, मजबूत कद-काठी देखते ही बनती हैं। राजस्थान में  घोड़े जोधपुर, बाड़मेर, झालावाड़, राजसमन्द, उदयपुर, पाली एवं उदयपुर आदि स्थानों में पाये जाते है। जन्म स्थान :   इस नस्ल के घोड़ों का...