Skip to main content

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज दिनांक 21 फरवरी 2013

प्रश्न -1 वायुमण्डल की नमी को किसमें व्यक्त किया जाता है?

उत्तर- सापेक्ष आर्द्रता में 

प्रश्न- 2 राज्य में आँधियों का मुख्य कारण क्या है? 

उत्तर- वायु के निम्न दबाव वाले क्षेत्रों में वायु की कमी को पूरा करने के लिए चारों ओर से तेज हवाएँ आना। 

प्रश्न- 3 राज्य के वायुमण्डल में गर्मियों में सापेक्ष आर्द्रता औसतन कितने प्रतिशत रहती है? 

उत्तर- 10 से 45 प्रतिशत 

प्रश्न- 4 राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा (औसत 100-125 सेमी. वार्षिक) कहाँ होती है? 

उत्तर- माउण्ट आबू पर्वतीय क्षेत्र में 

प्रश्न- 5 राज्य में मानसून लौटने का समय के महीने हैं? 

उत्तर- सितम्बर-अक्टूबर 

प्रश्न- 6 राज्य में वर्षा विभाजक का कार्य कौन करता है? 

उत्तर- अरावली पर्वतमाला 

प्रश्न- 7 सांभर डीडवाना आदि खारे पानी की झीलें किस सागर के अवशेष मानी जाती है? 

उत्तर- टेथिस सागर 

प्रश्न- 8 किस किले को जमीन का जेवर कहा जाता है? 

उत्तर- जूनागढ़ 

प्रश्न- 9 किस किले को मेग्जीन के नाम से भी जाना जाता है? 

उत्तर- अकबर का किला, अजमेर 

प्रश्न- 10 पाबूजी की घोड़ी का नाम क्या था? 

उत्तर- केसर कालमी 

प्रश्न- 11 किस संत से संबंधित ग्रंथ को चोपड़ा कहा जाता है जिसमें भविष्य से संबंधित बातें लिखी गई है? 

उत्तर- वेणेश्वर के संत मावजी 

प्रश्न- 12 जोधपुर के रत्ना टाक की पुत्री तथा मनोहर भलखत (गुहिलोत) की पत्नी जिन्होंने वर्ष 1679 ई में मारवाड़ के महाराजा अजीतसिंह को मुगल के घेरे से बाहर निकाल कर बचाया था। इनका नाम क्या था? 

उत्तर- गोरा धाय 

प्रश्न- 13 सरिस्का राष्ट्रीय वन्य जीव अभयारण्य किस जिले में है? 

उत्तर- अलवर 

प्रश्न- 14 शिकार के दौरान ठहरने के उद्देश्य से सरिस्का वन परिसर में स्थित 'सरिस्का महल' का निर्माण 1892 में अलवर के किस राजा ने करवाया था? 

उत्तर- महाराजा जयसिंह ने 

प्रश्न- 15 औरंगजेब ने अपने भाई दाराशिकोह को राजस्थान के किस किले में कैद करके रखा था? 

उत्तर- अलवर जिले के सरिस्का अभयारण्य स्थित कांकनवाड़ी किले में 

प्रश्न- 16 थेवा झील किस अभयारण्य में है? 

उत्तर- सरिस्का में 

प्रश्न- 17 मानसी वाकल जल सुरंग किस जिले में स्थित है? 

उत्तर- उदयपुर 

प्रश्न- 18 सरिस्का को राष्ट्रीय वन्य जीव उद्यान किस वर्ष घोषित किया गया? 

उत्तर- सन् 1979 में 

प्रश्न- 19 कौनसा अभयारण्य हरे कबूतर के लिए प्रसिद्ध है? 

उत्तर- सरिस्का (अलवर) 

प्रश्न- 20 सरिस्का राष्ट्रीय वन्यजीव उद्यान परिसर में कौनसा प्रसिद्ध धार्मिक स्थल स्थित है जिसके संबंध में मान्यता है कि यहाँ पर पांडवो ने अपने अज्ञातवास के दिन बिताए थे? 

उत्तर- पाण्डुपोल मंदिर (हनुमान जी का मंदिर)

Comments

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Main breeds of Indian horses - जानिये भारतीय घोड़ों की मुख्य नस्लें

Main breeds of Indian horses - भारतीय अश्वों की मुख्य नस्लें 1. मारवाड़ी (मालानी) घोड़े - मारवाड़ी घोड़े का इस्तेमाल राजाओं के ज़माने में युद्ध के लिए किया जाता था। इसलिए कहा जाता है कि इन घोड़ों के शरीर में राजघराने का लहू दौड़ता है। मालानी नस्ल के घोड़े अपनी श्रेष्ठ गुणवता के कारण देश-विदेश मे पहचान बना चुके हैं और इनकी खरीद-फरोख्त के लिए लोग बाड़मेर जिले के तिलवाड़ा मेले में पहुँचते है। पोलो एवं रेसकोर्स के लिए इन घोड़ों की माँग लगातार बढ़ रही है। दौड़ते समय मालानी नस्ल के घोड़े के पिछले पैर, अपने पैरों की तुलना में, अधिक गतिशील होने के कारण अगले पैरों से टक्कर मारते हैं, जो इसकी चाल की खास पहचान है। इनके ऊँचे कान आपस में टकराने पर इनका आकर्षण बढ़ जाता हैं और ये घोड़े कानों के दोनों सिरों से सिक्का तक पकड़ लेते हैं। चाल व गति में बेमिसाल इन घोड़ों की सुन्दरता, ऊँचा कद, मजबूत कद-काठी देखते ही बनती हैं। राजस्थान में  घोड़े जोधपुर, बाड़मेर, झालावाड़, राजसमन्द, उदयपुर, पाली एवं उदयपुर आदि स्थानों में पाये जाते है। जन्म स्थान :   इस नस्ल के घोड़ों का...