Skip to main content

राजस्थान सामान्य ज्ञान-
प्रतिदिन एक प्रश्न- 8

Rajasthan GK- One Question Daily

आज का प्रश्न-

भील जनजाति द्वारा खेले जाने वाले गवरी लोक नृत्य नाटक एक दृश्य में एक बंजारा अपनी दो पत्नियों सहित व्यापार सामग्री के बाळद के साथ नगर की सीमा पर आता है तो उसकी भेंट दाणी नामक पात्र से होती है जो उससे नगर प्रवेश से पूर्व "दाण" चुकाने के लिए कहता है। दाण की रकम को लेकर दोनों के बीच हास्य व्यंग्य से भरपूर बातचीत होती है। इसमें घूस देने तथा बंजारे की पत्नियों द्वारा नाच गाकर दाणी को रिझाने व दाण से मुक्ति पाने की चेष्टा की जाती है।
मेवाड़ की रियासतकालीन कर व्यवस्था और कारिंदो की मानसिकता को प्रतिबिंबित करने वाले इस नाट्य में दाण का अर्थ क्या है?

Comments

  1. sir,
    jaha tak muje gyat hai gavari dance main dau mukhya patra hote hai rai aur buria jo kramsha paravati aur bhasmasur ke pratik hote hai, par aapne likha hai ki ye ek banzaara aur uski dau patnyon ko patra man kar kiya jaata hai, yaha mujhe thoda margdarshan de ki kya sahi hai....

    ReplyDelete
  2. बंधुवर/बहिन, आप अपना परिचय भी देते तो अच्छा रहता।
    गवरी के मुख्य पात्र राई और बूढ़िया ही होते हैं जो शिव और पार्वती के प्रतीक है। गवरी सुबह लगभग 8 बजे से संध्या तक चलने वाली नृत्य नाटिका है। इसमें एक के बाद एक कई खेल आते हैं जैसे कान्ह गूजरी, खड़लिया भूत, हट्टिया राक्षस, कांजर, बाणिया, नट, दाणी जी, मीणा व बंजारा की लड़ाई, नाहर का खेल, बादशाह की सवारी आदि। इन खेलों में अभिनेता नाचते गाते हुए अभिनय करते हैं। इन्हीं खेलों में अत्यंत आकर्षक खेल बंजारे का होता है जिसकी दो बंजारने होती है। बंजारे द्वारा दो शादियां करने तथा उससे होने वाली परेशानियों का चित्रण भी हास्य व्यंग्य के साथ गवरी में किया जाता है। बंजारे का दाणी के साथ वार्तालाप और इसके बाद मीणाओं के साथ बंजारे की हथियारबद्ध लड़ाई भी गवरी का अत्यंत रोचक व लोकप्रिय प्रसंग होता है।

    ReplyDelete
  3. क्या बात है साथियों इस प्रश्न का उत्तर क्यों नहीं आ रहा है? यह क्विज आपकी परीक्षा के लिए नहीं है बल्कि खोज की प्रवृत्ति बढ़ाने के लिए है।

    ReplyDelete
  4. शायद "दाण" मतलब दान या रिश्वत होगा

    ReplyDelete
  5. Sir,ab aap hi ans. bta do...

    ReplyDelete
  6. धन्यवाद महावीर जी और भवानी जी। दाण का अर्थ 'चुंगी कर' है और दाणी का मतलब चुंगी अधिकारी होता है। इस पोस्ट में एक शब्द 'बाळद' भी आया है, इसके माने क्या होता है?

    ReplyDelete
  7. sabse plhe aap ka bhut bahut dhanyawad mujhe gavri k baare main intni jankari dene k liye jo nishchit hi mere liye labhkari hai..

    Sir, mera naam Piyush hai aur main Jaipur se hun (jaisa k aapne mera parichaya maanga tha). Yaha main aapka sadhuwad karna chahunga k aapne itni achchi blog banai jo hum jaise vidhyartiyon k liye bahut hi awashyak thi kyonki rajasthan k baare main intni jaankari shayad hi koi doosri website de paaye...

    Sir aapn ballad ka arth poocha hai, shayad iska matlab GEET ya GATHA ya CHOTI KAVITA hota hai...

    ReplyDelete
  8. पीयूष जी, 'बाळद' का मतलब बैलों पर ढो कर ले जाने वाली सामग्री होता है तथा वह व्यक्ति जो बैलों पर सामान ढो कर ले जाता है उसे 'बाळदिया' कहते हैं।

    ReplyDelete
  9. the answer is "tax" or you can say royalty and chungi

    ReplyDelete
  10. the answer is "tax" or you can say royalty and chungi

    ReplyDelete
  11. जी हाँ अंकित जी , दाण का अर्थ चूँगी है।

    ReplyDelete
  12. Har prasan ke liye 4 option dete to jyada achcha rahta, thanks

    ReplyDelete
  13. Q. Ka ans puchhne ke bad alag se puchhe gaya que. Ka jawab aapko nayi post me dena chahiye, thanks

    ReplyDelete
  14. आपका बहुत ही धन्यवाद महेश जी। अलग पोस्ट में उत्तर देने से यहाँ चर्चा समाप्त हो जाती। खैर, वैसा भी किया जा सकता था।

    ReplyDelete

Post a Comment

Your comments are precious. Please give your suggestion for betterment of this blog. Thank you so much for visiting here and express feelings
आपकी टिप्पणियाँ बहुमूल्य हैं, कृपया अपने सुझाव अवश्य दें.. यहां पधारने तथा भाव प्रकट करने का बहुत बहुत आभार

Popular posts from this blog

राजस्थान का प्रसिद्ध हुरडा सम्मेलन - 17 जुलाई 1734

हुरडा सम्मेलन कब आयोजित हुआ था- मराठा शक्ति पर अंकुश लगाने तथा राजपूताना पर मराठों के संभावित आक्रमण को रोकने के लिए जयपुर के सवाई जयसिंह के प्रयासों से 17 जुलाई 1734 ई. को हुरडा (भीलवाडा) नामक स्थान पर राजपूताना के शासकों का एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसे इतिहास में हुरडा सम्मेलन के नाम  जाता है।   हुरडा सम्मेलन जयपुर के सवाई जयसिंह , बीकानेर के जोरावर सिंह , कोटा के दुर्जनसाल , जोधपुर के अभयसिंह , नागौर के बख्तसिंह, बूंदी के दलेलसिंह , करौली के गोपालदास , किशनगढ के राजसिंह के अलावा के अतिरिक्त मध्य भारत के राज्यों रतलाम, शिवपुरी, इडर, गौड़ एवं अन्य राजपूत राजाओं ने भाग लिया था।   हुरडा सम्मेलन की अध्यक्षता किसने की थी- हुरडा सम्मेलन की अध्यक्षता मेवाड महाराणा जगतसिंह द्वितीय ने की।     हुरडा सम्मेलन में एक प्रतिज्ञापत्र (अहदनामा) तैयार किया गया, जिसके अनुसार सभी शासक एकता बनाये रखेंगे। एक का अपमान सभी का अपमान समझा जायेगा , कोई राज्य, दूसरे राज्य के विद्रोही को अपने राज्य में शरण नही देगा ।   वर्षा ऋत...

THE SCHEDULED AREAS Villages of Udaipur district - अनुसूचित क्षेत्र में उदयपुर जिले के गाँव

अनुसूचित क्षेत्र में उदयपुर जिले के गाँव- अनुसूचित क्षेत्र में सम्मिलित उदयपुर जिले की 8 पूर्ण तहसीलें एवं तहसील गिर्वा के 252, तहसील वल्लभनगर के 22 व तहसील मावली के 4 गांव सम्मिलित किए गए हैं। ये निम्नानुसार है- 1. उदयपुर जिले की 8 पूर्ण तहसीलें (कोटड़ा, झाडोल, सराड़ा, लसाड़िया, सलूम्बर, खेरवाड़ा, ऋषभदेव, गोगुन्दा) - 2. गिर्वा तहसील (आंशिक) के 252 गाँव - S. No. GP Name Village Name Village Code Total Population Total Population ST % of S.T. Pop to Total Pop 1 AMBERI AMBERI 106411 3394 1839 54.18 2 AMBERI BHEELON KA BEDLA 106413 589 573 97.28 3 AMBERI OTON KA GURHA 106426 269 36 13.38 4 AMBERI PRATAPPURA 106427 922 565 61.28 5 CHEERWA CHEERWA 106408 1271 0 0.00 6 CHEERWA KARELON KA GURHA 106410 568 402 70.77 7 CHEERWA MOHANPURA 106407 335 313 93.43 8 CHEERWA SARE 106406 2352 1513 64.33 9 CHEERWA SHIVPURI 106409 640 596 93.13 10 DHAR BADANGA 106519 1243 1243 100.00 11 DHAR BANADIYA 106...

Scheduled Areas of State of Rajasthan - राजस्थान के अनुसूचित क्षेत्र का विवरण

राजस्थान के अनुसूचित क्षेत्र का विवरण (जनगणना 2011 के अनुसार)-   अधिसूचना 19 मई 2018 के अनुसार राजस्थान के दक्षिण पूर्ण में स्थित 8 जिलों की 31 तहसीलों को मिलाकर अनुसूचित क्षेत्र निर्मित किया गया है, जिसमें जनजातियों का सघन आवास है। 2011 की जनगणना अनुसार इस अनुसूचित क्षेत्र की जनसंख्या 64.63 लाख है, जिसमें जनजाति जनसंख्या 45.51 लाख है। जो इस क्षेत्र की जनसंख्या का 70.42 प्रतिशत हैं। इस क्षेत्र में आवासित जनजातियों में भील, मीणा, गरासिया व डामोर प्रमुख है। सहरिया आदिम जाति क्षेत्र- राज्य की एक मात्र आदिम जाति सहरिया है जो बांरा जिले की किशनगंज एवं शाहबाद तहसीलों में निवास करती है। उक्त दोनों ही तहसीलों के क्षेत्रों को सहरिया क्षेत्र में सम्मिलित किया जाकर सहरिया वर्ग के विकास के लिये सहरिया विकास समिति का गठन किया गया है। क्षेत्र की कुल जनसंख्या 2.73 लाख है जिसमें से सहरिया क्षेत्र की अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 1.02 लाख है जो क्षेत्र की कुल जनसंख्या का 37.44 प्रतिशत है।  अनुसूचित क्षेत्र में राजकीय सेवाओं में आरक्षण सम्बन्धित प्रावधान-  कार्मिक (क-...