Skip to main content

राज्य के बजट की प्रमुख घोषणाएं

राजस्थान बजट 2011-12



>50 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा, जिनमें संस्कृत शिक्षा के शिक्षक भी।
इसके लिए राइट टू एजूकेशन एक्ट तहत अध्यापक पात्रता परीक्षा { टी. ई. टी. } के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अधिकृत किया गया।

> राज्य में उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रथम ग्रेड शिक्षक व लैब टेक्नीशियनों के 25406 पदों की भर्ती होगी।

> रहवास वाले गाँवों के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर छात्राओं के लिए 8 वीं कक्षा की शिक्षा प्राप्त करने पर साइकिल उपलब्ध कराने का प्रावधान। इसके लिए अंशदान राशि 300 से घटाकर 100 रुपए किया। 142 हजार छात्राएं लाभान्वित होंगी।

> विद्यार्थी सुरक्षा बीमा योजना में सभी स्कूली विद्यार्थियों का 1 लाख रुपए तक का बीमा किया जाएगा।

> जनजातीय क्षेत्र में एन. टी. टी. प्रशिक्षितों को नियुक्ति दी जाएगी।

> अध्यापक ग्रेड तीन के उर्दू शिक्षकों के 500 पदों पर नियुक्ति देने की घोषणा।

> आगामी वर्ष में प्रयोगशाला सहायकों के 200 पद भरे जाएंगे।

> कोटा में आई. आई. आई. टी. खोले जाने की घोषणा।

> इसके लिए निशुल्क भूमि व 45 करोड़ रुपए का अनुदान दिया जाएगा। इसकी सैद्धांतिक स्वीकृति केंद्र को भेजी गई है।

> ऊर्जा उत्पादन के लिए 12 हजार 600 करोड़ रुपए की योजना।

> सड़क निर्माण के लिए 4 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान।

> 65 हजार किसानों को बिजली के कनेक्शन दिए जाने का प्रावधान।

> रेलवे लाइन के निर्माण पर राज्य द्वारा सहयोग पर जोर।

> जल प्रबंधन को बेहतर करने के लिए राजस्थान जल प्रबंधन व नियामक प्राधिकरण गठित करने की घोषणा।

> बीकानेर में हाइड्रोलॉजी व वाटर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट बनाए जाने का प्रस्ताव।

> 30 हजार सैक्टर सिंचित क्षेत्र का विस्तार करना।

> 205 लघु सिंचाई परियोजना के लिए बाँध का निर्माण करने तथा पाँच लघु परियोजनाएं लाई जाएंगी।

> पंजाब स्थित इंदिरा गांधी नहर परियोजना के लिए भी योजना, 952 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। फीडर की मरम्मत के लिए भी राशि स्वीकृत।

> 3400 करोड़ रुपए की मुख्यमंत्री आवास योजना की घोषणा। इस योजना में इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत निर्मित आवासों के अतिरिक्त 2 लाख 80 हजार आवास बनाए जाने का प्रावधान। वर्ष 2012 व 2013 में दो - दो लाख अतिरिक्त आवास स्वीकृत किए जाएंगे। इसके लिए हुडको से ऋण लिया जाएगा।

> आगामी तीन वर्षों में 10 लाख ग्रामीण बीपीएल परिवारों को आवास दिए जाने का प्रावधान।


>1 लाख 58 हजार इंदिरा आवासों के निर्माण का प्रावधान।

> महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए महिला अत्याचार निवारण संरक्षण विधेयक लाए जाने की घोषणा।

> 45 करोड़ रुपए महिलाओं संबंधी परियोजनाओं पर व्यय का प्रावधान।

> महिलाओं को निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा देने की घोषणा।

> पोषाहार के लिए 177 करोड़ रुपए का प्रावधान।

> विशेष पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए पैकेज लागू किया जाएगा।

> मुख्यमंत्री हुनर विकास योजना प्रारंभ होगी।

> एस. सी., एस. टी. और पिछड़ा वर्ग के लिए छात्रवृत्ति 750 से बढ़ाकर 1250 रुपए की जाएगी।

> अल्पसंख्यकों के लिए राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास निगम में राज्य की हिस्सा पूंजी 11 करोड़ 71 लाख रुपए की गई।

> संभागीय मुख्यालयों पर अल्पसंख्यक कन्या छात्रावास बनाए जाने की योजना।

> 4 लाख से अधिक बी. पी. एल. परिवारों के लिए सस्ता आटा दिए जाने की योजना।

> अल्पसंख्यकों को उद्योग स्थापित करने के लिए प्रशिक्षण दिए जाने की योजना।

> 200 मदरसों को उच्च प्राथमिक स्कूलों में बदला जाएगा। कंप्यूटर शिक्षा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

> मदरसा बोर्ड के लिए नए भवन बनवाए जाएंगे।

> अजमेर भाषाई शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान पुन: खोला जाएगा।

> हज यात्रियों की सुविधाओं के लिए योजना में वक्फ बोर्ड को 50 लाख रुपए देने की घोषणा।

> उदयपुर व सहरिया क्षेत्र में पॉलीटेक्निक कॉलेज खोले जाने की घोषणा।


ये हुआ सस्ता :

पशु आहार, यूएचटी मिल्क, वेल्डिंग होल्डर व ग्लास, हस्त निर्मित ऊनी गलीचे, नमदे व हाथकती ऊन, जयपुरी रजाइयां, लाइमस्टोन, डेजर्ट कूलर, सीएफएल, एलईडी लैम्प, प्लास्टिक टंकियां, 500 तक के स्कूल बैग, डीटीएच व केबल टीवी , सिनेमा हॉल में मूवी देखना, गेहूं, दाल, चावल, केरोसीन, सब्जियां, गैस लाइटर, चकला, बेलन, चिमटा, इमाम दस्ता, मूसली, छलनी, थ्री स्टार होटल में खाना,धार्मिक संस्थाओं द्वारा संचालित भोजनालय में खाना सस्ता।

ये हुआ महंगा :

मोटर वाहन व पार्ट्स, मिनरल वाटर, तीन लाख से अधिक के वाहन, नवीन वाहनों पर ग्रीन टैक्स, स्टाम्प डयूटी पर सरचार्ज, हवाई जहाज के लिए एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर कर बढ़ा, डीएलसी की दरों में पन्द्रह फीसदी की बढ़ोतरी, पान मसाला, तंबाकू उत्पादों पर चालीस फीसदी कर।

Comments

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Main breeds of Indian horses - जानिये भारतीय घोड़ों की मुख्य नस्लें

Main breeds of Indian horses - भारतीय अश्वों की मुख्य नस्लें 1. मारवाड़ी (मालानी) घोड़े - मारवाड़ी घोड़े का इस्तेमाल राजाओं के ज़माने में युद्ध के लिए किया जाता था। इसलिए कहा जाता है कि इन घोड़ों के शरीर में राजघराने का लहू दौड़ता है। मालानी नस्ल के घोड़े अपनी श्रेष्ठ गुणवता के कारण देश-विदेश मे पहचान बना चुके हैं और इनकी खरीद-फरोख्त के लिए लोग बाड़मेर जिले के तिलवाड़ा मेले में पहुँचते है। पोलो एवं रेसकोर्स के लिए इन घोड़ों की माँग लगातार बढ़ रही है। दौड़ते समय मालानी नस्ल के घोड़े के पिछले पैर, अपने पैरों की तुलना में, अधिक गतिशील होने के कारण अगले पैरों से टक्कर मारते हैं, जो इसकी चाल की खास पहचान है। इनके ऊँचे कान आपस में टकराने पर इनका आकर्षण बढ़ जाता हैं और ये घोड़े कानों के दोनों सिरों से सिक्का तक पकड़ लेते हैं। चाल व गति में बेमिसाल इन घोड़ों की सुन्दरता, ऊँचा कद, मजबूत कद-काठी देखते ही बनती हैं। राजस्थान में  घोड़े जोधपुर, बाड़मेर, झालावाड़, राजसमन्द, उदयपुर, पाली एवं उदयपुर आदि स्थानों में पाये जाते है। जन्म स्थान :   इस नस्ल के घोड़ों का...