Skip to main content

राजस्थानी भाषा में दिए गए साहित्य अकादमी पुरस्कारों की सूची

साहित्य अकादमी न् 1954 में अपनी स्थापना के समय से ही प्रतिवर्ष अपने द्वारा मान्यता प्रदत्त भारत की प्रमुख भाषाओं में से प्रत्येक में प्रकाशित सर्वोत्कृष्ट साहित्यिक कृति को पुरस्कार प्रदान करती है। पुरस्कार की स्थापना के समय पुरस्कार राशि 5,000/- रुपए थी, जो सन् 1983 में बढ़ाकर 10,000/- रुपए कर दी गई, फिर सन् 1988 में बढ़ाकर इसे 25,000/- रुपए कर दिया गया। सन् 2001 से यह राशि 40,000/- रुपए की गई थी। सन् 2003 से यह राशि 50,000/- रुपए की गई तथा सन् 2010 से यह राशि 1,00,000/- रुपए कर दी गई है। पहली बार ये पुरस्कार सन् 1955 में दिए गए। साहित्य अकादमी पुरस्कार एक साहित्यिक सम्मान है जो कुल 24 भाषाओं में की श्रेष्ठ कृतियों को प्रदान किया जाता हैं और राजस्थानी भाषा इनमें से एक भाषा हैं। जिसमें एक ताम्रपत्र के साथ नक़द राशि दी जाती है। नक़द राशि इस समय एक लाख रुपए हैं। साहित्य अकादमी द्वारा अनुवाद पुरस्कार, बाल साहित्य पुरस्कार एवं युवा लेखन पुरस्कार भी प्रतिवर्ष विभिन्न भारतीय भाषाओं में दिए जाते हैं, इन तीनों पुरस्कारों के अंतर्गत सम्मान राशि पचास हजार नियत है। राजस्थानी भाषा में 1974 से साहित्य अकादमी पुरस्कार देना शुरु हुआ। 

राजस्थानी भाषा में 1974 से दिए गए साहित्य अकादमी पुरस्कारों की सूची निम्नानुसार है -

वर्ष

पुस्‍तक

लेखक

2018 कविता देवै दीठ (कविता-संग्रह) राजेश कुमार व्यास
2017 बिना हासलपाई (समीक्षा) नीरज दइया
2016 मरदजात अर दूजी कहाणियाँ (कहानी) बुलाकी शर्मा
2015 गवाड़ (उपन्‍यास) मधु आचार्य 'आशावादी'
2014 सुन्‍दर नैण सुधा (कहानी) रामपाल सिंह राजपुरोहित
2013 आंथ्‍योई नहीं दिन हाल (कविता-संग्रह) अम्बिकादत्‍त
2012 आँख हींयै रा हरियल सपना (कविता–संग्रह) आईदान सिंह भाटी
2011 जूण–जातरा (उपन्यास) अतुल कनक
2010 मीरां (महाकाव्य) मंगत बादल
2009 माई अैड़ा पूत जण (कहानी–संग्रह) रतन जांगिड़
2008 पगरवा (कहानी–संग्रह) दिनेश पंचाल
2007 आलोचना री आंख सूं (समालोचना) कुंदन माली
2006 पूर्णमिदम् (रंग–नाटक) लक्ष्मीनारायण रंगा
2005 किस्तूरी मिरग (कहानी–संग्रह) चेतन स्वामी
2004 सांम्ही खुलतौ मारग (उपन्यास) नंद भारद्वाज
2003 सिमरण (कविता–संग्रह) संतोष मायामोहन
2002 जीव री जात (कहानी–संग्रह) भरत ओळा
2001 घराणो (उपन्यास) अब्दुल वहीद ‘कमल’
2000 कंकू कबंध (नाटक) जयप्रकाश पंड्या ‘ज्योतिपुंज’
1999 सीर रो घर (कविता–संग्रह) वासु आचार्य
1998 उड जा रे सुआ (उपन्यास) शांति भारद्वाज ‘राकेश’
1997 उतर्यो है आभो (कविता–संग्रह) मालचंद तिवाड़ी
1996 ओळूंरी अखियातां (संस्मरण) नेमनारायण जोशी
1995 कूख पड़यै री पीड़ (कविता–संकलन) किशोर कल्पनाकांत
1994 माटी री महक (कहानी–संग्रह) करणीदान बारहठ
1993 अधूरा सुपना (कहानी–संग्रह) नृसिंह राजपुरोहित
1992 धरमजुद्ध (नाटक–संग्रह) अर्जुनदेव चारण
1991 म्हारी कवितावां (कविता–संकलन) प्रेमजी प्रेम
1990 उछालो (कविता–संकलन) रेवतदान चारण ‘कल्पित’
1989 जमारो (कहानी–संकलन) यादवेन्द्र शर्मा ‘चंद्र’
1988 अणहद नाद (कविता–संग्रह) भगवतीलाल व्यास
1987 सगलोरी पीडा स्वातमेघ (कविता–संग्रह) नैनमल जैन
1986 द्वारका (कविता–संग्रह) महावीर प्रसाद जोशी
1985 एक दुनिया म्हारी (कहानी–संग्रह) साँवर दइया
1984 मरु–मंगल (कविता–संग्रह) सुमेर सिंह शेखावत
1983 गा–गीत (कविता–संग्रह) मोहन आलोक
1982 चश्मदीठ गवाह (कहानी–संग्रह) मूलचंद ‘प्राणेश’
1981 बरसण रा देगोडा डूंगर लाँघिया (कविता–संग्रह) नारायण सिंह भाटी
1980 म्हारो गाँव (कविता–संग्रह) रामेश्वर दयाल श्रीमाली
1979 पागी (कविता–संग्रह) चंद्रप्रकाश देवल
1978 मेवै रा रूंख (उपन्यास) अन्नाराम ‘सुदामा’
1977 बोल भारमली (काव्य) सत्यप्रकाश जोशी
1976 लीलटांस (कविता–संग्रह) कन्हैयालाल सेठिया
1975 पगफेरो (कविता–संग्रह) मणि मधुकर
1974 बातां री फुलवारी, खंड–10 (लोककथाएँ) विजयदान देथा

 

राजस्थानी भाषा में साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार (2010–2018)-

 

साहित्‍य अकादेमी ने सन् 2010 से अपने द्वारा मान्‍यता प्रदत्‍त 24 भारतीय भाषाओं में बाल साहित्‍य को प्रोत्‍साहित करने हेतु बाल साहित्‍य पुरस्‍कार प्रारंभ किया। बाल साहित्‍य के लिए पुस्‍तकों का चयन संबंधित भाषा चयन समितियों की अनुशंसाओं के आधार पर किया जाता है। पुरस्‍कार में एक ताम्रफलक और 50,000/- रुपए की राशि प्रदान की जाती है। 

 

वर्ष
पुस्‍तक


लेखक
2017 नम्‍बर वन आऊंला (कविता) पवन पहाडि़या
2016 कोई पुरस्कार नहीं
2015 धरती रो मोल (कहानी-संग्रह) कृष्‍ण कुमार 'आशु'
2014 जादू रो पेन (कहानी-संग्रह) नीरज दइया
2013 अणमोल भेंट (कहानी–संग्रह) विमला भण्डारी
2012 बाळपणै री बातां (निबंध–संग्रह) दीनदयाल शर्मा
2011 सतोळियो (कहानी–संग्रह) हरीश बी. शर्मा
2010 बुलबुल रा बोल (कहानी–संग्रह) दमयंती जाडावत ‘चंचल’

 

राजस्थानी भाषा में साहित्य अकादमी युवा पुरस्‍कार (2011–2018)-

 

साहित्‍य अकादमी ने वर्ष 2011 से अपने द्वारा मान्‍यता प्रदत्‍त 24 भारतीय भाषाओं में युवा लेखन को प्रोत्‍साहित करने हेतु युवा पुरस्‍कार प्रारंभ किया। युवा पुरस्‍कार के लिए पुस्‍तकों का चयन संबंधित भाषा चयन समितियों की अनुशंसा के आधार पर किया जाता है। यह पुरस्‍कार 35 वर्ष तक की आयु अथवा पुरस्‍कार वर्ष में 1 जनवरी को उससे कम आयु के युवा लेखकों की प्रकाशित पुस्‍तकों को दिया जाता है। पुरस्‍कार में एक ताम्रफलक और 50,000/- रुपए की राशि प्रदान की जाती है।

 

वर्ष
पुस्‍तक

लेखक
2018 अेकर आज्‍या रै चाँद (कविता) दुष्‍यंत जोशी
2017 लेबल (कहानी-संग्रह) उम्‍मेद धानियां
2016 रणखार (कविता) जितेंद्र कुमार सोनी
2015 सपना संजोवती हीरान (कविता) ऋतु प्रिया
2014 चल भतूलिया रेत रमा (कविता-संग्रह) राजू राम बिजरणियां 'राज'
2013 संजीवणी (कविता–संग्रह) कुमार अजय
2012 जद बी माँडबा बैठूँ छू कविता (कविता–संग्रह) ओम नागर
2011 पीड़ (कहानी–संग्रह) दुलाराम सहारण


राजस्थानी भाषा में साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार -


रचनात्मक लेखन के लिए वार्षिक पुरस्कारों के अलावा, साहित्य अकादमी ने 1989 से अनुवाद के लिए एक वार्षिक पुरस्कार की स्थापना की है जो इसके द्वारा मान्यता प्राप्त 24 भाषाओं में उत्कृष्ट अनुवाद के लिए दिया जाता है। 1989 में 10,000 रु. का अनुवाद पुरस्कार बढ़ाकर 2001 में 15,000 रुपये कर दिया गया और 2003 से इसे 20,000 रुपये कर दिया गया और अब 2009 से 50,000 रुपये हो गया है।

वर्ष
अनुवाद का शीर्षक
अनुवादक  लेखक
मूल कृति का शीर्षक (भाषा/विधा)
लेखक
2018
नाव और जाल
मनोज कुमार स्वामी
चेम्‍मीन (उपन्यास) मलयालम
ठाकाझी शिवशंकर पिल्लई
2017
गाथा तिस्ता पार री
कृष्णा जाखड़
तिस्ता पारर वृत्तांत (उपन्यास) बंगला 
देवेश  रॉय
2016
जीवो म्‍हारा सांवरा
रवि पुरोहित
मेरे साईंया जिओ (काव्य) पंजाबी
भाई वीर सिंह
2015 मदन बावनियो मदन सैनी
मदन बावनिया (उपन्यास) हिंदी 
राजेन्‍द्र केडिया
2014
कुरल-काव्‍य
कैलाश मंडेला
तिरुक्‍कुरल (तमिऴ कविता-संग्रह)
संत तिरुवल्‍लुवर
2013
अर्धनारीश्‍वर
(स्‍व.) शांति भारद्वाज 'राकेश'
अर्धनारीश्‍वर (हिंदी उपन्‍यास)
विष्‍णु प्रभाकर
2012
गोरा
पूर्ण शर्मा ‘पूरण’
गोरा (बांग्ला उपन्यास)
रवीन्द्रनाथ ठाकुर
2011
अेक चादर मैली सी
कमल रंगा
एक चादर मैली सी (उर्दू उपन्यास)
राजेन्द्र सिंह बेदी
2010
गणनायक
शंकरसिंह राजपुरोहित
गणनायक (मैथिली कहानी–संग्रह)
साकेतानंद
2009
वन रा वारिस
अर्जुनसिंह शेखावत
अरण्येर अधिकार (बांग्ला उपन्यास)
महाश्वेता देवी
2008
आंगळियात
जेठमल ह. मारू
आंगळियात (गुजराती उपन्यास)
जॉसेफ मेकवान
2007
सात फेरा आभै में
रामनरेश सोनी
सात पगलां आकाशमां (गुजराती उपन्यास)
कुंदनिका कापडीआ
2006
गाँधीजी री आत्मकथा
आईदान सिंह भाटी
संक्षिप्त आत्मकथा (गुजराती आत्मकथा)
महात्मा गाँधी
2005
काले साम्भरजु म्हने
उपेन्द्र ‘अणु’
कल सुनना मुझे (हिन्दी कविता–संग्रह)
धूमिल
2004
गोष्ठी
कुंदन माली
गोष्ठी (गुजराती निबंध)
उमाशंकर जोशी
2003
राती कणेर
रामस्वरूप किसान
रक्त करबी (बांग्ला नाटक)
रवीन्द्रनाथ ठाकुर
2002
मृत्युंजय
सत्यनारायण स्वामी
मृत्युंजय (मराठी उपन्यास)
शिवाजी सावंत
2001
बांसुरी
बद्रीदान गाडण
ओट्टकुष़ल (मलयाळम् कविता–संग्रह)
जी. शंकर कुरुप
2000
मगध
विनोद सोमानी ‘हंस’
मगध
(हिन्दी ) काव्य
श्रीकांत वर्मा
1998
खूंटियां माथे टंग्योड़ा लोग
कैलाश कबीर
खूँटियों पर टँगे लोग  (हिन्दी ) काव्य
सर्वेश्वरदयाल सक्सेना
1997
धूड़ में पगलिया 
नृसिंह राजपुरोहित
धूल मणि पगलिआ (गुजराती) संस्मरण
चंद्रकांत शेठ
1996
बट्योड़ी रस्सी
भगवतीलाल व्यास
बुनी हुई रस्सी (हिन्दी ) काव्य
भवानी प्रसाद मिश्र
1995
काळ में कुरजां
चंद्रप्रकाश देवल
अकाल में सारस (हिन्दी ) काव्य
केदारनाथ सिंह
1994
भर्तृहरि सतक
वेंकट शर्मा
शतक त्रयम (संस्कृत) काव्य
भर्तृहरि
1993
धरती घणी रूपाली
शक्ति दान कविया
तरुण काव्य–संचयन (हिन्दी ) काव्य
रामेश्वर लाल खंडेलवाल ‘तरुण’
1992
हकूमत जनता री
श्रीलाल नथमलजी जोशी
इयारुइंगम (असमी) उपन्यास 
बीरेन्द्रकुमार भट्टाचार्य
1991
बनड़ाँ रो सौदागर
किशोर कल्पनाकांत
नसबन्दगी (हिन्दी ) व्यंग्य–संग्रह
श्याम गोयनका
1990
सपनो
नाटक
स्वप्नवासवदत्तम् (संस्कृत) नाटक
भास
(1989 में कोई पुरस्कार नहीं।)

Source- http://sahitya-akademi.gov.in

Comments

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Vedic Period - Early Vedic Society वैदिक काल- प्रारम्भिक वैदिक समाज

प्रारम्भिक वैदिक समाज Vedic Period - Early Vedic Society प्रारम्भिक वैदिक समाज कबीलाई समाज था तथा वह जातीय एवं पारिवारिक संबंधों पर आधारित था। प्रारम्भिक वैदिक समाज जाति के आधार पर विभाजित नहीं था एवं विभिन्न व्यावसायिक समूह अर्थात् मुखिया, पुरोहित, कारीगर आदि एक ही जन समुदाय के हिस्से थे। प्रारम्भिक वैदिक समाज में कबीले के लिए ‘जन’’ शब्द का इस्तेमाल किया जाता था और ऋग्वेद में विभिन्न जन का उल्लेख है। विभिन्न कबीलों में पारस्परिक संघर्ष सामान्य थे, जैसे ऋग्वेद में ‘‘दशराज युद्ध’’ का वर्णन हुआ है और इसी युद्ध के वर्णन से हमें कुछ कबीलों के नाम प्राप्त होते हैं जैसे भरत, पुरु, यदु, द्रहयु, अनू और तुरवासू। प्रारम्भिक वैदिक समाज में कबीलों के युद्ध जैसे कि पहले भी कहा गया है पशुओं के अपरहय एवं पशुओं की चोरी को लेकर होते रहते थे। ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’- कबीले का मुखिया ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’ होता था। वह युद्ध में नेता तथा कबीले का रक्षक था। ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’ का पद अन्य व्यावसायिक समूहों की भांति ही पैतृक नहीं था बल्कि उसका जन के सदस्यों में से चुनाव होता था। ‘राजन्य’- योद्धा को ‘राजन्य’ क...