Skip to main content

Folk Instruments of Rajasthan - राजस्थान के लोक वाद्य यंत्र







तार वाद्य (तत् या वितत् वाद्य) :- 
भपंग, सारंगी, तंदूरा (चौतारा) , इकतारा, जंतर, चिकारा, रावण हत्था, कमायचा, सुरिन्दा।


फूँक (सुषिर) वाद्य :-
 
शहनाई, पूँगी, अलगोजा, बाँकिया, भूंगल या भेरी, मशक, तुरही, बाँसुरी।


खाल मढ़े वाद्य (अवनद्ध या आनद्ध वाद्य) :-
ढोलक, ढोल, नगाड़ा, बड़ा नगाड़ा (बम या टापक), ताशा, नौबत, धौंसा, मांदल, चंग (ढप), डैरूं, खंजरी, मृदंग।


अन्य वाद्य (घन वाद्य) :-
खड़ताल, नड़, मंजीरा, मोरचंग, झांझ, थाली (काँसे की) ।

1. इकतारा :-
एक प्राचीन वाद्य जिसमें तूंबे में एक बाँस फँसा दिया जाता है तथा तूंबे का ऊपरी हिस्सा काटकर उस पर चमड़ा मढ़ दिया जाता है। बाँस में छेद कर उसमें एक खूंटी लगाकर तार कस दिया जाता है। इस तार को उँगली से बजाया जाता है। इसे एक हाथ से ही बजाया जाता है। इसे कालबेलिया, नाथ साधु व सन्यासी आदि बजाते हैं।

2. रावण हत्था :-
यह भोपों का प्रमुख वाद्य, बनावट सरल लेकिन सुरीला। इसमें नारियल की कटोरी पर खाल मढ़ी होती है जो बाँस के साथ लगी होती है। बाँस में जगह जगह खूंटियां लगी होती है जिनमें तार बँधे होते हैं। इसमें लगे दो मुख्य तारों को रोड़ा एवं चढ़ाव कहते हैंदो मुख्य तारों में से एक घोड़े की पूँछ का बाल व एक लोहे या स्टील का तार होता है। साथ ही 3 से 15 तक अन्य सहायक तार भी ब्रिज के ऊपर लगे होते हैं जिन्हें मोरनी या मोरना कहा जाता है। यह वायलिन की तरह गज या कमान से बजाया जाता है। इसके गज में घोड़े के बाल लगे होते हैं। इसमें एक सिरे पर घुंघरू बँधे होते हैं। बजाते समय हाथ के ठुमके से घुंघरू भी बजते हैं। इसे पाबूजी के भोपे बजाते हैं।

रावण हत्था पर गायकी को यहाँ सुन सकते हैं....




3. गूजरी :-
यह रावण हत्था से छोटे आकार का वाद्य यंत्र जिसे बजाने के लिए पांच तार वाली छोटी अर्द्ध चंद्रकार गज का प्रयोग किया जाता है।

4. सारंगी :-
मारवाड़ के जोगी द्वारा गोपीचंद भृर्तहरि, निहालदे आदि के ख्याल गाते समय इसका प्रयोग किया जाता है। मिरासी, जोगी, लंगा, मांगणियार आदि कलाकार सारंगी के साथ गाते हैं। यह सागवान, तून, कैर या रोहिड़ा की लकड़ी से बनाई जाती है। इसमें 27 तार होते हैं व ऊपर की तांते बकरे की आँत के बने होते हैं व गज में घोड़े की पूँछ के बाल बँधे होते हैं। इसे बिरोजा पर घिस कर बजाने पर ही तारों से ध्वनि उत्पन्न होती है।

5. कमायचा :-
यह भी सारंगी की तरह का एक वाद्य यंत्र है। यह लंगा, मांगणियार कलाकारों की पहचान हैं। यह रोहिड़े या आक की लकड़ी से बनाया जाता है। इसकी तबली चौड़ी व गोल होती है। इस तबली पर बकरे की खाल लगाई जाती है। इसमें तीन मुख्य तार लगे होते हैं जो पशुओं की आंत के होते हैं। साथ ही चार सहायक तार स्टील के तार ब्रिज के ऊपर लगे होते हैं। इसकी लकड़ी की गज या कमान भी घोड़े के बाल की बनती है। इसकी ध्वनि में भारीपन व गूँज होती है। इसका प्रयोग मुस्लिम शेख मांगणियार अधिक करते हैं।

 कमायचे को बजते हुए को यहाँ सुने....



6. चिकारा :-
यह भी सारंगी की तरह का एक तत् वाद्य है जो कैर की लकड़ी से बनाया जाता है।

7. भपंग :-
यह तत् वाद्य अलवर या मेवात क्षेत्र में बहुत प्रचलित है। यह डमरूनुमा आकार का कटे हुए तूंबे से बना होता है जिसके एक सिरे पर चमड़ा मढ़ा होता है। चमड़े मेँ छेद निकाल कर उसमें जानवर की आँत का तार या प्लास्टिक की डोरी डालकर उसके सिरे पर लकड़ी का टुकड़ा बाँध दिया जाता है। वादक इस वाद्य के कांख में दबा कर डोर या तांत को खींच कर दूसरे साथ से उस पर लकड़ी के टुकड़े से आघात करता है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कलाकार जहुर खाँ इसके वादक हैं।

8. तंदूरा :-
इस तत् वाद्य में चार तार होते हैं इस कारण इसे कहीं कहीं चौतारा भी कहते हैं। यह पूरा लकड़ी का बना होता है। रामदेवजी के भोपे कामड़ जाति के लोग तानपूरे से मिलते जुलते इस वाद्य यंत्र को ही अधिक बजाते हैं।

9. जंतर :-
जंतर को वीणा का प्रांरभिक रूप माना जाता है। यह मेवाड़ में अधिक प्रचलित है। यह 'गुर्जर भोपों' ( देवनारायण के भोपो) का प्रचलित वाद्य है जिसे वे बगडावतो की कथा व देवनारायण की फड़ बाँचते समय बजाते हैं। यह तत् वाद्य वीणा की तरह ही होता है। वादक इसे गले में लटका कर खड़े खड़े ही बजाता है। इसमें भी वीणा की तरह दो तूंबे होते हैं जिनके बीच बाँस की एक लंबी नली या डांड लगी होती है जिसमे मगर की खाल के 22 पर्दे मोम से चिपकाते हैं। इसमें कुल चार, पाँच या छः तार होते हैं जिन्हें हाथ की उँगली या अँगूठे से बजाते हैं।

10. रवाज :-
रवाज भी एक तत् वाद्य है जिसे अंगुलियों से बजाया जाता है।

अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें-

राजस्थान के घन लोक वाद्य  

राजस्थान के सुषिर लोकवाद्य 

राजस्थान के अवनद्ध लोकवाद्य 

folk-musical-instruments-of-rajasthan

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Vedic Period - Early Vedic Society वैदिक काल- प्रारम्भिक वैदिक समाज

प्रारम्भिक वैदिक समाज Vedic Period - Early Vedic Society प्रारम्भिक वैदिक समाज कबीलाई समाज था तथा वह जातीय एवं पारिवारिक संबंधों पर आधारित था। प्रारम्भिक वैदिक समाज जाति के आधार पर विभाजित नहीं था एवं विभिन्न व्यावसायिक समूह अर्थात् मुखिया, पुरोहित, कारीगर आदि एक ही जन समुदाय के हिस्से थे। प्रारम्भिक वैदिक समाज में कबीले के लिए ‘जन’’ शब्द का इस्तेमाल किया जाता था और ऋग्वेद में विभिन्न जन का उल्लेख है। विभिन्न कबीलों में पारस्परिक संघर्ष सामान्य थे, जैसे ऋग्वेद में ‘‘दशराज युद्ध’’ का वर्णन हुआ है और इसी युद्ध के वर्णन से हमें कुछ कबीलों के नाम प्राप्त होते हैं जैसे भरत, पुरु, यदु, द्रहयु, अनू और तुरवासू। प्रारम्भिक वैदिक समाज में कबीलों के युद्ध जैसे कि पहले भी कहा गया है पशुओं के अपरहय एवं पशुओं की चोरी को लेकर होते रहते थे। ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’- कबीले का मुखिया ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’ होता था। वह युद्ध में नेता तथा कबीले का रक्षक था। ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’ का पद अन्य व्यावसायिक समूहों की भांति ही पैतृक नहीं था बल्कि उसका जन के सदस्यों में से चुनाव होता था। ‘राजन्य’- योद्धा को ‘राजन्य’ क...