Skip to main content

National Sports Awards 2022 in Hindi राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022

National Sports Awards 2022 in Hindi 

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 में 25 एथलीटों को अर्जुन पुरस्कार


राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 National Sports Awards 2022 के प्रमुख बिंदुः 

  • इस वर्ष प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले अकेले खिलाड़ी - टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल
    Sharat Kamal

    मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले अकेले खिलाड़ी - टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल


  • ओलम्पिक खेलों, पैरालिम्पिक खेलों और डेफलिम्पिक्स खेलों में हिस्सा लेने वाले 25 एथलीटों को अर्जुन पुरस्कार

  • इस वर्ष, National Sports Awards 2022 पहली बार केवल ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे और खिलाड़ियों/कोचों/संस्थाओं को एक समर्पित पोर्टल के माध्यम से स्व-आवेदन करने की अनुमति दी गई थी। इस वर्ष इन पुरस्कारों के लिए बड़ी संख्या में नामांकन प्राप्त हुए थे, जिन पर उच्‍चतम न्‍यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए. एम. खानविलकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने विचार किया। इसमें प्रतिष्ठित खिलाड़ी, खेल पत्रकारिता और खेल प्रशासन में अनुभव रखने वाले सदस्य शामिल थे।

  • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने एक समारोह में National Sports Awards 2022 राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 (मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार-2022, द्रोणाचार्य पुरस्कार-2022, अर्जुन पुरस्कार-2022, मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी-2022 और तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक कार्य पुरस्कार-2022) निम्नलिखित खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं को प्रदान किये।

  • खेलों में उत्कृष्टता को पहचानने और पुरस्कृत करने के लिए हर साल राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाते हैं।

  • 'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार' पिछले चार वर्षों की अवधि में किसी खिलाड़ी द्वारा खेल के क्षेत्र में शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।

  • पिछले चार वर्षों की अवधि में 'खेल-कूद और गेम्‍स में उत्कृष्ट प्रदर्शन और नेतृत्व, खेल भावना और अनुशासन जैसी खूबियां दिखाने के लिए अर्जुन पुरस्कार' दिया जाता है।

  • द्रोणाचार्य पुरस्कार खेल-कूद और गेम्‍स में लगातार उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सक्षम बनाने वाले कोचोंको दिया जाता है।

  • 'ध्यानचंद पुरस्कार फॉर लाइफटाइम अचीवमेंट इन स्पोर्ट्स एंड गेम्स' उन खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है जिन्होंने अपने प्रदर्शन से खेलों में योगदान दिया है और जो अपनी सेवानिवृत्ति के बाद खेल आयोजनों को बढ़ावा देने में योगदान जारी रखते हैं।

  • 'राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार' कॉर्पोरेट संस्थाओं (निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों में), खेल नियंत्रण बोर्डों, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेल निकायों सहित गैर सरकारी संगठनों को दिया जाता है, जिन्होंने खेल को बढ़ावा देने और उनके विकास में प्रत्‍यक्ष भूमिका निभाई है।

  • इंटर-यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में समग्र शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (एमएकेए) ट्रॉफी दी जाती है।

       
  i. मेजर ध्‍यान चंद खेल रत्‍न पुरस्‍कार 2022
  क्रम संख्‍या खिलाड़ी का नाम खेल
  1 श्री शरत कमल अचंता टेबल टेनिस
  ii. खेल-कूद और गेम्‍स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्ष 2022 के अर्जुन पुरस्‍कार
  क्रम संख्‍या खिलाड़ी का नाम खेल
  1 सुश्री सीमा पुनिया एथलेटिक्‍स
  2 श्री एल्‍धोस पॉल एथलेटिक्‍स
  3 श्री अविनाश मुकुंद सबले एथलेटिक्‍स
  4 श्री ल्‍क्ष्‍य सेन बैडमिंटन
  5 श्री प्रणय एचएस बैडमिंटन
  6 श्री अमित बॉक्‍सिंग 
  7 सुश्री निखत जरीन बॉक्‍सिंग
  8 सुश्री भक्‍ति प्रदीप कुलकर्णी शतरंज
  9 श्री आर प्रज्ञानानंद शतरंज
  10 सुश्री दीप ग्रेस एक्का हॉकी
  11 सुश्री सुशीला देवी जूडो
  12 सुश्री साक्षी कुमारी कबड्डी
  13 सुश्री नयन मोनी सैकिया लॉन बॉल
  14 श्री सागर कैलास ओवलकर मल्‍लखंभ
  15 सुश्री एलावेनिल वलारिवान निशानेबाजी
  16 ओमप्रकाश मिथरवाल निशानेबाजी
  17 सुश्री श्रीजा अकुला टेबल टेनिस
  18 श्री विकास ठाकुर भारोत्‍तोलन
  19 सुश्री अंशु कुश्‍ती
  20 सुश्री सरिता कुश्‍ती
  21 श्री परवीन वूशु
  22 सुश्री मानसी गिरीशचंद्र जोशी पैरा बैडमिंटन
  23 श्री तरुण ढिल्लों पैरा बैडमिंटन
  24 श्री स्वप्निल संजय पाटिल पैरा बैडमिंटन
  25 सुश्री जेरलिन अनिका जे डैफ बैडमिंटन
  (iii) खेल-कूद और गेम्‍स में उत्कृष्ट कोच के लिए वर्ष 2022 के द्रोणाचार्य पुरस्कार
  . नियमित श्रेणी:
  क्रम संख्‍या कोच का नाम खेल
  1 श्री जीवनजोत सिंह तेजा तीरंदाजी
  2 श्री मोहम्मद अली क़मर बॉक्‍सिंग
  3 सुश्री सूमा सिद्धार्थ शिरूर पैरा निशानेबाजी
  4 श्री सुजीत मान कुश्‍ती 
  . लाइफटाइम श्रेणी:
  क्रम संख्‍या कोच का नाम खेल
  1 श्री दिनेश जवाहर लाड क्रिकेट
  2 श्री बिमल प्रफुल्ल घोष फुटबॉल
  3 श्री राज सिंह कुश्ती
  (iv) खेल-कूद और गेम्‍स में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए 2022 के ध्यानचंद पुरस्कार
  क्रम संख्‍या खिलाड़ी का नाम खेल
  1 सुश्री अश्विनी अकुंजी सी. एथलेटिक्स
  2 श्री धर्मवीर सिंह हॉकी
  3 श्री बी.सी सुरेश कबड्डी
  4 श्री नीर बहादुर गुरुंग पैरा एथलेटिक्स
  (v) राष्‍ट्रीय खेल प्रोत्‍साहन पुरस्‍कार 2022
  क्रम संख्‍या श्रेणी राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए संस्तुत संस्था, 2022
  1 नवोदित और युवा प्रतिभा की पहचान और प्रशिक्षण ट्रांसस्टेडिया एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड
  2 कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से खेलों को प्रोत्साहन कलिंग औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान
  3 विकास के लिए खेल लद्दाख स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन

(vi) मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए)ट्रॉफी 2022:
गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर

Comments

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Vedic Period - Early Vedic Society वैदिक काल- प्रारम्भिक वैदिक समाज

प्रारम्भिक वैदिक समाज Vedic Period - Early Vedic Society प्रारम्भिक वैदिक समाज कबीलाई समाज था तथा वह जातीय एवं पारिवारिक संबंधों पर आधारित था। प्रारम्भिक वैदिक समाज जाति के आधार पर विभाजित नहीं था एवं विभिन्न व्यावसायिक समूह अर्थात् मुखिया, पुरोहित, कारीगर आदि एक ही जन समुदाय के हिस्से थे। प्रारम्भिक वैदिक समाज में कबीले के लिए ‘जन’’ शब्द का इस्तेमाल किया जाता था और ऋग्वेद में विभिन्न जन का उल्लेख है। विभिन्न कबीलों में पारस्परिक संघर्ष सामान्य थे, जैसे ऋग्वेद में ‘‘दशराज युद्ध’’ का वर्णन हुआ है और इसी युद्ध के वर्णन से हमें कुछ कबीलों के नाम प्राप्त होते हैं जैसे भरत, पुरु, यदु, द्रहयु, अनू और तुरवासू। प्रारम्भिक वैदिक समाज में कबीलों के युद्ध जैसे कि पहले भी कहा गया है पशुओं के अपरहय एवं पशुओं की चोरी को लेकर होते रहते थे। ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’- कबीले का मुखिया ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’ होता था। वह युद्ध में नेता तथा कबीले का रक्षक था। ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’ का पद अन्य व्यावसायिक समूहों की भांति ही पैतृक नहीं था बल्कि उसका जन के सदस्यों में से चुनाव होता था। ‘राजन्य’- योद्धा को ‘राजन्य’ क...