Skip to main content

रीट-2021 में सामाजिक अध्ययन लेवल-2 में वाणिज्य विषय होगा शामिल, रीट 2021 की होगी 25 अप्रेल को

रीट-2021 के लिए किसी तरह की नहीं होगी शुल्क वृद्धि

रीट परीक्षा के लेवल-1 में सिर्फ बीएसटीसी के अभ्यर्थी ही शामिल किए जाएंगे

रीट-2021 में सामाजिक अध्ययन लेवल-2 में वाणिज्य विषय होगा शामिल

- शिक्षा राज्य मंत्री



जयपुर, 4 जनवरी। शिक्षा राज्य मंत्री श्री गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार 4 जनवरी को जयपुर स्थित शिक्षा संकुल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अब तक वाणिज्य जैसे विषय के अभ्यर्थियों को रीट से वंचित रखा गया था, जिसे संशोधन कर इस विषय को सामाजिक अध्ययन लेवल-2 में शामिल किया गया है।

श्री डोटासरा ने कहा कि कोविड-19 महामारी की विषम परिस्थितियों को ध्यान में रखकर रीट-2021 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए किसी भी तरह की शुल्क वृद्धि नहीं की गई है तथा रीट-2017 के अनुरूप ही शुल्क निर्धारित रखा गया है। प्रथम स्तर अथवा द्वितीय स्तर (केवल एक परीक्षा) के लिए 550 रुपए निर्धारित किए हैं। प्रथम स्तर एवं द्वितीय स्तर (दोनों परीक्षाओं) के लिए 750 रुपए निर्धारित किए हैं।

उन्होंने कहा कि डीएलड और बीएलडी योग्यताधारियों के हितों को ध्यान में रखकर बीएड योग्यताधारियों को एल-1 में शामिल  नहीं किया गया है, क्योंकि बीएड योग्यताधारियों के पास एल-2, ग्रेड-2 और ग्रेड-1 आदि कई विकल्प मौजूद हैं।

श्री डोटासरा ने बताया कि -
 
  • पूर्व रीट परीक्षाओं में 2011 में पाठ्यक्रम से रीट का आयोजन किया जा रहा था, जबकि पाठ्य पुस्तकों में कई बार बदलाव किया जा चुका है। अब वर्तमान में चल रही पाठ्य पुस्तकों के आधार पर पाठ्यक्रम का निर्माण एनसीटीई की गाइडलाइन पर करवाया गया है। इसमें राजस्थान के भूगोल, इतिहास, कला, संस्कृति आदि संबंधित टॉपिक को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है।
  • अध्यापक भर्ती में लेवल-2 के लिए रीट में प्राप्त अंकों के अनुपात को बढ़ाया गया है। पूर्व में लेवल-2 में रीट में प्राप्त अंकों का भार 70 प्रतिशत था, जबकि अकादमिक भार 30 प्रतिशत था। अब इसे 90 अनुपात 10 कर दिया गया है।
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/विशेष योग्य जन/ विधवा/तलाकशुदा महिला वर्गों के अभ्यर्थियों को ही निर्धारित शैक्षणिक योग्यता (सीनियर सैकंडरी या स्नातक) के अर्हक अंकों में 5 प्रतिशत की छूट थी। 
  • वहीं अब रीट-2021 में अति पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को भी निर्धारित शैक्षणिक योग्यता (सीनियर सैकंडरी या स्नातक) के अर्हक अंकों में 5 प्रतिशत अंकों की छूट दी गई है।
  • जिन अभ्यर्थियों के स्नातक परीक्षा में 50 प्रतिशत से कम प्राप्तांक हैं, परन्तु स्नातकोत्तर में 50 प्रतिशत या अधिक प्राप्तांक हैं, वे रीट-2021 में आवेदन के लिए पात्र हैं।
  • रीट 2017 में सभी वर्गों के लिए न्यूनतम अर्हक अंक 60 प्रतिशत निर्धारित है, केवल अनुसूचित क्षेत्र के अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 36 अंक निर्धारित थे। रीट 2021 में विभिन्न श्रेणियों में न्यूनतम उत्तीर्णांक प्रतिशत में भी रियायत प्रदान की गई हैं।

उन्होंने बताया कि -
 
  • रीट 2021 की प्रस्तावित परीक्षा तिथि 25 अप्रेल 2021 है। 
  • वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि की प्रस्तावित तिथि 11 जनवरी 2021 से 8 फरवरी 2021 है। 
  • चालन मुद्रित कर निर्धारित बैंकों की शाखा पर शुल्क जमा कराने की प्रस्तावित तिथि 11 जनवरी 2021 से 4 फरवरी 2021 है। 
  • वेबसाइट पर प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रस्तावित तिथि 14 अप्रेल 2021 से है।

 रीट की विज्ञप्ति हुई जारी

रीट 2021 की होगी 25 अप्रेल को

 


Comments

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

rajasthan gk Grasses of Rajasthan - राजस्थान में पशुचारे के लिए उपयोगी घासें

1. सेवण घास- सेवण घास का वानस्पतिक नाम: लेसीयूरस सिंडीकस (Lasiurus Sindicus) सेवण एक बहुवर्षीय घास है। यह पश्चिमी राजस्थान के शुष्क क्षेत्रों में पाई जाती है। यह घास 100 से 350 मिमी. वर्षा वाले क्षेत्रों में पाई जाने वाली एक महत्वपूर्ण घास है। इसमें जड़ तन्त्र अच्छा विकसित होता है, इस कारण यह सूखा सहन कर सकती है। यह कम वर्षा वाली रेतीली भूमि में भी आसानी से उगती है। सेवण का चारा पशुओं के लिए पौष्टिक तथा पाचक होता है। भारत के अलावा यह घास मिश्र, सोमालिया, अरब व पाकिस्तान में भी पाई जाती है। भारत में मुख्यतः पश्चिमी राजस्थान, पंजाब व हरियाणा में पाई जाती है। राजस्थान में जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर व चूरु जिले में यह अन्य घासों के साथ आसानी से उगती हुई पाई जाती है। इसकी मुख्य विशेषता है कि यह रेतीली  मिट्टी में आसानी से पनपती है, इसी कारण यह थार के रेगिस्तान में बहुतायत से विकसित होती है। इसको घासों का राजा भी कहते हैं। इसका तना उर्ध्व, शाखाओं युक्त लगभग 1.2 मीटर तक लम्बा होता है। इसकी पत्तियां रेखाकार, 20-25 सेमी. लम्बी तथा पुष्प गुच्छा 10 सेमी. तक लम्बा होता है। ...