Skip to main content

राज्य स्तरीय निर्यात पुरस्कार 2019


राज्य स्तरीय निर्यात पुरस्कार

विभिन्न श्रेणियों में 30 निर्यातको को मिलेंगे निर्यात पुरस्कार


राज्य सरकार ने शुक्रवार 13 दिसम्बर को राज्य स्तरीय निर्यात पुरस्कारों की घोषणा कर दी। अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार के लिए प्रदेश के 30 निर्यातकों को पुरस्कृत करने के लिए चयन किया गया है।

राज्य सरकार ने प्रदेश में निर्यातकों को प्रोत्साहित करने, निर्यात को बढ़ावा देने और निर्यातकों में स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा के लिए निर्यात पुरस्कार देने की घोषणा की थी।

ये पुरस्कार निम्न हैं -

एग्रो बेस्ड व फूड प्रोसेसिंग कैटेगरी - 

  1. नीलकण्ठ पॉलिमर्स चुरु

  2. सीजन्सं इंटरनेशनल भीलवाड़ा

  3. श्री फेट्स एण्ड प्रोटिन्स जयपुर

ज्वैलरी कैटेगरी- 

  1. वैभव ग्लोबल जयपुर

  2. सोनी इंटरनेशलन ज्वैलरी

  3. अशोक ज्वैल्स जयपुर

  4. लूनावत जेम्स कारपोरेशन जयपुर

हैण्डीक्राफ्ट कैटेगरी- 

  1. संकल्प इंटरनेशनल जयपुर

  2. खेमचंद हैण्डीक्राफ्ट जोधपुर

मिनरल बैस्ड प्रोडक्ट्स कैटेगरी-

  1. बाबा सुपर मिनरल नसीराबाद

  2. रॉक्स फोरेवर उदयपुर

टैक्सटाइल्स कैटेगरी-

  1. श्री राम रेयन्स कोटा

  2. सुदिवा स्पिनर्स भीलवाड़ा

रेडीमेड गारमेंट कैटेगरी- 

  1. लोढ़ा इंपेक्स, क्षीर सागर जयपुर

  2. ट्रेडिशनल गैलेरी जयपुर

केपीओ/बीपीओ/टूरिज्म/मेडिकल आदि कैटेगरी में -

  1. इनफोसिस जयपुर

  2. इनोवाना थिंकलेब्स जयपुर

इंजीनियरिंग कैटेगरी- 

  1. टेम्पसेन्स इन्सट्रूमेंट्स उदयपुर

  2. डायनमिक केबल्स जयपुर

केमिकल, फार्मास्युटिकल, एलाइड प्रोडक्ट्स कैटेगरी- 

  1. हारमोनी प्लास्टिक्स उदयपुर, 

  2. अजंता केमिकल भीलवाड़ा, 

  3. मेवाड पालिटेक्स उदयपुर, 

महिला उद्यमी कैटेगरी -

  • प्लास्टिक वीव इण्डस्ट्रीज उदयपुर, 

सेल्स एण्ड फारेन टूरिस्ट कैटेगरी- 

  1. अंटिक्यूरियट जयपुर

लेदर, मेटल और अन्य उत्पाद कैटेगरी- 

  1. श्री महालक्ष्मी इण्डस्ट्रीज हनुमानगढ़, 

  2. मित्तल पिगमेंट्स कोटा, 

  3. लूमी आर्ट जोधपुर, 

  4. शेरा मेटल्स सीकर और 

  5. रतन पेपर्स जयपुर।


उद्योग आयुक्त श्री मुक्तानन्द अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान निर्यात पुरस्कार 2018-19 के लिए निर्धारित प्रपत्र में 7 दिसंबर तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन मांगे गए थे। उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों पर विचार करते हुए ऑब्जेक्टिव तरीके से निर्धारित माक्रिंग के अनुसार पुरस्कारों के लिए चयन किया गया है।

आयुक्त श्री अग्रवाल ने बताया कि निर्यात पुरस्कारों का चयन निर्यात टर्न ओवर और निर्यात ग्रोथ के आधार पर किया गया है। उन्होंने बताया कि राजस्थान निर्यात पुरस्कार इसी माह जयपुर में आयोजित समारोह में वितरित किए जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

rajasthan gk Grasses of Rajasthan - राजस्थान में पशुचारे के लिए उपयोगी घासें

1. सेवण घास- सेवण घास का वानस्पतिक नाम: लेसीयूरस सिंडीकस (Lasiurus Sindicus) सेवण एक बहुवर्षीय घास है। यह पश्चिमी राजस्थान के शुष्क क्षेत्रों में पाई जाती है। यह घास 100 से 350 मिमी. वर्षा वाले क्षेत्रों में पाई जाने वाली एक महत्वपूर्ण घास है। इसमें जड़ तन्त्र अच्छा विकसित होता है, इस कारण यह सूखा सहन कर सकती है। यह कम वर्षा वाली रेतीली भूमि में भी आसानी से उगती है। सेवण का चारा पशुओं के लिए पौष्टिक तथा पाचक होता है। भारत के अलावा यह घास मिश्र, सोमालिया, अरब व पाकिस्तान में भी पाई जाती है। भारत में मुख्यतः पश्चिमी राजस्थान, पंजाब व हरियाणा में पाई जाती है। राजस्थान में जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर व चूरु जिले में यह अन्य घासों के साथ आसानी से उगती हुई पाई जाती है। इसकी मुख्य विशेषता है कि यह रेतीली  मिट्टी में आसानी से पनपती है, इसी कारण यह थार के रेगिस्तान में बहुतायत से विकसित होती है। इसको घासों का राजा भी कहते हैं। इसका तना उर्ध्व, शाखाओं युक्त लगभग 1.2 मीटर तक लम्बा होता है। इसकी पत्तियां रेखाकार, 20-25 सेमी. लम्बी तथा पुष्प गुच्छा 10 सेमी. तक लम्बा होता है। ...