Skip to main content

State Level Ambedkar Award of Rajasthan राजस्थान के राज्य स्तरीय अम्‍बेडकर पुरस्‍कार

राज्य स्तरीय अम्‍बेडकर पुरस्‍कार-

राज्‍य सरकार अनुसूचित जातियों एवं जनजातियों के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्‍थान कर उन्‍हें राष्‍ट्र की मुख्‍य धारा में लाने के लिए कृत संकल्‍प है। भारत रत्‍न डॉ. भीमराव अम्‍बेडकर ने राष्‍ट्रीय सोच के अन्‍तर्गत पिछड़े लोगों को राष्‍ट्र की मुख्‍य धारा में लाने के लिए अपना सम्‍पूर्ण जीवन समर्पित किया। राज्‍य सरकार द्वारा डॉ. अम्‍बेडकर के विचारों से प्रेरणा लेकर उनके नाम से उनकी जयन्‍ती दिनांक 14 अप्रेल, 2005 को राज्‍य में सामाजिक सेवा, शिक्षा, महिला उत्‍थान एवं न्‍याय के क्षेत्रों में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले व्‍यक्तियों अथवा संस्‍थाओं को प्रति वर्ष अम्‍बेडकर पुरस्‍कार से सम्‍मानित करने हेतु निम्‍न पुरस्‍कार प्रारम्‍भ किये गये :-

1. अम्‍बेडकर सामाजिक सेवा पुरस्‍कार-

पुरस्‍कार हेतु पात्रता -

यह निम्‍नानुसार पात्रता रखने वाले व्‍यक्ति अथवा संस्‍था को दिया जाता है :-

  • राजस्‍थान का मूल निवासी हो / राजस्‍थान मूल की पंजीकृत संस्‍था हो।
  • जिला कलक्‍टर से उच्‍च चरित्र एवं उच्‍च प्रतिष्‍ठा का प्रमाण-पत्र प्राप्‍त हो।
  • संस्‍था/ व्‍यक्ति कम से कम 5 वर्ष से पंजीकृत होकर अनुसूचित जातियों/ जनजातियों की सामाजिक सेवा में कार्यरत रही हो।
  • सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भारत सरकार/ राज्‍य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लक्षित वर्ग तक पहुँचाने में उल्‍लेखनीय भूमिका/ योगदान रहा हो।
  • संस्‍था/ व्‍यक्ति द्वारा समाज से आर्थिक सहायता लेकर अथवा स्‍वयं के स्रोतों से वंचित वर्ग के लिए कार्य किये हों।

उक्‍तानुसार पात्रता रखने वाले व्‍यक्तियों/ संस्‍थाओं से प्राप्‍त आवेदन पत्रों में से एक का चयन गठित समिति द्वारा किया जाता है। 

पुरस्कार राशि-

चयनित व्‍यक्ति/ संस्‍था को एक लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र से सम्‍मानित किया जाता है।

आवेदन पत्र -

 

2. अम्‍बेडकर महिला कल्‍याण पुरस्‍कार-

पुरस्‍कार हेतु पात्रता -

यह पुरस्‍कार निम्‍नानुसार पात्रता रखने वाली महिला/ महिलाओं की संस्‍था को दिया जाता है :-
  • राजस्‍थान की मूल निवासी हो / संस्‍था राजस्‍थान में पंजीकृत हो।
  • जिला कलक्‍टर द्वारा उच्‍च चरित्र एवं उच्‍च प्रतिष्‍ठा का प्रमाण-पत्र।
  • संस्‍था/ महिला कम से कम 4 वर्ष से पंजीकृत होकर अनुसूचित जातियों/ जनजातियों की महिलाओं के उत्‍थान हेतु कार्यरत रही हो।
  • महिला उत्‍थान के क्षेत्रों में भारत सरकार/ राज्‍य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लक्षित वर्ग तक पहुंचाने में उल्‍लेखनीय योगदान रहा हो।
  • संस्‍था/ महिला द्वारा समाज से आर्थिक सहायता लेकर अथवा स्‍वयं के स्रोतों से वंचित वर्ग के लिए कार्य किया हो।

उक्‍तानुसार पात्रता रखने वाले संस्‍थाओं/ महिलाओं से प्राप्‍त आवेदन पत्रों में से एक का चयन गठित समिति द्वारा किया जाता है।

पुरस्कार राशि-

चयनित संस्‍था/ महिला को 51 हजार रूपये एवं प्रशस्ति पत्र से सम्‍मानित किया जाता है। 

आवेदन पत्र -

3. अम्‍बेडकर न्‍याय पुरस्‍कार-

पुरस्‍कार हेतु पात्रता -

यह पुरस्‍कार निम्‍नानुसार पात्रता रखने वाले अधिवक्‍ता को दिया जाता है :-
  • राजस्‍थान की मूल निवासी हो।
  • जिला कलक्‍टर एवं जिला सेशन न्‍यायाधीश द्वारा उच्‍च चरित्र एवं उच्‍च प्रतिष्‍ठता प्रमाण-पत्र।
  • अधिवक्‍ता कम से कम 10 वर्ष से वकालत हेतु पंजीकृत होकर अनुसूचित जाति/ जनजाति के व्‍यक्तियों के न्‍यायिक प्रकरणों में अधीनस्‍थ, उच्‍च एवं उच्‍चतम न्‍यायालय में नि:शुल्‍क/ न्‍यून शुल्‍क पर पैरवी कर ऐसे प्रकरणों का निर्णयों सहित विवरण तथा इन निर्णयों से हुये प्रभाव।
  • अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों एवं राजकीय सेवाओं के कार्मिकों के कल्‍याण के लिये प्रचलित अधिनियमों/ नियमों में कोई संशोधन करवाया हो/ नये अधिनियम/ नियम बनाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका।
उक्‍तानुसार पात्रता रखने वाले अधिवक्‍ताओं से प्राप्‍त आवेदन पत्रों में से एक का चयन निर्धारित समिति द्वारा किया जाता है। 

पुरस्कार राशि-

चयनित अधिवक्‍ता को 51 हजार रूपये एवं प्रशस्ति पत्र से सम्‍मानित किया जाता है। 

आवेदन पत्र -

4. अम्‍बेडकर शिक्षा पुरस्‍कार-

पुरस्‍कार हेतु पात्रता -

राजस्‍थान के माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की कक्षा 10 एवं 10+2 की परीक्षाओं में कला, विज्ञान एवं वाणिज्‍य वर्गों में अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग में सर्वोच्‍च स्‍थान प्राप्‍त करने वाले विद्यार्थियों को।

पुरस्कार राशि-

प्रति विद्यार्थी 51 हजार रूपये व प्रशस्ति पत्र से सम्‍मानित किया जाता है। इस वर्ग में प्रतिवर्ष 8 पुरस्‍कार दिये जाते हैं।
 

Comments

Popular posts from this blog

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

Aastha Scheme of Rajashan - आस्था योजना, राजस्थान Aasha Scheme of Rajashan

योजना का नाम-                 आस्था योजना     प्रारंभ होने का वर्ष-              2004-05   लाभान्वित वर्ग-        ऐसे परिवार जिनमें दो या दो से अधिक सदस्य ''40 प्रतिशत से अधिक विशेष योग्यजन (निःशक्त जन )'' है।    योजना के तहत देय लाभ-   आस्था योजना के अन्तर्गत आस्था कार्डधारी परिवार को बी.पी.एल. के समान सुविधाएं यथा-  निःशुल्क चिकित्सा,  राशन सामग्री,  इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत निशुल्क आवास इत्यादि।   पात्रता की शर्तें -   1. ऐसे परिवार जिनमें दो या दो से अधिक सदस्य 40 प्रतिशत से अधिक विशेष योग्यजन होने पर, उन परिवारों को आस्था कार्ड जारी किये जाते है।   2. परिवार की वार्षिक आय 1.20 लाख से अधिक नहीं है। वर्तमान में आस्था कार्डधारी परिवारों को राज्य सरकार के सभी संबंधित विभागों द्वारा BPL के लिये चलाई जा रही योजन...