Skip to main content

सामान्य विज्ञान के 60 प्रतियोगी परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्न

 

1.    विद्युत आर्क भट्टी का तापमान मापने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है?
 
उत्तर- पायरोमीटर का


2.    लेड एसिड बैट्री की धनात्मक प्लेट किसकी बनी होती है?
 
उत्तर- लैड पराक्साइड की
 
3.    सोल्डर वायर किन धातुओं का मिश्रण होता है?
 
उत्तर- टिन तथा लैड का
 
4.    विद्युत वाहक बल की मापन इकाई क्या होती है?
 
उत्तर- वोल्ट
 
5.    मिश्र धातु नाइक्रोम में निकिल तथा क्रोमियम कितने कितने प्रतिशत होता है?
 
उत्तर- 80% निकिल तथा 20% क्रोमियम
 
6.    L.C.D. शब्द संक्षेप का का पूर्ण रूप क्या होता है?
 
उत्तर- Liquid Crystal Display
 
7.    कौनसा ट्रांसफार्मर इनपुट वोल्टेज मान को घटाकर दूसरे परिपथ को कम आउटपुट प्रदान करता है?
 
उत्तर- स्टैप-डाउन या अपचायी ट्रांसफार्मर
 
8.    पूर्ण आवेशित लेड एसिड बैटरी का आ.घ. कितना होता है?
 
उत्तर- 1.25 से 1.28 के बीच
 
9.    प्रकाश की तीव्रता का मात्रक क्या होता है?
 
उत्तर- ल्यूमेन
 
10.    लेड एसिड बैटरी के डिस्चार्जिंग के दौरान दोनों प्लेटों (कैथोड और एनोड) का एक्टिव मेटीरियल किसमें बदल जाता है?
 
उत्तर-लैड सल्फेट में
 
11.    मशीन को पूर्णतया खोलकर साफ करना और तेल देकर दोबारा फिट करना क्या कहलाता है?
 
उत्तर- मशीन की ओवरहालिंग करना
 
12.    धातुओं को बिना पिघलाये जोड़ने की विधि को क्या कहते हैं?
 
उत्तर- सोल्डरिंग
 
13.    गैस वैल्डिंग में ऑक्सीजन के साथ कौनसी गैस का प्रयोग किया जाता है?
 
उत्तर- एसिटीलीन
 
14.    दिष्ट धारा (DC) को प्रत्यावर्ती धारा (AC)  में परिवर्तित करने वाली युक्ति क्या है?
 
उत्तर- इंवर्टर
 
15.    प्रत्यावर्ती धारा (AC) को दिष्ट धारा (DC) में परिवर्तित करने वाली युक्ति को क्या कहते है?
 
उत्तर- रेक्टीफायर या दिष्टकारी
 
16.    अर्ध तरंग दिष्टकारी (हाफ वेव रेक्टिफायर) सर्किट में कितने डायोड प्रयुक्त होते हैं?
 
उत्तर- 1
 
17.    पूर्ण तरंग दिष्टकारी (फुल वेव रेक्टिफायर) सर्किट में कम से कम कितने डायोड प्रयुक्त होते हैं?
 
उत्तर- 2
 
18.    ब्रिज दिष्टकारी (रेक्टिफायर) सर्किट में कितने डायोड प्रयुक्त होते हैं?
 
उत्तर- 4
 
19.    ऐसी युक्ति जो निम्न प्रत्यावर्ती वोल्टता को उच्च वोल्टता में बदल देती है, उसे क्या कहते हैं?
 
उत्तर- उच्चायी या स्टेप अप ट्रॉन्सफॉर्मर
 
20.    वोल्टेज रेगुलेटर परिपथ में कौनसा डायोड प्रयुक्त होता है?
 
उत्तर- जीनर डायोड
 
21.    20 किलो/हर्ट्ज से अधिक आवृत्ति पर कार्य करने वाले सभी ट्रॉन्सफॉर्मर क्या कहलाते हैं?
 
उत्तर- रेडियो आवृत्ति ट्रॉन्सफॉर्मर
 
22.    इंटीग्रेटेड सर्किट (IC) का आविष्कार किस सन में हुआ था?
 
उत्तर- 1958 में
 
23.    ट्रॉन्सफॉर्मर का क्रोड परतदार क्यों होता है?
 
उत्तर- इससे भँवर धारा का मान कम हो जाता है
 
24.    मीट्रिक प्रणाली में उष्मा की इकाई क्या होती है?
 
उत्तर- कैलोरी
 
25.    एक ग्राम पानी के ताप को 1 डिग्री से. बढ़ाने के लिए प्रयोग की गई उष्मा की मात्रा को क्या कहते हैं?
 
उत्तर- कैलोरी
 
26.    वायुमंडल की कौनसी परत रेडियो तरंगों को परावर्तित करती है?
 
उत्तर- आयनमण्डल
 
27.    किसी चित्र को चल-चित्र (सिनेमा) के रूप में प्रदर्शित करने के लिए न्यूनतम छायांकन कितने चित्र प्रति सेकेण्ड होना चाहिए?
 
उत्तर- 16 चित्र प्रति सेकेण्ड
 
28.    घरेलू रेफ्रिजरेटर किस सिद्धांत पर कार्य करता है?
 
उत्तर- वाष्प कम्प्रेशन रेफ्रिजरेशन सिद्धांत
 
29.    एयर कण्डीशनर तथा रेफ्रिजरेटर में प्रयुक्त रेफ्रिजरेंट का नाम क्या है?
 
उत्तर- फ्रिऑन
 
30.    फ्रीऑन–12 का पूरा नाम क्या है?
 
उत्तर- डाइक्लोरो डाइफ्लोरो मिथेन
 
31.    सरल आवर्त गति में स्थितिज ऊर्जा कहाँ पर महत्तम (अधिकतम) होती है?
 
उत्तर- दोनों छोरों पर
 
32.    एक मीटर लोलक की लम्बाई कितनी होती है?
 
उत्तर- 1 मीटर
 
33.    एक मीटर लोलक का आवर्तकाल लगभग कितना होता है?
 
उत्तर- 2 सेकेंड
 
34.    यदि किसी लोलक की लम्बाई 2 गुनी कर दी जाए तो उसका आवर्तकाल कितने गुना हो जायेगा?
 
उत्तर- 1.41 गुना
 
35.    यदि किसी लोलक की लम्बाई चार गुनी कर दी जाए तो उसका आवर्तकाल कितने गुना हो जायेगा?
उत्तर- 2 गुना
 
36.    यदि किसी लोलक को पहाड़ की चोटी पर ले जाया जाये तो उसके आवर्तकाल पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
 
उत्तर- आवर्तकाल बढ़ेगा
 
37.    यदि झूले पर बैठी लड़की खड़ी हो जाये, तो झूले के आवर्तकाल पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
 
उत्तर- आवर्तकाल घटेगा
 
38.    सेकेंड लोलक का आवर्तकाल कितने सेकेंड होता है?
 
उत्तर- 2 सेकेंड
 
39.    खिंची हुई कमानी (स्प्रिंग) द्वारा लगाये गये बल को क्या कहते हैं?
 
उत्तर- प्रत्यानयन बल
 
40.    किसी गैस का ताप बढ़ने से उसकी श्यानता पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
 
उत्तर- श्यानता बढ़ती है
 
41.    भाप इंजन की उष्मीय दक्षता लगभग कितने प्रतिशत होती है?
 
उत्तर- 25%
 
42.    राष्ट्रीय राजमार्ग व राज्य महामार्गों पर गति सीमा व बहुत धीमी गति के अनिवार्य संकेत कितने मीटर  पूर्व लगाये जाते हैं?
 
उत्तर- 120 मी. पूर्व
 
43.    जिन बलों की कार्य रेखा एक ही रेखा पर होती है उन्हे क्या कहते हैं?
 
उत्तर- समरेख बल
 
44.    शुद्ध चूने में जब पानी डाला जाता है, तो वह कौनसा योगिक बनाता है?
 
उत्तर- कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड
 
45.    जिस युक्ति से जल ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है, उसे क्या कहते हैं?
 
उत्तर- द्रवीय टरबाइन
 
46.    वह यंत्र जो ऊष्मा ऊर्जा (हीट एनर्जी) को यांत्रिक ऊर्जा (मैकेनिकल एनर्जी) में परिवर्तित करता है?
 
उत्तर- ऊष्मा इंजन
 
47.    चुम्बकीय प्रेरण का मात्रक क्या होता है?
 
उत्तर- टेसला
 
48.    इलेक्ट्रोप्लेटिंग या विद्युत लेपन किन नियमों पर कार्य करती है?
 
उत्तर- फैराडे के विद्युत् अपघटन (इलेक्ट्रोलाइसिस) नियमों पर
 
49.    SWG का तात्पर्य क्या होता है?
 
उत्तर- स्टैंडर्ड वायर गेज
 
50.    आवेश का मात्रक क्या होता है?
 
उत्तर- कूलॉम
 
51.    1 फैराडे आवेश कितने कूलॉम आवेश के तुल्य होता है?
 
उत्तर- 96500 कूलॉम
 
52.    धारामापी या अमीटर को  परिपथ के किस क्रम में जोड़ा जाता है?
 
उत्तर- श्रेणी क्रम में
 
53.    विद्युत तापक के तार सामान्य रूप से  किसके बने होते हैं?
 
उत्तर- नाइक्रोम मिश्र धातु के
 
54.    लेड बैट्री में द्रव, जो कि पानी और सल्फ्यूरिक एसिड का एक मिश्रण होता है, उसे क्या कहते हैं?
 
उत्तर- इलेक्ट्रोलाइट या विद्यु अपघट्य
 
55.    गर्म करने पर तेल की श्यानता या विस्कासिटी पर क्या प्रभाव होता है?
 
उत्तर- घटती है
 
56.    ठोस लुब्रिकेंट का उदाहरण क्या है?
 
उत्तर- ग्रेफाइट
 
57. मशीन को अधिक स्पीड पर चलाने के लिए किस ग्रीस को प्रयोग में लाया जाता है?
 
उत्तर- सोडियम बेस ग्रीस
 
58.    मशीन को कम स्पीड पर चलाने के लिए किस ग्रीस को प्रयोग में लाया जाता है?
 
उत्तर-  कैल्शियम बेस ग्रीस
 
59.    लुब्रिकेंट की बहाव की माप को क्या कहा जाता है?
 
उत्तर- विस्कोसिटी
 
60.    प्रत्यास्थता गुणांक का मान होता है।
 
उत्तर- सदैव एक से कम

Comments