Skip to main content

Region wise distribution of livestock in Rajasthan - राजस्थान में पशुधन का प्रादेशिक वितरण

राजस्थान में पशुधन का प्रादेशिक वितरण और उनके मुख्य क्षेत्र -


राजस्थान में पशुओं की विभिन्न प्रजातियों के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रवास को देखते हुए राज्य के मानचित्र के आधार पर समस्त राज्य को 10 भागों में विभाजित किया गया है -

१. प्रथम भाग - उत्तरी पश्चिमी (राठी) क्षेत्र- 

  • यह क्षेत्र राज्य के उस पश्चिमी भाग में स्थित है, जहां मात्र 25 सेमी से भी कम वर्षा होती है।
  • इस क्षेत्र में आने वाले जिले गंगानगर, बीकानेर और जैसलमेर हैं।
  • यहां वनस्पति के रूप में यहां कटीली झाड़ियां व रेलोनुरूस हिरसूटस और पेकी अटर्जीज्म नामक घास पाई जाती है।  
  • राठी गाय यहाँ  की प्रमुख नस्ल है। 

 

२. द्वितीय भाग - पश्चिमी क्षेत्र (थारपारकर ) -

  • यह क्षेत्र भी 25 सेमी वर्षा वाला भाग है। 
  • इस क्षेत्र में आने वाले जिलों में जैसलमेर, उत्तरी बाड़मेर और पश्चिमी जोधपुर (शेरगढ़ और फलोदी तहसील) है। 
  • यह राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित है। 
  • इस क्षेत्र की जलवायवीय विशेषता शुष्क तथा रेतीली है।  
  • इस क्षेत्र की महत्वपूर्ण फसल बाजरा है। 
  • थारपारकर नस्ल की गाय इस क्षेत्र की प्रमुख गाय है, जो देश में अधिक दूध देने के लिए मशहूर है। 
  • इस क्षेत्र के अन्य पशुओं में जैसलमेरी ऊँट और जैसलमेरी भेड़ भी प्रसिद्ध है। 
  • यहां का नाचना का गोमठ का ऊँट बड़ा प्रसिद्ध है।
  • यहाँ लोही बकरी भी पाई जाती है।

 

३. तीसरा भाग - उत्तरी नहरी सिंचित भू-भाग–

  • यह राज्य के कम वर्षा और अधिक तापमान वाले सूदुर उत्तर में स्थित गंगानगर और हनुमानगढ़ का भाग है। 
  • यहां पर हरियाणवी नस्ल की गाय, नाली नस्ल की भेड़ और मुर्रा नस्ल की भैंस प्रमुखत: पाई जाती है। 

४. चतुर्थ भाग - मध्यवर्ती (नागौरी ) क्षेत्र–

  • अर्ध शुष्क आंतरिक प्रवाह वाले इस मध्यवर्ती क्षेत्र में नागौर जिला, शेरगढ़ व फलोदी को छोड़कर जोधपुर जिला, बीकानेर जिले की कोलायत तहसील का पूर्वी भाग एवं नोखा तहसील का दक्षिणी पूर्वी भाग, चूरु जिले की सुजानगढ़ तहसील का दक्षिणी भाग तथा पाली जिले की सोजत व रायपुर तहसील सम्मिलित है।
  • इस क्षेत्र में भेड़, बकरी, ऊंट, गाय तथा बैल पाले जाते हैं।
  • नागौरी गाय की यहाँ की प्रमुख नस्ल हैं। यहां के नागौरी बेल संपूर्ण देश में प्रसिद्ध हैं। 
  • यहां के मालाणी नस्ल के घोड़े एवं बीकानेरी ऊँट भी मशहूर है।  इस क्षेत्र में अंजन और पाला नामक घास पाई जाती है।  

 

५. पांचवा भाग - दक्षिणी पश्चिमी क्षेत्र (सांचौर और कांकरेज)- 

  • इस क्षेत्र में वार्षिक वर्षा 50 सेमी और लेकिन इस क्षेत्र के माउंट आबू में 150 सेमी में वर्षा होती है। 
  • क्षेत्र में आने वाले जिलों में सिरोही, जालौर, पाली जिले की खारची, देसूरी, पाली व बाली तहसील है और बाड़मेर जिले के उत्तरी भाग के अतिरिक्त समस्त क्षेत्र आता है। 
  • इस क्षेत्र के कांकरेज बैल बड़े महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये बहुत ही शक्तिशाली और शरीर में काफी सुडौल होते हैं।  
  • ये बैल भारी सामान खींचने में सक्षम होते हैं।

 

६. छठा भाग - दक्षिण और दक्षिण पूर्वी (मालवी ) क्षेत्र- 

  • इस क्षेत्र में वर्षा 75 सेमी तक होती है जबकि मई का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तथा जनवरी में 18 डिग्री सेल्सियस तापमान होता है।
  • इस क्षेत्र में बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झालावाड और कोटा जिले आते हैं। यहां डूंगरपुर जिले में अरावली पर्वत श्रेणी, बांसवाड़ा में छप्पन का मैदान, बारां, कोटा और झालावाड में पठारी भू-भाग पाया जाता है।
  • यह क्षेत्र मालवी नस्ल के पशुओं के कारण प्रसिद्ध है।
  • यहाँ पर सोनाली नस्ल की भेड़, सिरोही किस्म की बकरियां, मुर्रा नस्ल से थोड़ी कमजोर भैंस, भारवाही जाति के ऊंट मिलते हैं। 

 

७. सातवां भाग - दक्षिणी-पूर्वी मध्यवर्ती (गिर ) क्षेत्र- 

  • इस क्षेत्र में वर्षा लगभग 75 सेमी होती है।
  • इस क्षेत्र में राजसमंद, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, अजमेर, भीलवाड़ा तथा बूंदी जिले आते हैं।
  • यहां पर भैंसों की स्थानीय नस्ल दरांतीनुमा पायी जाती है।
  • यहां की मारवाड़ी नस्ल की भेड़ प्रसिद्ध है।
  • अजमेर और नसीराबाद में गिर नस्ल के सर्वश्रेष्ठ जानवर पाए जाते हैं, जिनमें गाय प्रमुख हैं। 

 

८. आठवां भाग- मेवात प्रदेश- 

  • देहली और उत्तर प्रदेश से लगा हुआ यह क्षेत्र राजस्थान के पूर्व में अलवर और भरतपुर जिलों में विस्तृत है। 
  • इस क्षेत्र का प्रमुख पशु धन मेवाती गाय, मुर्रा भैंस, अलवरी और बारबरी बकरियां है। 

 

९. नवां भाग- रथ प्रदेश- 

  • इस क्षेत्र में पानी की अच्छी मात्रा के कारण यहां के लोग खेती में संलग्न होते हैं। 
  • इस भूभाग में अलवर, भरतपुर तथा धौलपुर जिले आते हैं। 
  • इस क्षेत्र में मुर्रा भैंस अलवरी बकरी पाई जाती है।

 

१०. दसवां भाग- उत्तरी पूर्वी और पूर्वी (हरियाणा) प्रदेश- 

  • इस क्षेत्र में गंगानगर (पदमपुर, करणपुर, रायसिंहनगर और अनूपगढ़ तहसील के अतिरिक्त) चूरु, झुंझुनू , सीकर, जयपुर और पूर्वी बीकानेर के विभाग आते हैं।
  • इस भू-भाग में प्रसिद्ध हरियाणा नस्ल की गाय राठी, थारपारकर और कांकरेज निवसित है। 
  • भैंसों में मुर्रा नस्ल, भैड़ों में चोकला, नाली और मारवाड़ी नस्लें, बकरियों में जमुनापारी, बड़वानी, अलवरी और सिरोही पाली जाती है। 
  • इस क्षेत्र में उत्तर पौष्टिक घासें, अंजन, मुरुत, चिम्बर और खाबल पाई जाती है।

Comments

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Vedic Period - Early Vedic Society वैदिक काल- प्रारम्भिक वैदिक समाज

प्रारम्भिक वैदिक समाज Vedic Period - Early Vedic Society प्रारम्भिक वैदिक समाज कबीलाई समाज था तथा वह जातीय एवं पारिवारिक संबंधों पर आधारित था। प्रारम्भिक वैदिक समाज जाति के आधार पर विभाजित नहीं था एवं विभिन्न व्यावसायिक समूह अर्थात् मुखिया, पुरोहित, कारीगर आदि एक ही जन समुदाय के हिस्से थे। प्रारम्भिक वैदिक समाज में कबीले के लिए ‘जन’’ शब्द का इस्तेमाल किया जाता था और ऋग्वेद में विभिन्न जन का उल्लेख है। विभिन्न कबीलों में पारस्परिक संघर्ष सामान्य थे, जैसे ऋग्वेद में ‘‘दशराज युद्ध’’ का वर्णन हुआ है और इसी युद्ध के वर्णन से हमें कुछ कबीलों के नाम प्राप्त होते हैं जैसे भरत, पुरु, यदु, द्रहयु, अनू और तुरवासू। प्रारम्भिक वैदिक समाज में कबीलों के युद्ध जैसे कि पहले भी कहा गया है पशुओं के अपरहय एवं पशुओं की चोरी को लेकर होते रहते थे। ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’- कबीले का मुखिया ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’ होता था। वह युद्ध में नेता तथा कबीले का रक्षक था। ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’ का पद अन्य व्यावसायिक समूहों की भांति ही पैतृक नहीं था बल्कि उसका जन के सदस्यों में से चुनाव होता था। ‘राजन्य’- योद्धा को ‘राजन्य’ क...