Skip to main content

Rajasthan Gk Online Test - GK QUIZ - सामान्य ज्ञान क्विज 21 November 2018

प्रश्न - 1 भारत सरकार द्वारा सेवा में गुणवत्ता सुधार, सेवाओं में मूल्यवर्धन तथा बैंक सेवा से वंचित ग्रामीण आबादी के वित्तीय समावेशन के लक्ष्य को हासिल करने हेतु दर्पण परियोजना का शुभारंभ किया गया। दर्पण (DARPAN) का पूरा नाम क्या है ?

उत्तर- डिजिटल एडवांसमेंट आफ रूरल पोस्ट ऑफिस फॉर ए न्यू इंडिया

प्रश्न- 2 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री श्रीमती ममता बनर्जी ने 21 फरवरी 2017 को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर उरांव लोगों द्वारा बोली जाने वाली यूनेस्को की सूची में लुप्तप्राय भाषा के तौर पर सूचीबद्ध किस भाषा को राज्य आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया? 

उत्तर- कुरुख

प्रश्न- 3 किस राज्य की सरकार द्वारा निर्धन परिवारों को निशुल्क बिजली कनेक्शन दिए जाने हेतु ''प्रकाश है तो विकास है योजना'' का शुभारंभ किया?

उत्तर- उत्तर प्रदेश

प्रश्न- 4 पृथ्वी विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा तीसरा अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2017 का आयोजन नेपाल, बांग्लादेश, अफ़गानिस्तान और पुर्तगाल के संयुक्त सहयोग से किस शहर में किया गया ?

उत्तर- चेन्नई
प्रश्न - 5 मानसिक स्वास्थ्य पर 21वी विश्व कांग्रेस का आयोजन पिछले वर्ष 2 से 15 नवंबर 2017 तक नई दिल्ली में किया गया इस का आयोजन किसके द्वारा किया गया?

उत्तर- वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ

प्रश्न- 6 सर्व शिक्षा अभियान हेतु पिछले वर्ष एक वेब पोर्टल का शुभारंभ अभियान की सतत निगरानी के लिए तथा देश में प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में हो रही प्रगति को दर्शाने के लिए किया गया इस पोर्टल का नाम क्या है 

उत्तर- शगुन

प्रश्न-7 भारत का सबसे विशाल तिरंगा पिछले वर्ष किस स्थान पर फहराया गया?
उत्तर- भारत-पाकिस्तान सीमा पर अटारी नामक स्थान पर

प्रश्न-8 देश की सबसे लंबी सुरंग का नाम चेनानी नाशरी रखा गया है जिसकी लंबाई 9.2 किमी है। यह सुरंग किस राज्य में स्थित है ?

 उत्तर- जम्मू कश्मीर

प्रश्न-9 मानव रहित विमानों के परीक्षण के लिए बनाया गया देश का पहला वैमानिकीय परीक्षण रेंज कहां बनाया गया है?

उत्तर- कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के चल्लेकर के समीप वारवू में

प्रश्न-10 असम के तिनसुकिया में ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदी लोहित नदी पर बने विश्व के सबसे बड़े नदी पुल ढोला सादिया का नाम किस गायक के नाम पर किया गया है?

उत्तर- भूपेन हजारिका

प्रश्न-11 विश्व का सबसे ऊंचा रेल पुल बनाए जाने की योजना किस राज्य में प्रस्तावित है?

उत्तर- जम्मू कश्मीर (चेनाब नदी पर)

प्रश्न- 12 केंद्र सरकार की उस महत्वाकांक्षी पेंशन योजना का नाम क्या है जिसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को प्रतिवर्ष कम से कम 8% का सुनिश्चित रिटर्न मिलता है ?
उत्तर- प्रधान मंत्री वय वंदना योजना

प्रश्न-13 'नाविक सागर परिक्रमा' उस ऐतिहासिक तथा महत्वाकांक्षी अभियान का नाम है जिसके तहत भारतीय नौसेना की 6 महिलाओं द्वारा एक नौका के द्वारा पूरी पृथ्वी की समुद्री परिक्रमा लगाई गई जिसे गोवा के पणजी के निकट स्थित आईएएनस मंडोवी नामक नौसेना प्रशिक्षण बेस से रवाना किया गया था। इस परियोजना में एक 55 फुट लंबी नौका का इस्तेमाल किया गया था, इस नौका का नाम क्या है?
उत्तर- आईएनएसवी तारिणी

प्रश्न - 14 ''प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना''- वह महत्वाकांक्षी योजना है जिसके तहत देश के प्रत्येक शहरी व ग्रामीण परिवारों को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा इस योजना का नाम क्या है ?
उत्तर- सौभाग्य

प्रश्न-15 वर्ष 2017 में प्रारंभ हुई भारत की पहली स्वदेश निर्मित ट्रेन मुंबई मैं प्रारंभ की गई इस ट्रेन का नाम क्या है?

उत्तर- मेधा

प्रश्न- 16 ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट सेवाएं ई-हेल्थ केयर एजुकेशन, ई-कॉमर्स और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए चलाई गई इंटरनेट परियोजना का नाम क्या है ?
उत्तर - भारत नेट

प्रश्न- 17 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने ऐसा स्वदेशी राकेट विकसित किया गया है जिसका वजन 200 वयस्क हाथियों के बराबर होगा और भविष्य में इसके माध्यम से अंतरिक्ष यात्री भेजे जा सकेंगे। इस रॉकेट का क्या नाम दिया गया है?
 उत्तर - जीएसएलवी MK3 का नाम फैट बॉय रखा गया है

प्रश्न-18 पिछले वर्ष पुणे स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च के भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के एक दल ने आकाशगंगाओं का एक बहुत बड़ा सुपरक्लस्टर खोजा था, जिसका आकार अरबों सूर्यों के बराबर है। इसका नाम क्या रखा गया है?

उत्तर- सरस्वती सुपरक्लस्टर

प्रश्न-19 हॉर्नबिल महोत्सव किस राज्य के स्थापना दिवस के उपलक्ष में प्रतिवर्ष मनाया जाता है?

उत्तर- नागालैंड

प्रश्न -20 विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 7 मेडल जीतने वाली दुनिया की पहली बॉक्सर का नाम क्या है ?

उत्तर- एमसी मेरीकॉम

Comments

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

rajasthan gk Grasses of Rajasthan - राजस्थान में पशुचारे के लिए उपयोगी घासें

1. सेवण घास- सेवण घास का वानस्पतिक नाम: लेसीयूरस सिंडीकस (Lasiurus Sindicus) सेवण एक बहुवर्षीय घास है। यह पश्चिमी राजस्थान के शुष्क क्षेत्रों में पाई जाती है। यह घास 100 से 350 मिमी. वर्षा वाले क्षेत्रों में पाई जाने वाली एक महत्वपूर्ण घास है। इसमें जड़ तन्त्र अच्छा विकसित होता है, इस कारण यह सूखा सहन कर सकती है। यह कम वर्षा वाली रेतीली भूमि में भी आसानी से उगती है। सेवण का चारा पशुओं के लिए पौष्टिक तथा पाचक होता है। भारत के अलावा यह घास मिश्र, सोमालिया, अरब व पाकिस्तान में भी पाई जाती है। भारत में मुख्यतः पश्चिमी राजस्थान, पंजाब व हरियाणा में पाई जाती है। राजस्थान में जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर व चूरु जिले में यह अन्य घासों के साथ आसानी से उगती हुई पाई जाती है। इसकी मुख्य विशेषता है कि यह रेतीली  मिट्टी में आसानी से पनपती है, इसी कारण यह थार के रेगिस्तान में बहुतायत से विकसित होती है। इसको घासों का राजा भी कहते हैं। इसका तना उर्ध्व, शाखाओं युक्त लगभग 1.2 मीटर तक लम्बा होता है। इसकी पत्तियां रेखाकार, 20-25 सेमी. लम्बी तथा पुष्प गुच्छा 10 सेमी. तक लम्बा होता है। ...