Skip to main content

राजस्‍थान में जनमंगल कार्यक्रम-



शिशु मृत्‍यु दर एवं मातृ मृत्‍यु दर में कमी लाने एवं जनसंख्‍या में स्‍थायित्‍व लाने हेतु परिवार कल्‍याण के अन्‍तर्गत अन्‍तराल साधनों का वितरण करने के लिए राजस्‍थान सरकार द्वारा राज्य में ''जनमंगल कार्यक्रम'' का प्रारम्‍भ वर्ष 1992 में अलवर एवं उदयपुर जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में  किया गया। कार्यक्रम की प्रारम्भिक सफलताओं को देखते हुए वर्ष 1997-1998 से इस कार्यक्रम को राज्‍य के सभी जिलों में लागू किया गया।
इस कार्यक्रम के अन्‍तर्गत उसी ग्राम के एक दम्‍पत्ति (पति-पत्‍नी) का जनमंगल जोडे के रूप में चयन किया गया तथा उन जनमंगल जोडों को निकटस्थ प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र (पी.एच.सी.) पर जिला प्रशिक्षण दल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया ताकि वे-
  1. समुदाय में प्रजनन जागरूकता लाकर अन्‍तराल साधनों का प्रचार-प्रसार कर योग्‍य दम्‍पत्तियों को इन्हें उपलब्‍ध करवा सकें।
  2. ग्राम स्‍तर पर इच्छुक दम्‍पत्तियों को अन्‍तराल साधन- निरोध, खाने की गोलियों को उपलब्‍ध करवा सकें।
  3. गर्भ निरोधक साधनों के सही उपयोग एवं अन्‍य संबंधित बातों के बारे में उपयोगकर्ता को जानकारी दे सकें।
जनमंगल कार्यक्रम का उद्देश्‍य-
जनमंगल कार्यक्रम दम्‍पत्तियों को परिवार कल्‍याण के अन्‍तराल साधनों की अनापूरित मांग को पूरित करने के लिए, अंतराल साधन के उपयोग को बढावा देने का एक सामुदायिक कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम का मुख्‍य उद्देश्‍य महिला एवं शिशु स्‍वास्‍थ्‍य को सम्‍बन्‍ध प्रदान करना है। इस संदर्भ में जनमंगल कार्यक्रम महिलाओं को दो से अधिक बच्‍चों के जन्‍म को हतोत्साहित करने, दो बच्‍चों के जन्‍म के मध्‍य कम अन्‍तर एवं कम उम्र में महिलाओं को प्रसव उत्‍पीडन से मुक्‍त कराने का प्रयास हैं। इसके अतिरिक्‍त यह कार्यक्रम ग्रामीण परिवेश परिवार हेतु अन्‍तराल साधनों की मांग बढ़ाने की दिशा में अग्रसर है।
जनमंगल जोडों का चयन-
इस कार्यक्रम में जनमंगल दम्‍पत्ति की मुख्य भूमिका है। अतः यह आवश्‍यक समझा गया कि जनमंगल जोड़ों का सही चयन हो। जनमंगल जोड़ों का चयन उस ग्राम से संबंधित ए.एन.एम. द्वारा किया जाता है। अन्तिम चयन की प्रक्रिया जिला स्‍तर पर कार्यरत अधिकारी द्वारा की जाती है। इस योजना के अन्‍तर्गत उप स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रों के मुख्‍यालय के प्रत्‍येक गांव में 200 से 2000 की आबादी में एक तथा 2000 से ऊपर आबादी वाले गांवों में दो जनमंगल जोड़ों का चयन किया जाता हैं। 31 मार्च, 2007 तक राज्य में कुल 39605 जनमंगल जोड़ें कार्यरत हैं। जनमंगल जोड़ों के चयन की प्रक्रिया में निम्‍नलिखित योग्‍यताएं होनी चाहिए-
  1. 25 से 35 वर्ष की आयु के हो।
  2. उसी गाँव का स्‍थाई निवासी हो।
  3. कार्य के लिए समर्पण की भावना रखता हो।
  4. जिसका परिवार छोटा हो या स्‍वंय अन्‍तराल साधनों का उपयोग करता हो।
  5. व्‍यवहार कुशल हो एवं समुदाय द्वारा स्‍वीकृत हो।
  6. शिक्षित हो।
  7. संप्रेषण में वाक्पटु हो अर्थात् मित्र / सहेली जैसा व्‍यवहार रखता हो।



मिलन बैठक का आयोजन-


सेक्‍टर प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र पर जनमंगल जोड़ों की सामूहिक सभा को मिलन बैठक का नाम दिया गया। मिलन बैठक 2 माह में एक बार सेक्‍टर प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र पर आयोजित की जाती है। मिलन बैठक में सेक्‍टर प्राथमिक केन्‍द्र के चिकित्‍सा अधिकारी, सेक्‍टर सुपरवाईजर, एलएचवी, एएनएम एवं उस क्षेत्र के समस्‍त जनमंगल जोड़ें भाग लेते हैं। मिलन बैठक में जनमंगल जोड़ों द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा की जाती है।

Comments

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Main breeds of Indian horses - जानिये भारतीय घोड़ों की मुख्य नस्लें

Main breeds of Indian horses - भारतीय अश्वों की मुख्य नस्लें 1. मारवाड़ी (मालानी) घोड़े - मारवाड़ी घोड़े का इस्तेमाल राजाओं के ज़माने में युद्ध के लिए किया जाता था। इसलिए कहा जाता है कि इन घोड़ों के शरीर में राजघराने का लहू दौड़ता है। मालानी नस्ल के घोड़े अपनी श्रेष्ठ गुणवता के कारण देश-विदेश मे पहचान बना चुके हैं और इनकी खरीद-फरोख्त के लिए लोग बाड़मेर जिले के तिलवाड़ा मेले में पहुँचते है। पोलो एवं रेसकोर्स के लिए इन घोड़ों की माँग लगातार बढ़ रही है। दौड़ते समय मालानी नस्ल के घोड़े के पिछले पैर, अपने पैरों की तुलना में, अधिक गतिशील होने के कारण अगले पैरों से टक्कर मारते हैं, जो इसकी चाल की खास पहचान है। इनके ऊँचे कान आपस में टकराने पर इनका आकर्षण बढ़ जाता हैं और ये घोड़े कानों के दोनों सिरों से सिक्का तक पकड़ लेते हैं। चाल व गति में बेमिसाल इन घोड़ों की सुन्दरता, ऊँचा कद, मजबूत कद-काठी देखते ही बनती हैं। राजस्थान में  घोड़े जोधपुर, बाड़मेर, झालावाड़, राजसमन्द, उदयपुर, पाली एवं उदयपुर आदि स्थानों में पाये जाते है। जन्म स्थान :   इस नस्ल के घोड़ों का...