Skip to main content

एक प्रश्नोत्तरी (क्विज) भारत की मृदा पर-
A Quiz on Soils of India








क्र. सं.
प्रश्न-

उत्तर-
1.       
भारत के उत्तरी मैदान में किस मिट्टी का विस्तार अधिकतम है?

जलोढ़ मिट्टी
2.       
गंगा के मैदानों की पुरानी कछारी मिट्टी को क्या कहते हैं?

बाँगर
3.       
नदियों द्वारा बहा लायी गई पुरानी जलोढ़ मिट्टी को अन्य किस नाम से जाना जाता है?

बाँगर
4.       
नदियों द्वारा बहा लायी गई नवीन जलोढ़ मिट्टी को अन्य किस नाम से जाना जाता है?

खादर
5.       
किस प्रकार की मिट्टी के लिए न्यूनतम उर्वरक की आवश्यकता होती है?

जलोढ़ मिट्टी
6.       
भारत के समस्त स्थल भाग का कितना प्रतिशत जलोढ़ मिट्टी से आच्छादित है?

24%
7.       
जलोढ़ मिट्टी में जब बालू के कणों और चीका की मात्रा लगभग बराबर होती है तो उसे क्या नाम दिया जाता है?

दोमट
8.       
भारत की सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण मिट्टी कौन-सी है?

जलोढ़ मिट्टी
9.       
कौन-सी मिट्टी प्रायद्वीपीय भारत में अधिकतर क्षेत्र पर विस्तृत है?

काली मिट्टी
10.   
कपास की खेती के लिए सर्वोत्तम मिट्टी कौनसी होती है?

काली मिट्टी
11.   
लावा के प्रवाह से किस मिट्टी का निर्माण होता है?

काली मिट्टी
12.   
भारत के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार की मिट्टियाँ पायी जाती हैं। इसका प्रमुख कारण क्या-क्या है?‌‌‌‌‌‌

जलवायु, संरचना एवं उच्चावच की विविधता
13.   
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के अनुसार भारत में कितने प्रकार की मिट्टियाँ पायी जाती हैं?

8
14.   
क्षेत्रीय विस्तार और कृषि में महत्त्व की दृष्टि से भारतीय मिट्टियों के कितने प्रमुख वर्ग हैं?

4

15.   
काली मिट्टी का निर्माण कैसे होता है?

बेसाल्ट चट्टानों के टूटने-फूटने से
16.   
काली मिट्टी में किस खनिज की बहुलता होती है ?

आयरन, चूना, एल्युमीनियम एवं मैग्नेशियम
17.   
काली मिट्टी का रंग काला क्यों होता है?

मैग्नेटाइट एवं जीवाश्म की उपस्थिति के कारण
18.   
काली मिट्टी को अन्य किस नाम से जाना जाता है?

रेगुर मिट्टी
19.   
जलोढ़ मिट्टी में किसकी मात्रा सबसे अधिक होती है?

पोटाश
20.   
जलोढ़ मिट्टी में कौन-सी फसलें उगाई जाती हैं?

धान, गेहूं, मक्का, तिलहन, दलहन, आलू इत्यादि
21.   
रवेदार एवं कायांतरित शैलों के विघटन एवं वियोजन से किस प्रकार की मिट्टी का निर्माण होता है?

लाल मिट्टी
22.   
लाल मिट्टी में किसकी बहुलता होती है?

सिलिका और आयरन
23.   
किस मिट्टी में चूना मिलाकर उसकी उर्वरता बढ़ाई जा सकती है?

लाल मिट्टी
24.   
लाल मिट्टी में किन फसलों की खेती की जाती है?

कपास, गेहूं, दालें और मोटी अनाजें
25.   
लाल मिट्टी का रंग लाल क्यों होता है?

लौह ऑक्साइड की उपस्थिति के कारण
26.   
चाय की खेती के लिए कौन-सी मिट्टी सर्वाधिक उपयुक्त मानी जाती है?

लेटेराइट मिट्टी
27.   
किसकी उपस्थिति के कारण प्रायः सभी लैटराइट मृदाएँ जंग के रंग की या लालपन लिए हुए होती हैं?

लौह आक्साइड
28.   
कौन-सी मिट्टी सूख जाने पर कठोर एवं गीली होने पर दही की तरह लिपलिपी हो जाती है?

लैटराइट मिट्टी
29.   
लैटराइट मिट्टी के निर्माण में कौनसी क्रियाएं उत्तरदायी होती है?

अपक्षालन एवं केशिकीय क्रिया
30.   
लैटराइट मिट्टी को अन्य किस नाम से भी जाना जाता हैं?

मुखरैला मिट्टी
31.   
लैटराइट मिट्टी सबसे अधिक कहाँ पायी जाती है?

मालाबार तटीय प्रदेशों में
32.   
भारत के किस राज्य में अंतर्देशीय लवणीय आर्द्र भूमि का प्रमुख क्षेत्र कौनसा है?

राजस्थान
33.   
रेगुर मिट्टी सर्वाधिक किस राज्य में पायी जाती है?

महाराष्ट्र में
34.   
किस मिट्टी में कृषि के लिए सिंचाई की आवश्यकता नहीं होती हैं?

काली मिट्टी
35.   
कौन-सी मिट्टी जैव पदार्थों से भरपूर होती है?

काली मिट्टी
36.   
ग्रेनाइट व नाइस, क्वार्टजिटिक और फेल्स्पेथिक चट्टानों (granites and gneisses, quartzitic and felspathic) के द्वारा किस मिट्टी का निर्माण होता है?

लाल मिट्टी का
37.   
किस मिट्टी में पोटाश की मात्रा सबसे अधिक होती है?

जलोढ़ मिट्टी में
38.   
किस मिट्टी के बारे में यह कहा जाता है कि इसकी जुताई स्वतः होती रहती है?

काली मिट्टी
39.   
किस मिट्टी में लोहे और एल्युमिनियम की ग्रंथियाँ पायी जाती हैं?

लैटेराइट
40.   
गहरी जड़ों वाली फ़सलों के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी मिट्टी सर्वाधिक उपयुक्त होती है?

काली मिट्टी
41.   
गंगा में जलोढ़ मिट्टी भूमि की सतह से कितने नीचे तक पाई जाती है?

600 मीटर
42.   
किस प्रकार की मिट्टी में जिप्सम का प्रयोग करके उसे उपजाऊ बनाया जाता है?

अम्लीय मिट्टी को
43.   
किस मिट्टी का गठन मुख्य रूप से वनों की वृद्धि द्वारा प्रदत्त कार्बनिक पदार्थों के जमाव से नियंत्रित होता है?

वनीय मृदा
44.   
राजस्थान के रेगिस्तान मिट्टी में कितने प्रतिशत वातज रेत होती है?

90 से 95
45.   
किस मृदा को अनउपजाऊ होने के कारण ऊसर या थुर अथवा चोपन के नाम से जाना जाता है?

लवण एवं क्षारीय मृदा
46.   
किस मृदा में लवणीय और क्षारीय प्रफूल्लन होते हैं?

लवण एवं क्षारीय मृदा
47.   
कौनसी मृदा नमी या आर्द्रता भरे क्षेत्रों में मिट्टी में कार्बनिक पदार्थ की बड़ी मात्रा के संचय के परिणामस्वरुप उत्पन्न होती है?

पीटमय मृदा व जैव मृदा
48.   
केरल के कोट्टायम और अलाप्पुझा जिलों में किस समूह से संबंधित मृदा पायी जाती है जिसे वहाँ 'कारी' कहा जाता है?

पीटमय मृदा व जैव मृदा
49.   
कौनसी मिट्टी बरसात के मौसम के दौरान अधिकांश पानी के अधीन रहती है, लेकिन जैसे ही बारिश का मौसम समाप्त हो जाता है, ये धान की खेती के उपयोगी होती है?

पीटमय मृदा व जैव मृदा
50.   
नहर सिंचित क्षेत्रों और उच्च उप-मिट्टी जलस्तर के क्षेत्रों में शुष्क मौसम में वाष्पीकरण के परिणामस्वरूप केशिका क्रिया के कारण मिट्टी के नीचे से हानिकारक लवण ऊपर  की ओर स्थानांतरित हो जा जाते हैं तथा इन लवणों का संचय मिट्टी को अन-उपजाऊ बनाता है और इसे कृषि के लिए यह अयोग्य बना देता है। तब किस मिट्टी का गठन होता है?

लवण एवं क्षारीय मृदा
51.   
राजस्थान के गंगानगर के आसपास के नहर सिंचित क्षेत्रों में किस प्रकार की समस्या है?

लवण एवं क्षारीय मृदा की
52.   
लैटराइट  का लैटिन में क्या अर्थ होता है?

ईंट (Bricks)
53.   
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद  (ICAR) ने भारत की मिट्टी को किन आठ समूहों में बांटा है?

(1) जलोढ़ मिट्टी (Alluvial soils)

(2) काली मिट्टी (Black soils)

(3) लाल मिट्टी (Red soils)

(4) लैटराइट मिट्टी (Laterites and Lateritic soils)

(5) मरुस्थलीय या शुष्क मृदा (Desert or Arid soils)

(6) लवण एवं क्षारीय मृदा (Saline & Alkaline  soils)

(7) पीटमय मृदा (Peaty soil) तथा जैव मृदा (Organic soils)

(8) वन एवं पर्वतीय मृदा (Forest and hill soils)