Skip to main content

मुख्यमंत्री राजे ने किया जेसीबी इंडिया की देश में चौथी और पांचवी यूनिट का उद्घाटन

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने 14 नवम्बर को जयपुर के रीको औद्योगिक क्षेत्र बगरू स्थित महिन्द्रा वर्ल्ड सिटी में जेसीबी इंडिया की देश में चौथी और पांचवी यूनिट का उद्घाटन किया। देश की सबसे बड़ी कंस्ट्रक्शन मशीन निर्माता कंपनी जेसीबी इंडिया के भारत में पहले से तीन संयंत्र है। एक नई दिल्ली के निकट बल्लभगढ में है और दो पुणे में है। जेसीबी ने 1979 में बल्लभगढ में बैकहो लोडर बनाने की फैक्ट्री लगाकर भारत में अपनी मौजूदगी दर्ज की।
समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि राजस्थान समय की मांग के अनुरूप यहां आने वाले निवेशकों के साथ कदम से कदम और कंधे से कंधा मिलाकर औद्योगिक विकास की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि निवेश व रोजगार के क्षेत्र में लागू किये गये सुधारों के कारण राजस्थान शीघ्र ही देश का अग्रणी राज्य बन जायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मेक इन इंडिया अभियान का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी हैं। उनके आइडियाज और लीक से हटकर सोच से देश में निवेश के नये रास्ते खुल रहे हैं। इसी कड़ी में राज्य सरकार भी प्रदेश में निवेशकों को सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्घ है।

सेज से बदला निवेश का माहौल-
 राजे ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में अपने पिछले कार्यकाल में उन्होंने महिन्द्रा ग्रुप को यहां वर्ल्ड सिटी (स्पेशल इकोनॉमिक जोन-सेज) की स्थापना के लिए आमंत्रित किया और उन्हें जमीन उपलब्ध करवाई। रिकॉर्ड समय में यहां वर्ल्ड सिटी बनकर तैयार होने के बाद प्रदेश में निवेश के माहौल में बदलाव आया है। वर्ल्ड सिटी बनने से पूर्व निवेशक एवं उद्यमी यहां आने में संकोच करते थे क्योंकि यहां अनुकूल माहौल व सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। सेज की स्थापना के बाद यहां इन्फोसिस के नारायण मूर्ति और विप्रो के अजीम प्रेमजी ने निवेश के लिए पहल की और उसके बाद कई नामी-गिरामी कम्पनियां यहां निवेश के लिए आ चुकी हैं।

युवाओं के कौशल विकास पर फोकस-

 मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का मतलब आने वाला कल है। इसी विचार के चलते हमारी सरकार युवा पीढ़ी पर फोकस कर रही है। हमने युवाओं के कौशल विकास के क्षेत्र में विशेष प्रयास शुरू किए है। प्रदेश के 15 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने का जो वादा हमने किया है उसे पूरा करेंगे। हमने अपने पिछले कार्यकाल में वित्तीय समावेशन और युवाओं के लिए आजीविका और कौशल विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण शुरूआत की थी, जिसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहे हैं।

स्किल डवलपमेंट यूनिवर्सिटी बनेगी-

 राजे ने कहा कि राज्य सरकार भी प्रदेश में स्किल डवलपमेंट यूनिवर्सिटी स्थापित करने जा रही है। देश के प्रतिष्ठित 40 उद्यमियों ने राजस्थान में युवाओं के कौशल विकास के लिए राज्य सरकार के साथ अनुबंध कर काम शुरू कर दिया है। हम यहां आने वाले निवेशकों को कुशल मानव संसाधन भी उपलब्ध करवायेंगे। उन्होंने कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आई.टी.आई) में उच्च तकनीकी प्रशिक्षण एवं कौशल विकास के लिए विभिन्न देशों के विशेषज्ञों से सहयोग लिया जायेगा। उदयपुर आई.टी.आई. में सिंगापुर के सहयोग से यह कार्य जल्द ही शुरू हो जायेगा।

राजस्थान के उद्यमियों का दुनिया में नाम-

मुख्यमंत्री ने राजस्थान के लोगों के व्यावसायिक कौशल को रेखांकित करते हुए कहा कि यहां के उद्यमी जहां कहीं भी गये हैं उन्होंने वहां अपनी धाक जमाई है। उन्होंने प्रसिद्घ उद्योगपति एल.एन. मित्तल का जिक्र करते हुए कहा कि उनके जैसे प्रदेश के कई उद्यमी राजस्थान की उद्यमशीलता के ध्वजवाहक हैं। इससे पहले राजे ने जेसीबी परिसर में जैस्मिन का पौधा लगाया और जेसीबी की अलग-अलग मशीनों का डिस्प्ले भी देखा। भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त जेम्स डेविड बेवन ने कहा कि ब्रिटेन की कम्पनियां प्रदेश के वर्तमान माहौल का लाभ उठाते हुए यहां अधिक से अधिक निवेश करेगी। कार्यक्रम को जेसीबी ग्रुप के चेयरमैन लॉर्ड बैमफोर्ड, भारत सरकार के औद्योगिक नीति एवं प्रोत्साहन विभाग के सचिव अमिताभ कांत, जेसीबी इंडिया के सीईओ और प्रबन्ध निदेशक विपिन सौंधी और वाइस प्रेसीडेंट सुधीर चौधरी ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, सांसद रामचरण बोहरा, विधायक कैलाश वर्मा, जेसीबी इंडिया एडवाइजरी बोर्ड के तरूण दास, गोदरेज गु्रप के चेयरमैन आदि गोदरेज, जेसीबी ग्रुप के सीईओ ग्रेम मेक्डॉनाल्ड, अरविन्द सिंह मेवाड सहित वरिष्ठ अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

rajasthan gk Grasses of Rajasthan - राजस्थान में पशुचारे के लिए उपयोगी घासें

1. सेवण घास- सेवण घास का वानस्पतिक नाम: लेसीयूरस सिंडीकस (Lasiurus Sindicus) सेवण एक बहुवर्षीय घास है। यह पश्चिमी राजस्थान के शुष्क क्षेत्रों में पाई जाती है। यह घास 100 से 350 मिमी. वर्षा वाले क्षेत्रों में पाई जाने वाली एक महत्वपूर्ण घास है। इसमें जड़ तन्त्र अच्छा विकसित होता है, इस कारण यह सूखा सहन कर सकती है। यह कम वर्षा वाली रेतीली भूमि में भी आसानी से उगती है। सेवण का चारा पशुओं के लिए पौष्टिक तथा पाचक होता है। भारत के अलावा यह घास मिश्र, सोमालिया, अरब व पाकिस्तान में भी पाई जाती है। भारत में मुख्यतः पश्चिमी राजस्थान, पंजाब व हरियाणा में पाई जाती है। राजस्थान में जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर व चूरु जिले में यह अन्य घासों के साथ आसानी से उगती हुई पाई जाती है। इसकी मुख्य विशेषता है कि यह रेतीली  मिट्टी में आसानी से पनपती है, इसी कारण यह थार के रेगिस्तान में बहुतायत से विकसित होती है। इसको घासों का राजा भी कहते हैं। इसका तना उर्ध्व, शाखाओं युक्त लगभग 1.2 मीटर तक लम्बा होता है। इसकी पत्तियां रेखाकार, 20-25 सेमी. लम्बी तथा पुष्प गुच्छा 10 सेमी. तक लम्बा होता है। ...