Skip to main content

राजस्थान समसामयिक घटनाचक्र-

नेशनल शॉटगन शूटिंग चैम्पियनशिप में राजस्थान के विजेता खिलाड़ियों को बधाई-

पटियाला में आयोजित नेशनल शॉटगन शूटिंग चैम्पियनशिप की महिला ट्रैप प्रतिस्पर्धा में सुश्री स्नेहलता सिंह राजावत ने स्वर्ण पदक, महिला स्कीट प्रतिस्पर्धा में सुश्री श्रेया चौधरी ने कांस्य पदक तथा महिला स्कीट जूनियर प्रतिस्पर्धा में सुश्री महेश्वरी चैहान ने स्वर्ण व सुश्री सम्भावनी कुमारी ने कांस्य पदक जीता है।
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने 58वीं नेशनल शॉटगन शूटिंग चैम्पियनशिप-2014 में दो स्वर्ण व दो कांस्य पदक जीतने वाली राजस्थान की खिलाड़ियों सुश्री स्नेहलता सिंह राजावत, सुश्री महेश्वरी चौहान, सुश्री श्रेया चौधरी एवं सुश्री सम्भावनी कुमारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्रीमती राजे ने कहा कि इन खिलाड़ियों की उपलब्धि से राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम ऊंचा हुआ है। विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इन सफलताओं से सभी युवाओं को श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।

सुजस की संपादक सुश्री नर्बदा इंदोरिया को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार-

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की सहायक निदेशक और सुजस मासिक पत्रिका की संपादक सुश्री नर्बदा इंदोरिया को जनसंपर्क के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार-2014 से सम्मानित किया गया है।
मंगलवार 25 नवम्बर को नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब के ऑल इंडिया नेशनल यूनिटी कांफ्रेस द्वारा आयोजित समारोह में सुश्री इंदोरिया को यह पुरस्कार पूर्व राज्यपाल डॉ. भीष्म नारायण सिंह और भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त श्री जे.वी.जी. कृष्णामूर्ति ने प्रदान किया। पुरस्कार में उन्हें एक स्मृति चिन्ह, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिया गया।

के. आर.नारायणन राष्ट्रीय सम्मान श्री गोपेन्द्र भट्ट को मिला-

राजस्थान के सूचना एवं जनसंपर्क सेवा के वरिष्ठतम अधिकारी श्री गोपेन्द्र नाथ भट्ट को सूचना एवं जनसंपर्क, दलित साहित्य, समाज सेवा, कला एवं सांस्कृतिक सेवा और दलितोत्थान कार्यों आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ‘‘के.आर.नारायणन राष्ट्रीय सम्मान’’ प्रदान कर सम्मानित किया गया है। कांस्टीट्यूशन-डेकी पूर्व संध्या पर नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में बाबू जगजीवन राम कला, संस्कृति तथा साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित समारोह में केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री श्री विजय रूपला की उपस्थिति में पुरस्कार एवं प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।

आचार्य महाश्रमण ने भी किया सम्मानित-

इससे पूर्व तेरापंथ के आचार्य श्री महाश्रमण ने श्री भट्ट को सूचना एवं जनसंपर्क क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिंह भेंट कर सम्मानित किया। सादे समारोह में वरिष्ठ पत्रकार श्री अजीत मंडोला और श्री नीरज पांडे को भी सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि श्री महाश्रमण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चातुर्मास के पश्चात् फरीदाबाद होते हुए नेपाल, भूटान आदि देशों की दस हजार कि.मी. लम्बी पदयात्रा पर रवाना हुए हैं।

34 वें अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में राज्य की महिला उद्यमी को मिला स्वर्ण पदक-

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में गुरूवार 27 नवम्बर को अजमेर जिले के ब्यावर कस्बे की श्रीमती राजकुमारी को लद्यु एवं मध्यम उद्योग श्रेणी में केन्द्रीय पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा द्वारा ‘‘स्वर्ण पदक’’ से सम्मानित किया गया। राजस्थान मंडप में राजस्थान की महिला उद्यमी द्वारा बनाई गई अजमेर जिले की ब्यावर की मशहूर तिल पट्टी को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। अजमेर जिले के ब्यावर कस्बे की तिल पट्टी का काफी लोगों ने स्वाद चखा और खूब खरीदा भी गया। पुरस्कार सम्मान मिलने के बाद महिला उद्यमी राजकुमारी ने बताया कि उनका यह व्यवसाय पिछली कई पीढ़ियों से चलता आ रहा हैं। वे सर्दी के मौसम में इस तिल पट्टी का स्वाद बहुत ही स्वादिष्ट लगता है।

रील को "गवर्नेस नाओ पी.एस.यू. 2014" पुरस्कार-

केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री कलराज मिश्र ने "राजस्थान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंट लिमिटेड (रील) को एसेट्स यूटीलाईजेशन के लिए मिनी रत्न श्रेणी में "गवर्नेस नाओ पी.एस.यू. 2014" पुरस्कार प्रदान किया। नई दिल्ली में 7 नवम्बर को आयोजित समारोह में ये पुरस्कार 'रील' के प्रबंध निदेशक श्री ए. के. जैन ने ग्रहण किया। 'रील' सार्वजनिक क्षेत्र की मिनी रत्न कम्पनी है जो गत तीन दशकों से अधिक समय से अपने पेशेवर प्रबंधन और लाभदायक सञ्चालन के ट्रेक रिकार्ड के साथ देश के गाँवों में इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रोद्योगिकी एवं अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में कार्यरत है।
    

Comments

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

rajasthan gk Grasses of Rajasthan - राजस्थान में पशुचारे के लिए उपयोगी घासें

1. सेवण घास- सेवण घास का वानस्पतिक नाम: लेसीयूरस सिंडीकस (Lasiurus Sindicus) सेवण एक बहुवर्षीय घास है। यह पश्चिमी राजस्थान के शुष्क क्षेत्रों में पाई जाती है। यह घास 100 से 350 मिमी. वर्षा वाले क्षेत्रों में पाई जाने वाली एक महत्वपूर्ण घास है। इसमें जड़ तन्त्र अच्छा विकसित होता है, इस कारण यह सूखा सहन कर सकती है। यह कम वर्षा वाली रेतीली भूमि में भी आसानी से उगती है। सेवण का चारा पशुओं के लिए पौष्टिक तथा पाचक होता है। भारत के अलावा यह घास मिश्र, सोमालिया, अरब व पाकिस्तान में भी पाई जाती है। भारत में मुख्यतः पश्चिमी राजस्थान, पंजाब व हरियाणा में पाई जाती है। राजस्थान में जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर व चूरु जिले में यह अन्य घासों के साथ आसानी से उगती हुई पाई जाती है। इसकी मुख्य विशेषता है कि यह रेतीली  मिट्टी में आसानी से पनपती है, इसी कारण यह थार के रेगिस्तान में बहुतायत से विकसित होती है। इसको घासों का राजा भी कहते हैं। इसका तना उर्ध्व, शाखाओं युक्त लगभग 1.2 मीटर तक लम्बा होता है। इसकी पत्तियां रेखाकार, 20-25 सेमी. लम्बी तथा पुष्प गुच्छा 10 सेमी. तक लम्बा होता है। ...