Skip to main content

राजस्थानी साहित्य का काल विभाजन-


साहित्य की यात्रा को सांगोपांग समझने के लिए उसका काल-विभाजन किया जाता है। साहित्य के काल-विभाजन का आधार उस समय के साहित्य में प्रचलित धाराओं, प्रवृत्तियों तथा ऐतिहासिक पृष्ठभूमि आदि होता है। राजस्थानी भाषा एवं साहित्य हेतु बहुत से देशी-विदेशी विद्वानों ने कई शोध किए हैं तथा वर्तमान में इस तरह के बहुत से शोध किए भी जा रहे हैं साहित्य के विद्वान राजस्थानी साहित्य का काल-विभाजन करने की दिशा में एकमत नहीं है। इस सम्बन्ध में अलग-अलग विद्वानों द्वारा किए गए काल-विभाजन यहाँ प्रस्तुत किए जा रहे हैं-

(1) डॉ. एल. पी. टैस्सीटोरी द्वारा राजस्थानी-साहित्य का काल-विभाजन-

(क) प्राचीन डिंगळ काल-       सन् 1250 ई. से सन् 1650 ई. तक।
(ख) अर्वाचीन डिंगळ काल-     सन् 1650 ई. से वर्तमान तक।

(2) डॉ. सीताराम लालस द्वारा राजस्थानी साहित्य का काल-विभाजन-

(क) आदिकाल-              वि. सं. 800 से वि. सं. 1460 तक।
(ख) मध्यकाल-              वि. सं. 1460 से वि. सं. 1900 तक।

(3) डॉ. मोतीलाल मेनारिया द्वारा काल-विभाजन-

    डॉ. मोतीलाल मेनारिया ने अपने ग्रंथ ‘राजस्थानी भासा और साहित्य’ में राजस्थानी साहित्य का काल-विभाजन इस तरह किया है-

(क) प्रारंभकाल-             वि. सं. 1045 से 1460 तक।
(ख) पूर्व मध्यकाल-          वि. सं. 1460 से 1700 तक।
(ग) उत्तर मध्यकाल-        वि. सं. 1900 तक।
(घ) आधुनिक काल-         वि. सं. 1900 से वर्तमान तक।

(4) डॉ. हीरालाल माहेश्वरी द्वारा काल-विभाजन-

(क) प्रारंभिक काल-        सन् 1050 से सन् 1450 तक
() मध्यकाल-             सन् 1450 से सन् 1850 तक
() आधुनिक काल-        सन् 1850-57 से 1947-50  तक एवं सन् 1950 से वर्तमान तक।

(5) प्रो कल्याण सिंह शेखावत द्वारा काल-विभाजन-

प्रो कल्याण सिंह शेखावत ने अपने ग्रंथ ‘राजस्थानी भासा एवं साहित्य’ में राजस्थानी साहित्य का काल-विभाजन इस प्रकार किया है-

1. आरंभिक काल-
(क) अभिलेखीय काल-       वि. सं. 800 से वि. सं. की 12वीं सदी तक।
(ख) वीरगाथा काल-         वि. सं. 1250 से वि. सं. 1450 तक।

2. मध्यकाल-
(क) भक्तिकाल-           वि. सं. 1450 से 1650 तक।
(ख) रीतिकाल-            वि. सं. 1650 से 1850 तक।

3. आधुनिक काल-
(क) प्रथम चरण-          सन् 1850 से सन् 1920 तक।
(ख) द्वितीय चरण-        सन् 1920 से सन् 1947 तक।
(ग) तृतीय चरण-          सन् 1947 से वर्तमान तक।




Comments

  1. हिंदी साहित्य का आदिकाल राजस्थानी के बिना शून्य है।

    ReplyDelete
  2. सही फ़रमाया डॉ. राजेन्द्र सिंघवी साहब....धन्यवाद...

    ReplyDelete

Post a Comment

Your comments are precious. Please give your suggestion for betterment of this blog. Thank you so much for visiting here and express feelings
आपकी टिप्पणियाँ बहुमूल्य हैं, कृपया अपने सुझाव अवश्य दें.. यहां पधारने तथा भाव प्रकट करने का बहुत बहुत आभार