Skip to main content

राजस्थान समसामयिक घटनाचक्र-
विभिन्न पुरस्कार २०१३


 राजस्थान साहित्य अकादमी के 2013-14 के पुरस्कार-

1.       सर्वोच्च मीरा पुरस्कार-
सर्वोच्च मीरा पुरस्कार कांकरोली (राजसमन्द) से प्रकाशित पत्रिका ‘संबोधन’ के संपादक और वरिष्ठ लेखक कमर मेवाडी को उनके कहानी संग्रह ‘जिजीविषा और अन्य कहानियों पर ।
2.       सुधीन्द्र पुरस्कार-
     अजमेर के डॉ. अनुराग शर्मा को उनके कविता संग्रह ‘तेरे जाने के बाद तेरे आने से पहले’ पर।
3.       रांगेय राघव पुरस्कार-
जयपुर के रामकुमार सिंह को उनके कहानी संग्रह ‘भोभर तथा अन्य कहानियां’ पर।
4.       देवीलाल सांभर पुरस्कार(नाट्य विधा)-
जयपुर के सुनील खन्ना को उनकी नाट्य पुस्तक ‘नव्य लघु नाटक’ पर ।
5.       आलोचना का देवराज उपाध्याय पुरस्कार-
कोटा के डॉ. नरेन्द्र चतुर्वेदी को उनकी पुस्तक ‘हाडौती अंचल की हिन्दी काव्य परंपरा और विकास’ पर।
6.       कन्हैयालाल सहल पुरस्कार-
सवाई माधोपुर के प्रभाशंकर उपाध्याय को उनके व्यंग्य संग्रह ‘काग के भाग बडे’ पर ।
7.       डॉ. आलमशाह खान अनुवाद पुरस्कार-
बीकानेर के जेठमल मारू को उनकी पुस्तक ‘ईप्सितायन’ पर ।
8.       मरूधर मृदुल युवा लेखन पुरस्कार-
 उदयपुर की श्रीमती रीना मेनारिया को उनकी पुस्तक ‘उधार के कौर’ (कहानी) पर।
9.       प्रभाखेतान प्रवासी रचनाकार पुरस्कार-
हरियाणा की श्रीमती कमल कपूर को उनकी पुस्तक ‘कदम्ब की छांव’ पर।
10.    शंभूदयाल सक्सेना बाल साहित्य पुरस्कार-
भीलवाडा के सत्यनारायण को उनकी पुस्तक ‘अनोखा फैसला’ के लिए।
11.    सुमनेश जोशी प्रथम प्रकाशित कृति पुरस्कार-
कोटा के रामनारायण हलधर को उनकी कविता पुस्तक ‘शिखरों के हकदार’ पर। (हालांकि अभी ये पुरस्कार विवादों के घेरे में है तथा इनका वितरण होना शेष है)

अम्बिका दत्त को केंद्रीय साहित्य अकादमी पुरस्कार-
  
हिंदी और राजस्थानी के लब्ध प्रतिष्ठ साहित्यकार अम्बिका दत्त जी को केंद्रीय साहित्य अकादमी का राजस्थानी का एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। उनको ये पुरस्कार उनके कविता संग्रह “आथ्यों ही नहीं दिन हाल” पर मिला है । उनकी कविता राजस्थान के लोक और जीवन का जीता जागता प्रतिबिम्ब है। अम्बिका दत्त का जन्म २६ जून १९५६ को बाराँ (राजस्थान) में हुआ था। इनकी प्रकाशित कृतियाँ- छंदमुक्त संग्रह- लोग जहाँ खड़े हैं, दमित आकांक्षाओं का गीत, सौरभ का चितराम, आवों में बारह माह हैं। राजस्थान प्रशासनिक सेवा में कार्यरत श्री अंबिका दत्त इससे पूर्व राजस्थान साहित्य अकादमी के मीराबाई पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं।
  
बिहारी पुरस्कार-2013 डॉ चन्द्रप्रकाश देवल को -
के.के.बिड़ला फाउण्डेशन, नई दिल्ली द्वारा की गई घोषणा के अनुसार हिन्दी और राजस्थानी भाषा में उत्कृष्ट लेखन पर दिया जाने वाला वर्ष 2013 का तेईसवां ‘बिहारी पुरस्कार’ राजस्थानी के वरिष्ठ कवि चंद्रप्रकाश देवल को सन् 2010 में प्रकाशित उनकी काव्य-कृति “हिरणा! मूंन साध वन चरणा” पर दिया जाएगा। ‘बिहारी पुरस्कार’ के रूप में रचनाकार को एक प्रशस्ति-पत्र, प्रतीक चिन्ह और एक लाख रूपये की राशि भेंट की जाती है।
 
    आचार्य निरंजननाथ सम्मान-2013 चंदेल तथा नागदा को-
राजसमन्द से प्रकाशित प्रसिद्ध साहित्यिक पत्रिका सम्बोधन एवं आचार्य निरंजननाथ स्मृति संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 15वां आचार्य निरंजननाथ सम्मान 2013 वरिष्ठ कथाकार डॉ. रूपसिंह चंदेल को उनके उपन्यास गुलाम बादशाह पर एवं साहित्यकार माधव नागदा को उनके समग्र साहित्यिक अवदान के लिए प्रदान किया गया। चंदेल को सम्मान स्वरूप 51 हजार रुपए तथा नागदा को 11 हजार रुपए प्रदान किए गए।


Comments

Popular posts from this blog

Aastha Scheme of Rajashan - आस्था योजना, राजस्थान Aasha Scheme of Rajashan

योजना का नाम-                 आस्था योजना     प्रारंभ होने का वर्ष-              2004-05   लाभान्वित वर्ग-        ऐसे परिवार जिनमें दो या दो से अधिक सदस्य ''40 प्रतिशत से अधिक विशेष योग्यजन (निःशक्त जन )'' है।    योजना के तहत देय लाभ-   आस्था योजना के अन्तर्गत आस्था कार्डधारी परिवार को बी.पी.एल. के समान सुविधाएं यथा-  निःशुल्क चिकित्सा,  राशन सामग्री,  इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत निशुल्क आवास इत्यादि।   पात्रता की शर्तें -   1. ऐसे परिवार जिनमें दो या दो से अधिक सदस्य 40 प्रतिशत से अधिक विशेष योग्यजन होने पर, उन परिवारों को आस्था कार्ड जारी किये जाते है।   2. परिवार की वार्षिक आय 1.20 लाख से अधिक नहीं है। वर्तमान में आस्था कार्डधारी परिवारों को राज्य सरकार के सभी संबंधित विभागों द्वारा BPL के लिये चलाई जा रही योजन...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...