Skip to main content

***राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के वर्ष 2012-13 के पुरस्कार***

राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर का सर्वोच्च सम्मान "फेलोशिप इस वर्ष नाट्य निर्देशक एवं अकादमी के पूर्व अध्यक्ष रमेश बोराणा को प्रदान किया जाएगा। उन्हें पुरस्कार स्वरूप एक लाख नकद, ताम्रपत्र व श्रीफल दिया जाएगा। राजस्थान संगीत नाटक अकादमी अध्यक्ष डा. अर्जुन देव चारण ने वर्ष 2012-13 के सम्मान और पुरस्कारों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 13 कलाकारों को विभिन्न विधाओं में पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
ये निम्नांकित हैं-
 1. भवदीप (जयपुर) - शास्त्रीय गायन
 2. डा. ज्योति भारती गोस्वामी (जयपुर) - कथक
3. डॉ. रवि चतुर्वेदी (जयपुर) - रंगमंच
4. शिशुपाल खिलाड़ी (नागौर) - लोकनाट्य
5. केसी मालू (जयपुर) - समग्र कला साधना
6. शकूर खां (जोधपुर) - शास्त्रीय गायन
7. बसंत काबरा (जोधपुर)- सरोद वादन
8. महुआ (जोधपुर) - लोक संगीत गायन
 9. गाजी खां मांगणियार (बाड़मेर) - लोक संगीत गायन
10. मेहरद्दीन लंगा (बाड़मेर) - लोक वाद्य वादन
11. मांगीबाई (पादरला, उदयपुर) - तेरहताल लोकनृत्य
12. प्रेम भंडारी (उदयपुर) - सुगम संगीत
13. श्याम पंवार (जोधपुर) -रंगमंच अभिनय

8 कलाकारों को युवा पुरस्कार-

1. जयपुर के मोहम्मद अमान (शास्त्रीय गायन)
2. जयपुर के गगन मिश्रा (रंगमंच)
3. उदयपुर के समर्थ जानह्वे (शास्त्रीय गायन)
 4. मुंबई के साबिर खां (सारंगी वादन)
 5. कोटा की गरिमा भार्गव (कथक)
 6. कोटा के राजेंद्र पांचाल (रंगमंच)
 7. बाड़मेर के स्वरूप खां मांगणियार (लोक गायन)
8. बीकानेर के संदीप आचार्य (सुगम संगीत)
युवा पुरस्कार स्वरूप 25 हजार नकद व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

 2 बालकों को बाल पुरस्कार-

1. जयपुर के अजमत हुसैन (गायन)
 2. कोटा की आस्था सक्सेना (शास्त्रीय गायन)
इन्हें बाल पुरस्कार के तहत 11 हजार नकद तथा प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Aastha Scheme of Rajashan - आस्था योजना, राजस्थान Aasha Scheme of Rajashan

योजना का नाम-                 आस्था योजना     प्रारंभ होने का वर्ष-              2004-05   लाभान्वित वर्ग-        ऐसे परिवार जिनमें दो या दो से अधिक सदस्य ''40 प्रतिशत से अधिक विशेष योग्यजन (निःशक्त जन )'' है।    योजना के तहत देय लाभ-   आस्था योजना के अन्तर्गत आस्था कार्डधारी परिवार को बी.पी.एल. के समान सुविधाएं यथा-  निःशुल्क चिकित्सा,  राशन सामग्री,  इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत निशुल्क आवास इत्यादि।   पात्रता की शर्तें -   1. ऐसे परिवार जिनमें दो या दो से अधिक सदस्य 40 प्रतिशत से अधिक विशेष योग्यजन होने पर, उन परिवारों को आस्था कार्ड जारी किये जाते है।   2. परिवार की वार्षिक आय 1.20 लाख से अधिक नहीं है। वर्तमान में आस्था कार्डधारी परिवारों को राज्य सरकार के सभी संबंधित विभागों द्वारा BPL के लिये चलाई जा रही योजन...

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...