Skip to main content

***प्रदेश की 14 विभूतियों को महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन के वर्ष 2013 के राज्य स्तरीय अलंकरण***

1. महाराणा मेवाड़ सम्मान (शैक्षिक, सामाजिक व आर्थिक उत्थान के लिए)-

          *.   डॉ. सुमनेन्द्र मेहनोत (जोधपुर)

          *.  पं. पुरुषोत्तम गौड़ (जयपुर)। इन्होंने शिव मंदिरों में अभिषेक के बाद बहने वाले जल का पुनः          
              उपयोग करने की तकनीक के लिए कार्य किया। 

 2. महर्षि हारित ऋषि सम्मान -

            > जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो रामानुज देवनाथन  
            (ज्योतिष वेद और कर्मकांड में श्रेष्ठ योगदान के लिए) 

            > वयोवृद्ध पं सत्यनारायण शास्त्री, अजमेर (ज्योतिष वेद और कर्मकांड में श्रेष्ठ योगदान के लिए) 

 3. महाराणा कुंभा सम्मान (भारतीय संस्कृति, साहित्य व इतिहास के क्षेत्र में) -

             >इतिहासकार व लेखक रीमा हूजा (जयपुर)

             > साहित्यकार श्याम सुंदर भट्ट (उदयपुर) 

4. महाराणा सज्जन सिंह सम्मान (ललित कला के लिए) -

             > जयपुर के पृथ्वीराज कुमावत (नक्काशी हस्तशिल्प) 

5. डागर घराना सम्मान (संगीत के क्षेत्र में)- 

             >अनुराधा पाल (भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रथम महिला व्यावसायिक तबला वादक)

 6. राणा पूँजा सम्मान (आदिवासी समाज के उत्थान के लिए)- 

            > प्रकृति खराड़ी (ये उदयपुर जिले की खेरवाड़ा तहसील में स्थित माही सागर फाउंडेशन की अध्यक्ष है 
            तथा आदिवासी क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगा रही है) 

7. अरावली सम्मान (खेल के क्षेत्र में) - 

           > युवा निशानेबाज अपूर्वी चंदेल (जयपुर)

           > अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टर पुलिस सेवा के भूपेन्द्र कुमार व्यास (उदयपुर) 

उक्त सभी को 25 हजार एक रुपए, रजत तोरण, शॉल तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

Comments