Skip to main content

***विवेकानंद के शिकागो से खेतड़ी लौटने पर मनाया गया था भव्य दीपावली जैसा त्योहार**



राजस्थान के झुंझुंनू जिले के खेतड़ी कस्बे का स्वामी विवेकानंद से गहरा नाता है। खेतड़ी के राजा अजीत सिंह भारत के महान संत नरेन्द्र अर्थात स्वामी विवेकानंद के अनन्य मित्र तथा शिष्य थे। दोनों एक दूसरे को प्रेरणा प्रदान करते थे। लगभग 115 साल पूर्व राजा अजीतसिंह ने सन् 1897 में स्वामी विवेकानंद को शिकागो में होने वाले सर्वधर्म सम्मेलन के लिए वहाँ जाने हेतु तैयार किया था तथा आर्थिक सहयोग प्रदान किया था। कहा जाता है कि खेतड़ी में ही स्वामी विवेकानन्द को राजा अजीत सिंह ने ही नरेन्द्र से स्वामी विवेकानन्द नाम दिया था तथा साफा व बाना पहनाकर शिकागो के लिए रवाना किया था जहाँ उन्होंने सनातन धर्म पर ऐतिहासिक ओजस्वी भाषण देकर सनातन धर्म की पताका को विश्व विजयी बना दिया था। बताया जाता है कि इसके पश्चात स्वामी विवेकानंद पुनः खेतड़ी आए तब उनके स्वागत में चालीस मण (सोलह सौ किलो) देशी घी के दीपक जलाकर पूरे खेतड़ी शहर को सजाया था। इससे खेतड़ी के भोपालगढ़, फतेहसिंह महल, जयनिवास महल के साथ साथ पूरा शहर जगमगा उठा था।
राजा अजीतसिंह ने स्वामीजी के आगमन पर पन्नासागर तालाब पर एक बड़े शाही भोज का आयोजन किया था, जिसमें खेतड़ी के पांच हजार लोगों ने भाग लिया था। 12 दिसम्बर, 1857 को 115 वर्ष पूर्व स्वामीजी ने खेतड़ी की धरती पर अपने पावन चरण रखे थे। एक बग्गी पर राजा अजीतसिंह स्वामी विवेकानंद को शिकागो से लौटने के बाद लेने गए थे।
स्वामी विवेकानन्द जी ने एक बार स्वयं स्वीकार किया था कि यदि खेतड़ी के राजा अजीतसिंह जी से उनकी भेंट नहीं हुई होती तो भारत की उन्नति के लिए उनके द्वारा जो थोड़ा बहुत प्रयास किया गया, उसे वे कभी नहीं कर पाते। राजा अजीत सिंह ने खेतड़ी में कई जनहित के कार्य किए थे, उनमें स्वामीजी की प्रेरणा शामिल थी। वे राजा अजीत सिंह को समय-समय पर पत्र लिखकर जनहित कार्य जारी रखने की प्रेरणा देते रहते थे। उनके कहने पर ही राजा अजीत सिंह ने खेतड़ी में शिक्षा के प्रसार के लिये जयसिंह स्कूल की स्थापना की थी।
स्वामी विवेकानन्द ने खेतड़ी में राजा अजीत सिंह को खगोल विज्ञान की शिक्षा दी थी। स्वामी जी ने अपने खेतड़ी प्रवास के दौरान यहाँ के संस्कृत विद्यालय में पाणिनी के अष्ठाध्यायी ग्रंथ का अध्ययन भी किया था।
खेतड़ी के राजा अजीत सिंह से स्वामी विवेकानन्द का विशेष स्नेह था। इसी स्नेह के कारण स्वामी विवेकानन्द इसके बाद भी कई बार खेतड़ी आए थे।
सन् 1958 में खेतड़ी के ऐतिहासिक महल जिसमें स्वामी विवेकानंद ने प्रवास किया था, को राजा अजीत सिंह के पौत्र राजा बहादुर सरदार सिंह द्वारा रामकृष्ण मिशन का कार्य चलाने के लिए दान कर दिया। इस भवन का नाम "विवेकानंद स्मृति मंदिर" रखा गया। इसमें राजा अजीत सिंह तथा स्वामी विवेकानंद की मार्बल की प्रतिमाएँ स्थापित की गई है। सबसे ऊपर की मंजिल का वह कक्ष जिसमें स्वामी विवेकानंद का प्रवास होता था तथा जिसमें राजा अजीत सिंह और उनमें आध्यात्मिक चर्चा होती थी उसे प्रार्थना कक्ष बना दिया गया है।

Comments

  1. सर जी आपने जो इस पर लॉक लगाया है उसका तो कोई मतलब नहीं है | इसके बाद भी हम आपका डाटा कॉपी कर सकते है गूगल रीडर से तो इसको हटा ही दीजिये न ताकि इसे हम अपने वर्ड पेड़ में सेव करके ऑफ़ लाइन रहते हुए भी ब्लॉग को देख सके |


    रिप्लाई प्लीज

    ReplyDelete

Post a Comment

Your comments are precious. Please give your suggestion for betterment of this blog. Thank you so much for visiting here and express feelings
आपकी टिप्पणियाँ बहुमूल्य हैं, कृपया अपने सुझाव अवश्य दें.. यहां पधारने तथा भाव प्रकट करने का बहुत बहुत आभार

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Vedic Period - Early Vedic Society वैदिक काल- प्रारम्भिक वैदिक समाज

प्रारम्भिक वैदिक समाज Vedic Period - Early Vedic Society प्रारम्भिक वैदिक समाज कबीलाई समाज था तथा वह जातीय एवं पारिवारिक संबंधों पर आधारित था। प्रारम्भिक वैदिक समाज जाति के आधार पर विभाजित नहीं था एवं विभिन्न व्यावसायिक समूह अर्थात् मुखिया, पुरोहित, कारीगर आदि एक ही जन समुदाय के हिस्से थे। प्रारम्भिक वैदिक समाज में कबीले के लिए ‘जन’’ शब्द का इस्तेमाल किया जाता था और ऋग्वेद में विभिन्न जन का उल्लेख है। विभिन्न कबीलों में पारस्परिक संघर्ष सामान्य थे, जैसे ऋग्वेद में ‘‘दशराज युद्ध’’ का वर्णन हुआ है और इसी युद्ध के वर्णन से हमें कुछ कबीलों के नाम प्राप्त होते हैं जैसे भरत, पुरु, यदु, द्रहयु, अनू और तुरवासू। प्रारम्भिक वैदिक समाज में कबीलों के युद्ध जैसे कि पहले भी कहा गया है पशुओं के अपरहय एवं पशुओं की चोरी को लेकर होते रहते थे। ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’- कबीले का मुखिया ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’ होता था। वह युद्ध में नेता तथा कबीले का रक्षक था। ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’ का पद अन्य व्यावसायिक समूहों की भांति ही पैतृक नहीं था बल्कि उसका जन के सदस्यों में से चुनाव होता था। ‘राजन्य’- योद्धा को ‘राजन्य’ क...