Skip to main content

**राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 20 सितंबर, 2012**

1. 'ब्रज निधि' उपनाम से ब्रज भाषा में भक्ति रचनाएँ लिखने वाले जयपुर के शासक थे-
(अ) महाराजा सवाई जयसिंह
(ब) महाराजा सवाई मानसिंह
(स) महाराजा प्रताप सिंह
(द) महाराजा सवाई माधोसिंह

उत्तर- स

2. नागरीदास के नाम से ग्रंथ "नागर समुच्चय" की रचना करने वाले किशनगढ़ के राजा सावंतसिंह की बहन का नाम क्या था जिन्होंने ब्रजभाषा में श्रीमद्भागवत का अनुवाद किया था?
(अ) ब्रजकुंवरी
(ब) सुंदर कुंवरी
(स) सहजो बाई
(द) सुंदर सखी

उत्तर- अ

3. ब्रजराज के उपनाम से कवित्त, सवैयो व पदों की रचना करने मेवाड़ के महाराणा कौन थे?
(अ) महाराणा राजसिंह
(ब) महाराणा जवानसिंह
(स) महाराणा कुंभा
(द) महाराणा अमरसिंह

उत्तर- ब

4. "सतसई के दोहरे, ज्यों नाविक के तीर" कह कर जिस सतसई ग्रंथ के दोहों की सर्वत्र प्रशंसा की गई है, उसके रचनाकार हैं-
(अ) बिहारी
(ब) दादू
(स) रहीम
(द) मंडन भट्ट

उत्तर- अ

5. 'सुजान चरित' के लेखक हैं-
(अ) सूदन
(ब) डूंगरसी
(स) दलपति विजय
(द) जानकवि

उत्तर- अ

6. वचनिका साहित्य की प्रसिद्ध कृति "राठौड़ रतन सिंह महेश दासोत री वचनिका" के रचनाकार थे?
(अ) सूर्यमल मिश्रण
(ब) माधोदास चारण
(स) वीठलदास
(द) खिडिया जग्गा

उत्तर- द

7. निम्न में से सही युग्म नहीं है-
(अ) अचलदास खींची री वचनिका- चारण शिवदास
(ब) राव जैतसी रो छन्द- मुहता नैणसी
(स) कुवलय माला- उद्योतन सूरी
(द) वेलि क्रिसन रुकमणी री- पृथ्वीराज राठौड़

उत्तर- ब

8. राजस्थान के कौनसे कवि अकबर के नौ रत्नों में शामिल थे जिनका उपनाम पीथल था?
(अ) बीरबल
(ब) टोडरमल
(स) पृथ्वीराज राठौड़
(द) अबुल फजल

उत्तर- स

9. किस विधा के अंतर्गत राजस्थान में प्राचीन कथा साहित्य लिखा गया है?
(अ) वचनिका
(ब) दवावैत
(स) वात
(द) वेलि

उत्तर- स

10. राजस्थान के लोक साहित्य में गीतों के रूप में गाई जाने वाली लोकगाथा को कहते हैं?
(अ) पवाड़ा
(ब) ख्याल
(स) दंगल
(द) वेलि

उत्तर- अ

Comments

Post a Comment

Your comments are precious. Please give your suggestion for betterment of this blog. Thank you so much for visiting here and express feelings
आपकी टिप्पणियाँ बहुमूल्य हैं, कृपया अपने सुझाव अवश्य दें.. यहां पधारने तथा भाव प्रकट करने का बहुत बहुत आभार