Skip to main content

**राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 19 सितंबर, 2012**

1. रासो किस प्रकार की साहित्यिक रचनाएँ हैं-
(अ) सगुण भक्ति प्रधान काव्य
(ब) प्रेम और श्रृंगारपरक काव्य
(स) वीरतापरक काव्य
(द) निर्गुण भक्तिपरक काव्य

उत्तर- स

2. रासो साहित्य किस राज्य की देन है?
(अ) बिहार
(ब) उत्तर प्रदेश
(स) राजस्थान
(द) हरियाणा

उत्तर- स

3. खुमाण रासो के रचियता कौन थे?
(अ) नल्लसिंह
(ब) नरपति नाल्ह
(स) पद्मनाभ
(द) जैन कवि दलपति विजय

उत्तर- द

4. करौली के यदुवंशी शासक विजयपाल की वीरता के वर्णन वाले विजयपाल रासो के रचनाकार हैं-
(अ) नल्लसिंह
(ब) नरपति नाल्ह
(स) जैन कवि दलपति विजय
(द) पद्मनाभ

उत्तर- अ

5. निम्न में से सही युग्म है-
(अ) पृथ्वीराज रासो- जयानक
(ब) बीसलदेव रासो-नरपति नाल्ह
(स) कान्हड़दे प्रबंध- दलपति विजय
(द) रामरासो- बीठू सूजा नगरजोत

उत्तर- ब

6. कान्हड़दे प्रबंध नामक काव्य ग्रंथ में कान्हड़दे के किस सुल्तान के साथ हुए युद्ध का वर्णन है?
(अ) कुतुबुद्दीन ऐबक
(ब) अलाउद्दीन खिलजी
(स) गयासुद्दीन तुगलक
(द) बलबन

उत्तर- ब

7. निम्न में से सही युग्म नहीं है-
(अ) सिंभुधड़ा- संत जसनाथ
(ब) काया बेलि- दादू दयाल
(स) नागर समुच्चय- सावंत सिंह
(द) वेलि क्रिसन रुकमणी री- चंदबरदाई

उत्तर- द

8. हरिपुरुष की वाणी के रचनाकार संत हरिदास निरंजनी का जन्म स्थान है?
(अ) नरैणा, जयपुर
(ब) धौलीदूब, अलवर
(स) डेहरा गाँव
(द) डीडवाणा, नागौर

उत्तर- द

9. किस विधा का राजस्थानी साहित्य उर्दू व फारसी की शब्दावली से युक्त है?
(अ) वचनिका
(ब) दवावैत
(स) वात
(द) वेलि

उत्तर- ब

10. कवि दुरसा आढा ने किस राजस्थानी ग्रंथ को पाँचवाँ वेद तथा उन्नीसवां पुराण कहा है?
(अ) पृथ्वी राज रासो
(ब) वेलि क्रिसन रूक्मणी री
(स) वंश भास्कर
(द) बांकीदास ग्रंथावली

उत्तर- ब

Comments

  1. Apki ye jankary vakay la jawab hai . . ye jankary muje pehle pata nhi thi. . jo ab pata chal gaya hai . .thanks

    ReplyDelete

Post a Comment

Your comments are precious. Please give your suggestion for betterment of this blog. Thank you so much for visiting here and express feelings
आपकी टिप्पणियाँ बहुमूल्य हैं, कृपया अपने सुझाव अवश्य दें.. यहां पधारने तथा भाव प्रकट करने का बहुत बहुत आभार