Skip to main content

"Pomacha" - A variety of Rajasthan Odhani - " पोमचा "- राजस्थान की एक प्रकार की ओढ़नी





-->राजस्थान में स्त्रियों की ओढ़नियों मे तीन प्रकार की रंगाई होती है- पोमचा, लहरिया और चूंदड़। 
पोमचा मे पोम शब्द पद्म (कमल) का अपभ्रंश है। इस ओढ़नी में पीले रंग की पृष्ठभूमि पर गुलाबी या लाल रंग के कमल रूप आकार होते है। अर्थात पोमचा पद्म या कमल से संबद्ध है, अर्थात इसमें कमल के फूल बने होते हैं। यह एक प्रकार की ओढ़नी है। वस्तुतः पोमचा का अर्थ कमल के फूल के अभिप्राय से युक्त ओढ़नी है। 
यह मुख्यतः दो प्रकार से बनता है- 
1. लाल गुलाबी

2. लाल पीला।

इसकी जमीन पीली या गुलाबी हो सकती है। इन दोनो ही प्रकारों के पोमचो में चारों ओर का किनारा लाल होता है तथा इसमें लाल रंग से ही गोल फूल बने होते हैं। यह बच्चे के जन्म के अवसर पर पीहर पक्ष की ओर से बच्चे की मां को दिया जाता है।

पुत्र का जन्म होने पर पीला पोमचा तथा पुत्री के जन्म पर लाल पोमचा देने का रिवाज है। पोमचा राजस्थान में लोकगीतों का भी विषय है। पुत्र के जन्म के अवसर पर "पीला पोमचा" का उल्लेख गीतों में आता है। एक गीत के बोल इस तरह है-

" भाभी पाणीड़े गई रे तलाव में, भाभी सुवा तो पंखो बादळ झुक रया जी।
देवर भींजें तो भींजण दो ओ देवर और रंगावे म्हारी मायड़ली जी।।"

अर्थात देवर कहता है कि भाभी तुम पानी लेने जा रही हो परंतु घटाएं घिर रही है, तुम्हारा पीला भीग जाएगा, रंग चूने लगेगा। तब भाभी कहती है कि कोई बात नहीं देवर मेरी मां फिर से रंगवा देगी।

एक अन्य गीत में नवप्रसूता पत्नी अपने पति से पीला रंगवाने का अनुरोध करती है।

" बाईसा रा वीरा, पीलो धण नै केसरी रंगा दो जी।"

उदयपुर में पीलिये व पोमचे अत्यधिक प्रचलित व प्रसिद्ध रहे हैं। उदयपुर के पोमचों का आंगन पीला, कोरपल्ले लाल, मध्य में बड़ा चांद, घेवर, खाजे होते हैं और चारों पल्लों पर चार छोटे-छोटे चांद होते हैं। इसमें चारों कोने लाल बंधेज के बने होते हैं। 
पीले रंग का पोमचा पुत्र रत्न की प्राप्ति पर तथा लाल रंग का पोमचा पुत्री के जन्म के अवसर पर पीहर  की ओर से दिया जाता था। इसे कोर, वीज्या, पंखी ओर लेरगोटे से सजाया जाता था। इनमें मोर, पपीहा तथा बीच में घेवर भी बांधा जाता था। 

पीलिये सम्बन्धित एक गीत में कहा गया है कि मेड़ता में उसका ताना तन गया और अजमेर में नाल भरी गई। चित्तौड़ की तलहटी में उसकी बुनाई हुई और जैसलमेर में उसे रंगा गया। पल्लों पर घुंघरू और मध्य में चांद बनाये गए और जीरे की तरह लाखिणी बूंदों की बंधाई की गयी है।
आदिवासी गाडरियों तथा तेलियों में बंदागार पोमचे ज्यादा चलते हैं। इनमें कत्थई रंग और लाल रंग ज्यादा प्रचलन में है। लाल पोमचे तेल्या कहलाते हैं जबकि काले पोमचे को काल्या पोमचा तथा जामुनी पोमचे को जामली पोमचा कहा जाता है।

पोमचना -

इन पोमचों को रेणाई या रेणसाई पोमचना भी कहा जाता था। यह तीन मीटर लम्बा इसकी बनावट दो तरह की होती थी -

1. बुंदकी वाला 

2. छाप वाला

 

बूंदी वाले पोमचे में सादी लड़ियों वाली किनारी के बाद बीच में महीन या ज्वार सी बूंदें होती थी जिन्हें ज्वारिया पोमचा भी कहते थे। इसके विपरीत छाप वाले पोमचे में आंकन वांकड़ छाप के बार्डर के बाद बीच में बड़े बूटे होते थे। दोनों में समानता यह थी कि फूलों में कोई रंग नहीं होता था।

Comments

  1. ये गीत भी देखिये

    ये तो ननंद भुजाई दोनूं कातती
    ये तो करै थी मन तन की बात
    रसीया भवंर हठ मॉगे ननंद बाई पोमचा
    इब भाभी थारै जनमगा गीगला, लेस्या म्हे पोमचा रो भैस
    रसीया भवंर हठ मॉगे ननंद बाई पोमचा
    बाई जी म्हारै जनगा गिगला, देवॉ थानै पोमचा रो भैस
    रसीया भवंर हठ मॉगे ननंद बाई पोमचा
    यो नोवा मासज लागयो, होलर षबद सुनाय
    रसीया भवंर हठ मॉगे ननंद बाई पोमचा
    भाभी इब थारै जनमा है गीगला, देदेओ म्हान पोमचा रो भैस
    रसीया भवंर हठ मॉगे ननंद बाई पोमचा
    म्हारे सुसरा जी आगै विनती, म्हारा सासु जी आगै विनती
    थारी धीयड़ न ल्यो समझाये
    रसीया भवंर हठ मॉगे ननंद बाई पोमचा
    थे तो दे दे ओ बहु म्हारी पोमचा, थारै जनमा है लाड़न पुत
    रसीया भवंर हठ मॉगे ननंद बाई पोमचा
    म्हारी जेठ जी आगै विनती, थारी बहनड़ न ल्यो समझाय
    रसीया भवंर हठ मॉगे ननंद बाई पोमचा,
    थे तो दे दे ओ बहु म्हारी पोमचा, थारै जनमा है लाड़न पुत
    रसीया भवंर हठ मॉगे ननंद बाई पोमचा
    बाई आई भतिजै ग चाव मैं
    रसीया भवंर हठ मॉगे ननंद बाई पोमचा
    म्हारी देवर आगै विनती
    थारी बहनड़ न ल्यो समझाये
    रसीया भवंर हठ मॉगे ननंद बाई पोमचा
    थे तो दे दे ओ भावज म्हारी पोमचा,
    थारै जनमा है लाड़न पुत, बई आई भतीजे ग चाव
    रसीया भवंर हठ मॉगे ननंद बाई पोमचा
    म्हारी जाठानी आगै विनती, थारी ननदल न ल्यो समझाये
    रसीया भवंर हठ मॉगे ननंद बाई पोमचा
    थे तो दे देओ दोरानी म्हारी पोमचा, थारै जनमा है लाड़न पुत
    रसीया भवंर हठ मॉगे ननंद बाई पोमचा
    बाई आई भतीजै ग चाव
    रसीया भवंर हठ मॉगे ननंद बाई पोमचा
    म्हारी दोरानी आगै बीनती, थारी ननदल न ल्यो समझाये
    रसीया भवंर हठ मॉगे ननंद बाई पोमचा
    थे तो ना दयो जीठानी म्हारी पोमचा
    बाई जी न पड़जगी बाणं कुबाणं
    रसीया भवंर हठ मॉगे ननंद बाई पोमचा
    आपां नीत उठ जनमागे पुत
    रसीया भवंर हठ मॉगे ननंद बाई पोमचा
    म्हारी मारूजी आगै बीनती, थारी बहनड़ न ल्यो समझाये
    रसीया भवंर हठ माँगे ननंद बाई पोमचा
    थे तो ना दयो गोरी म्हारी पोमचा
    बाई आई भतीजे ग चाव
    रसीया भवंर हठ माँगे ननंद बाई पोमचा
    थे तो ले ले आ बाई जी म्हारी पोमचा
    फेर मत आइयों म्हारै द्वार
    रसीया भवंर हठ मॉगे ननंद बाई पोमचा
    म्हे आवाँ भाभी बाप ग, भाभी थारै डगर लात
    रसिया भवंर हठ मॉगे ननंद बाई पोमचा
    जद भाभी थे पुत जनोगी, आवाँ बीर की पोल
    रसीया भवंर हठ मॉगे ननंद बाई पोमचा
    म्हार आगणं खुन्टा कैर का, मैं रेषम बधाई डोर
    रसीया भवंर हठ मॉगे ननंद बाई पोमचा
    मै तो कसगै बान्दी बाई जी, ढीला बाई जी गा बीर
    रसीया भवंर हठ मॉगे ननंद बाई पोमचा
    थे तो आओ ऐ लुगायो म्हारी देख ल्यो
    ये बहने रे भाई झुले खाये
    रसीया भवंर हठ माँगे ननंद बाई पोमचा
    ये तो रीम झीम बरस म्है, म्हारै आगणं माच्या कीच
    रसीया भवंर हठ मॉगे ननंद बाई पोमचा
    बाई जी भागी खुन्टा पाड़, टूटे बतीसू दाँत
    रसीया भवंर हठ माँगे ननंद बाई पोमचा
    थे तो आओ ये लुगायों म्हारी देख ल्यो
    बाई जी चाबै नागर पान रसीला पान
    रसीया भवंर हठ मॉगे ननंद बाई पोमचा
    मै तो धाई ये भेाजाई थारा पोमचा, मैं तो चाली दाँत तुड़ावाय
    रसीया भवंर हठ मॉगे ननंद बाई पोमचा
    ये तो नंनद भोजाई दोनू कातती

    ReplyDelete

Post a Comment

Your comments are precious. Please give your suggestion for betterment of this blog. Thank you so much for visiting here and express feelings
आपकी टिप्पणियाँ बहुमूल्य हैं, कृपया अपने सुझाव अवश्य दें.. यहां पधारने तथा भाव प्रकट करने का बहुत बहुत आभार

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Vedic Period - Early Vedic Society वैदिक काल- प्रारम्भिक वैदिक समाज

प्रारम्भिक वैदिक समाज Vedic Period - Early Vedic Society प्रारम्भिक वैदिक समाज कबीलाई समाज था तथा वह जातीय एवं पारिवारिक संबंधों पर आधारित था। प्रारम्भिक वैदिक समाज जाति के आधार पर विभाजित नहीं था एवं विभिन्न व्यावसायिक समूह अर्थात् मुखिया, पुरोहित, कारीगर आदि एक ही जन समुदाय के हिस्से थे। प्रारम्भिक वैदिक समाज में कबीले के लिए ‘जन’’ शब्द का इस्तेमाल किया जाता था और ऋग्वेद में विभिन्न जन का उल्लेख है। विभिन्न कबीलों में पारस्परिक संघर्ष सामान्य थे, जैसे ऋग्वेद में ‘‘दशराज युद्ध’’ का वर्णन हुआ है और इसी युद्ध के वर्णन से हमें कुछ कबीलों के नाम प्राप्त होते हैं जैसे भरत, पुरु, यदु, द्रहयु, अनू और तुरवासू। प्रारम्भिक वैदिक समाज में कबीलों के युद्ध जैसे कि पहले भी कहा गया है पशुओं के अपरहय एवं पशुओं की चोरी को लेकर होते रहते थे। ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’- कबीले का मुखिया ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’ होता था। वह युद्ध में नेता तथा कबीले का रक्षक था। ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’ का पद अन्य व्यावसायिक समूहों की भांति ही पैतृक नहीं था बल्कि उसका जन के सदस्यों में से चुनाव होता था। ‘राजन्य’- योद्धा को ‘राजन्य’ क...