Skip to main content

आइए जानकारी बढ़ाएँ (प्रतियोगी परीक्षा राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्न) Rajasthan GK

1. भील जनजाति में प्रचलित संस्कार "हाथी वैडो" का संबंध किससे है?

उत्तर- विवाह

2. मांदल, जवारा तथा वालर क्या है?

उत्तर- नृत्य

3. किस लोकदेवता की फड़ पर 1992 को भारतीय डाक विभाग ने टिकट जारी किया था?

उत्तर- देवनारायण

4. राजस्थान बाल अधिकार आयोग के अध्यक्ष कौन है?

उत्तर- दीपक कालरा

5. हिन्दू देवी-देवताओं का अजायबघर किस दुर्ग को कहते हैं?

उत्तर- चित्तौड़गढ़ को

6. बोझांट या बझांट किसे कहते हैँ?

उत्तर- आंधी के साथ होने वाली वर्षा

7. गरदड़ा बांध किस नदी पर है?

उत्तर- मांगली

8. जोगी महल किस अभयारण्य में स्थित है?

उत्तर- रणथंभौर में

9. अभी हाल ही में राजस्थान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद पर कौन पुनः निर्वाचित हुए हैं?

उत्तर- जनार्दन सिंह गहलोत

10. खेजड़ी को राजस्थान का राज्य वृक्ष कब घोषित किया गया था?

उत्तर- 1982 में

11. कांकरेज किस पशु की नस्ल है?

उत्तर- गाय

12. भूतपूर्व सैनिकों को स्वरोजगार प्रदान करने हेतु उद्योग स्थापना के लिए वित्तीय योजना है?

उत्तर- सेमफेक्स योजना

13. डूंगरपुर जिले में सोप स्टोन से खिलौने बनाने के उद्योग को कहा जाता है?

उत्तर- रमकड़ा उद्योग

14. राजस्थान में सबसे अधिक आरक्षित वनों वाला जिला कौनसा है?

उत्तर- उदयपुर

15. किस स्थान पर दूरदर्शन प्रसारण केंद्र सौर ऊर्जा से संचालित है?

उत्तर- रावतभाटा में

Comments