Skip to main content

महत्वपूर्ण सामान्य विज्ञान सवाल- 24 मई 2012 प्रतियोगी परीक्षा महत्वपूर्ण





1. प्राकृतिक रबड़ किसका बहुलक है?

उत्तर- आइसोप्रीन का

2. मानव निर्मित प्रथम कृत्रिम रेशा क्या था?

उत्तर- नायलॉन

3. भारत का पहला पूर्णरूपेण कंप्यूटरीकृत गांव कौनसा है?

उत्तर- वेल्लानाड

4. कंप्यूटर में मैमोरी की सबसे छोटी इकाई क्या है?

उत्तर- बाइट

5. पृथ्वी की आयु का आकलन किस विधि से किया जाता है?

उत्तर- यूरेनियम डेटिंग विधि से

6. कोबाल्ट-60 कौनसी विद्युत चुंबकीय किरणे उत्सर्जित करता है?

उत्तर- गामा किरण

7. कोयले की खानों में कार्बनिक पदार्थों के सड़ने से बनने वाली मार्श गैस का अवयव कौनसी गैस होती है?

उत्तर- मेथेन

8. गोताखोरों द्वारा सांस लेने में प्रयुक्त होने वाली गैस कौनसी है?

उत्तर- ऑक्सीजन तथा हीलियम का मिश्रण

9. मानव शरीर में यूरिया सबसे अधिक किस पदार्थ में पाया जाता है?

उत्तर- मूत्र में

10. वायुयानों के टायरों में कौनसी गैस भरी जाती है?

उत्तर- हीलियम

11. विश्व की किस झील पर ग्लोबल वार्मिग का खतरा बढ़ता जा रहा है?

उत्तर- बैकॉल झील

12. टाँका धातु या सोल्डर में किस धातु का मिश्रण होता है?

उत्तर- टिन व सीसा

13. नेत्रदान में आंख के किस भाग का दान किया जाता है?

उत्तर- कॉर्निया

14. लैंस की क्षमता का मात्रक है?

उत्तर- डायप्टर

15. निकट दृष्टि दोष के निवारण लिए किस लैंस का उपयोग किया जाता है?

उत्तर- अवतल लैंस

16. ग्लूकोमा रोग शरीर के किस अंग से संबंधित है?

उत्तर- आंख से

17. प्रकाश के प्राथमिक रंग कौनसे हैं?

उत्तर- लाल, हरा व नीला (RGB)

18. ह्रदय के लिए उपयोगी यंत्र पेस मेकर का क्या कार्य है?

उत्तर- दिल की धड़कन नियमित बनाए रखना

19. मानव शरीर में रूधिर बैंक का कार्य कौन करता है?

उत्तर- तिल्ली

20. मानव शरीर में रक्त के शुद्धिकरण को कहते हैं?

उत्तर- डायलेसिस

21. रक्त का लाल रंग किसके कारण होता है?

उत्तर- हीमोग्लोबिन

22. एथेलीट फूट बीमारी किसके कारण होती है?

उत्तर- फफूंद से

23. विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री का नाम क्या है?

उत्तर- वेलेंटाइना तेरेश्कोवा

24. बीसीजी का टीका नवजात शिशु को कितने दिन के भीतर लगाना चाहिए?

उत्तर- सात दिन के

25. अग्निशमन यंत्र में कौनसी तकनीक काम में ली जाती है?

उत्तर- वाटरजेट

26. मानव शरीर में विटामिन ए किस अंग में संग्रहित रहता है?

उत्तर- यकृत में

27. कार में दृश्यावलोकन के लिए किस प्रकार के दर्पण का प्रयोग होता है?

उत्तर- उत्तल दर्पण का

28. हरा कसीस का रासायनिक नाम क्या है?

उत्तर- फेरस सल्फेट

29. जल का क्वथनांक किस पर निर्भर करता है?

उत्तर- वायुमंडलीय दाब

30. जीवों में आनुवांशिक लक्षणों को संतति में किसके द्वारा ले जाए जाते हैं?

उत्तर- क्रोमोसोम (गुणसूत्रों) द्वारा

31. पोलियो रोग किसके द्वारा होता है?

उत्तर- वाइरस (विषाणु द्वारा)

32. वर्णांधता किस प्रकार का रोग है?

उत्तर- आनुवांशिक रोग

33. एस्टिग्मेटिज्म नामक नेत्र रोग के निवारण में किस प्रकार के लैंस प्रयुक्त किए जाते हैं?

उत्तर- बेलनाकार लैंस

34. दूरदर्शी के अभिदृश्य लैंस का द्वारक और फोकस दूरी कैसी होती है?

उत्तर- द्वारक और फोकस दूरी दोनों ही अधिक

35. परम शून्य ताप पर अर्धचालकों का प्रतिरोध कितना होता है?

उत्तर- अनंत

36. जल की सतह पर फैली केरोसिन की पतली परत के सूर्य के प्रकाश में रंगीन दिखाई देने का कारण कौनसी प्रकाशीय घटना है?

उत्तर- प्रकाश का व्यतिकरण

37. रात्रि में आकाश में तारों का टिमटिमाते हुए दिखाई देना प्रकाश की किस घटना पर आधारित है?

उत्तर- अपवर्तन

38. किस प्रकाशीय घटना के कारण आसमान का रंग दिन में नीला दिखाई देता है?

उत्तर- प्रकाश का प्रकीर्णन

39. चमकने वाले विज्ञापनों तथा हवाई अड्डे पर विमान चालकों को संकेत देने में कौनसा लैम्प प्रयुक्त किया जाता है?

उत्तर- निऑन लैम्प

40. पेट की अम्लीयता कम करने की औषधि में तथा बेकिंग पाउडर के रूप में काम में आने वाला पदार्थ कौनसा है?

उत्तर- सोडियम बाई कार्बोनेट

41. किस भौतिक राशि का मात्रक मेगावाट होता है?

उत्तर- शक्ति का

42. क्रेस्कोग्राफ से किसका मापन किया जाता है?

उत्तर- पौधों की वृद्धि का

43. कार्य और ऊर्जा का मात्रक क्या होता है?

उत्तर- जूल या अर्ग

44. समुद्र में लहरों को शांत करने के लिए तेल छिड़का जाता है ताकि-

उत्तर- पानी का पृष्ठ तनाव कम हो जाए

45. 'ऑरिजन ऑफ स्पीशिज बाई नेचुरल सलेक्शन' पुस्तक के लेखक कौन थे?

उत्तर- चार्ल्स डार्विन

46. मलेरिया रोग से शरीर का कौनसा अंग प्रभावित होता है?

उत्तर- यकृत व स्पलीन

47. एक्स किरणों के आविष्कारक कौन थे?

उत्तर- डब्ल्यू के रोंजन

48. लोहे के चुंबकीय अयस्क का क्या नाम है?

उत्तर- मेग्नेटाइट

49. सिनेबार किस धातु का अयस्क है?

उत्तर- पारे (मर्करी) का

50. तारों के ताप का पता किसके द्वारा लगाया जाता है?

उत्तर- तारों के प्रकाश के वर्णक्रम (स्पेक्ट्रम) द्वारा

Comments