Skip to main content

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 12 मई 2012 Rajasthan GK Quiz

1. राजस्थान राज्य सरकारी क्रय विक्रय संघ लिमिटेड (राजफैड) का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

उत्तर- जयपुर में

2. डेयरी एवं खाद्य विज्ञान प्रौद्योगिकी महाविद्यालय राजस्थान में कहाँ स्थित है?

उत्तर- उदयपुर में

3. किस फसल को प्रायः पीला सोना भी कहा जाता है?

उत्तर- जोजोबा को

4. राज्य के किस एकमात्र शहर का लक्ष्मण मंदिर बहुत प्रसिद्ध है?

उत्तर- भरतपुर

5. मुस्लिम संत खुदाबख्श बाबा की दरगाह कहाँ स्थित है?

उत्तर- सादड़ी (पाली) में

6. मेजा बाँध का निर्माण किस नदी पर किया गया है?

उत्तर- कोठारी नदी पर

7. रियासतकालीन वॉल्टर योजना किससे संबंधित है?

उत्तर- नमक व्यापार से

8. सींकला, झेरणा, नेतरा, गिड़गिड़ी शब्दावली किससे संबंधित है?

उत्तर- दही बिलौने से

9. राजस्थान 3077, दुर्गापुरा-65, ट्रिट्रिकम, गंगा सुनहरी किस खाद्यान्न की किस्म हैं?

उत्तर- गेंहूं की

10. तुर्रा कलंगी किस श्रेणी की लोक विधा है?

उत्तर- ख्याल


11. अजमेर में आनासागर झील का निर्माण किस शासक ने करवाया था?

उत्तर- अर्णोराज ने

12. बूंदी का किला किस राजा ने बनवाया था?

उत्तर- राजा नगर सिंह ने

13. कोटा में जगमोहन महल का निर्माण किसने करवाया था?

उत्तर- राजकुमार ब्रजकुमार

14. धौलपुर में कानपुर महल किसने बनवाया था?

उत्तर- शाहजहां ने

15. दरगाह अजमेर शरीफ का निर्माण किसने करवाया था?

उत्तर- सुल्तान ग्यासुद्दीन

16. उदयपुर में सहेलियों की बाड़ी किसने बनवाई थी?

उत्तर- महाराणा फतह सिंह

17. बूंदी में छत्र महल का निर्माण किसने करवाया था?

उत्तर- रानी छत्रसाल

18. आबियाना क्या है?

उत्तर- पानी पर लगाया गया कर

19. तेरहताली नृत्य किस लोकदेवता को समर्पित है?

उत्तर- बाबा रामदेव

20. शुक्र नीति के अनुसार वे दुर्ग जिनके चारों ओर गहरी खाईयां होती है, उन्हें क्या कहते हैं?

उत्तर- पारिख दुर्ग

Comments

Popular posts from this blog

Aastha Scheme of Rajashan - आस्था योजना, राजस्थान Aasha Scheme of Rajashan

योजना का नाम-                 आस्था योजना     प्रारंभ होने का वर्ष-              2004-05   लाभान्वित वर्ग-        ऐसे परिवार जिनमें दो या दो से अधिक सदस्य ''40 प्रतिशत से अधिक विशेष योग्यजन (निःशक्त जन )'' है।    योजना के तहत देय लाभ-   आस्था योजना के अन्तर्गत आस्था कार्डधारी परिवार को बी.पी.एल. के समान सुविधाएं यथा-  निःशुल्क चिकित्सा,  राशन सामग्री,  इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत निशुल्क आवास इत्यादि।   पात्रता की शर्तें -   1. ऐसे परिवार जिनमें दो या दो से अधिक सदस्य 40 प्रतिशत से अधिक विशेष योग्यजन होने पर, उन परिवारों को आस्था कार्ड जारी किये जाते है।   2. परिवार की वार्षिक आय 1.20 लाख से अधिक नहीं है। वर्तमान में आस्था कार्डधारी परिवारों को राज्य सरकार के सभी संबंधित विभागों द्वारा BPL के लिये चलाई जा रही योजन...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...