Skip to main content

शब्द-रंग-राग की त्रिवेणी में प्रवाहित हुआ टैगोर की रचनाओं का अमृत

भारत के सर्वश्रेष्ठ सृजनकार तथा साहित्य में नोबेल पुरस्कार विजेता गुरूदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर पर तीन दिवसीय समारोह ’शब्द रंग राग’ 6 से 9 फरवरी तक जवाहर कला केंद्र जयपुर में पीपुल्स मीडिया थियेटर, जवाहर कला केंद्र और पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा आयोजित किया गया। इस महोत्सव में बैले, रवीन्द्र संगीत, काव्य नाटकों के साथ साथ कविता और कहानियों के कार्यक्रम आयोजित किए गए। 6 फरवरी को शाम को गुरूदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की महान कृति ’नष्टनीड’ पर आधारित बैले नृत्य नाटक ’चारूलता’ प्रस्तुत किया गया। इस बैले का नृत्य निर्देशन प्रसिद्ध कत्थक कोरियोग्राफर रेखा ठाकर ने किया जबकि संगीत सुविख्यात ध्रुपद गायिका डॉ. मधुभट्ट तैलंग का था। अशोक राही द्वारा परिकल्पित इस नृत्य नाटिका में ताल संयोजन पं. प्रवीण आर्य ने किया जबकि संगीत संयोजन विवेक उपाध्याय का था। समारोह के दूसरे दिन दोपहर सत्र में बीस युवक युवतियों ने गुरूदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की कविताओं का पाठ किया। इसी दिन एक बहुभाषी काव्य संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें संस्कृत, बांग्ला, हिंदी, राजस्थानी, उर्दू, सिंधी आदि भाषाओं के कवियों ने काव्य पाठ किया।
तीसरे और अंतिम दिन जवाहर कला केन्द्र के कृष्णायन सभागार में हुए टैगोर कथा पाठ में पहले तोता और फिर 'पत्नी का पत्र' कहानी का वाचन हुआ। सुनील शर्मा ने प्रभावी ढंग से तोता का वाचन किया। डॉ. उर्वशी और सुषमा राजीव ने पत्नी का पत्र कहानी का भावपूर्ण वाचन किया। कथा सत्र के संयोजक मोहन क्षौत्रिय ने दोनों कहानियों की समसामयिकता को रेखांकित किया। समारोह की अध्यक्षता लेखिका मृदुला बिहारी ने की। रवीन्द्र रचना महोत्सव का समापन जवाहर कला केन्द्र के रंगायन सभागार में रवीन्द्र नाथ टैगोर के दो काव्य नाटकों "कच देवयानी" तथा "गांधारीर आवेदन" के प्रख्यात नाट्यकर्मी अशोक राही के निर्देशन में मंचन के साथ हुआ। कच देवयानी नाटक की पौराणिक कहानी में दैत्य गुरु शुक्राचार्य की पुत्री देवयानी को देवताओं के गुरु ब्रहस्पति के पुत्र कच से प्यार हो जाता है। कच शुक्राचार्य से ऐसी अनूठी विद्या सीखने आया है जिससे मरे हुए को जीवित कर दिया जाता है। कच से ईष्या करने वाले दानव बार बार उसका वध कर देते और देवयानी पिता की विद्या से उसे जीवित करा देती है। मृत संजीवनी विद्या सीख कर जब कच जाने लगता है तब देवयानी उसे रोकती है। न रुकने पर वो कच को श्राप दे देती है कि यह विद्या तुम भूल जाओगे। श्राप पाकर भी कच अपने प्रेम का अनादर नहीं करता। वो जाता जाता देवयानी को वरदान देता है कि तुम मुझे भूल जाओगी और जीवन भर सुखी रहोगी। नाटक में विनीता नायर ने देवयानी और सूफीयान खान ने कच की भूमिका अदा की।
गांधारीर आवेदन महाभारत काल की कहानी है। इसमें टैगोर ने दुर्योधन धृतराष्ट्र व गांधारी का संवाद दिखाया है। पिता और माता पांडवों को छल से जुए में हराने से आहत हैं। दुर्योधन के अपने तर्क हैं। वो अभिमान में चूर है। जब गांधारी पापी पुत्र को दंड देने की बात करती है तो धृतराष्ट्र कहते हैं कि जिसने धर्म का उल्लंघन किया है उसको तो दंडित भी धर्म ही करेगा, मैं तो सिर्फ एक बाप हूं। नाटक का समापन गांधारी के युद्धिष्ठिर को दिए आशीर्वाद से होता है जिसमें वो उसे फिर से राज सत्ता पाने का वरदान देती है।

Comments

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

rajasthan gk Grasses of Rajasthan - राजस्थान में पशुचारे के लिए उपयोगी घासें

1. सेवण घास- सेवण घास का वानस्पतिक नाम: लेसीयूरस सिंडीकस (Lasiurus Sindicus) सेवण एक बहुवर्षीय घास है। यह पश्चिमी राजस्थान के शुष्क क्षेत्रों में पाई जाती है। यह घास 100 से 350 मिमी. वर्षा वाले क्षेत्रों में पाई जाने वाली एक महत्वपूर्ण घास है। इसमें जड़ तन्त्र अच्छा विकसित होता है, इस कारण यह सूखा सहन कर सकती है। यह कम वर्षा वाली रेतीली भूमि में भी आसानी से उगती है। सेवण का चारा पशुओं के लिए पौष्टिक तथा पाचक होता है। भारत के अलावा यह घास मिश्र, सोमालिया, अरब व पाकिस्तान में भी पाई जाती है। भारत में मुख्यतः पश्चिमी राजस्थान, पंजाब व हरियाणा में पाई जाती है। राजस्थान में जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर व चूरु जिले में यह अन्य घासों के साथ आसानी से उगती हुई पाई जाती है। इसकी मुख्य विशेषता है कि यह रेतीली  मिट्टी में आसानी से पनपती है, इसी कारण यह थार के रेगिस्तान में बहुतायत से विकसित होती है। इसको घासों का राजा भी कहते हैं। इसका तना उर्ध्व, शाखाओं युक्त लगभग 1.2 मीटर तक लम्बा होता है। इसकी पत्तियां रेखाकार, 20-25 सेमी. लम्बी तथा पुष्प गुच्छा 10 सेमी. तक लम्बा होता है। ...