Skip to main content

शेहान करुणतिलका को पहली ही रचना के लिए दक्षिण एशियाई साहित्य का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

जयपुर साहित्य महोत्सव (जयपुर लिटरेचर फेस्टीवल) के दौरान सिंगापुर में रह रहे श्रीलंकाई लेखक शेहान करुणतिलका को उनकी अंग्रेजी में लिखी गई प्रथम पुस्तक ‘चाइनामैन’ के लिए दक्षिण एशियाई साहित्य का 2012 का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार के रूप में उन्हें 50,000 अमरीकी डॉलर की राशि प्रदान की गई।
समारोह की मुख्य अतिथि भूटान की राजमाता आशि दोरजी वांगमो वांगचुक ने शेहान करुणतिलका को पुरस्कार से सम्मानित किया। इस पुरस्कार की घोषणा अक्टूबर 2011 में ही ब्रिटेन में हुए डीएससी दक्षिण एशियाई साहित्य महोत्सव में कर दी गई थी।
चाइनामैन नामक उपन्यास में क्रिकेट को एक रूपक की तरह प्रयुक्त किया गया है। इस उपन्यास में खेल के ज़रिए श्रीलंका को नए और रोचक अंदाज़ में देखने की प्रयास किया गया है।
पुरस्कार की दौड़ में दक्षिण एशिया क्षेत्र के छह लेखकों की रचनाएं शामिल थी। इनमें चाइनामैन के अतिरिक्त निम्नांकित पुस्तकें थी-
1. यू आर अनंतमूर्ति की अनुवादित पुस्तक ‘भारतीपुत्र’
2. चंद्रकांता की पुस्तक ‘ए स्ट्रीट इन श्रीनगर’
3. उषा के आर की किताब ‘मंकी-मैन’
4. तबिश ख़ैर की किताब ‘द थिंग अबाउट ठग्स’
5. कावेरी नंबिसन की पुस्तक ‘द स्टोरी दैट मस्ट नॉट बी टोल्ड’

पुरस्कार के विजेता के चयन के लिए जो निर्णायक मंडल की अध्यक्ष इरा पांडे थी जबकि अन्य सदस्य डॉ. अलेस्टेयर निवेन, डॉ. फ़करुल आलम, फ़ैज़ा एस ख़ान और मैरी ब्रेनर थे।
दक्षिण एशियाई क्षेत्र की रचनाओं, वहां के लोगों और संस्कृति को एक नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से यह पुरस्कार जनवरी 2010 में प्रारंभ किया गया था।
वर्ष 2011 में यह पुरस्कार एच एम नक़वी को उनके प्रथम उपन्यास ‘होमब्वॉय’ के लिए दिया गया था।


केन्या के चार्लिस ने जीता जयपुर मैराथन

दिनांक 22 जनवरी 2011 को रामनिवास बाग गेट से प्रारंभ हुई जयपुर मैराथन के पुरुष वर्ग के सभी पदकों पर विदेशी एथलीट्स ने कब्जा किया। इसमें प्रथम स्थान पर रहने वाले केन्या के चार्लिस को 3 लाख रुपए, द्वितीय स्थान पर रहने वाले गत विजेता सिमॉन कसिमिल को एक लाख रुपए, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले इथोपिया के आर डमासू को 75 हजार रुपए तथा चौथे स्थान के विजेता इथोपिया के अबा बे को 50 हजार रुपए का चैक और पदक देकर सम्मानित किया गया।
जयपुर मैराथन की महिला कैटेगरी में भी प्रथम स्थान पर केन्या की एथलीट नॉमी, दूसरे स्थान पर रशिया की विल्लीसोवा, तीसरे स्थान पर भारत की पम्पा चन्दा, चौथे स्थान पर वेस्ट बंगाल की जुम्मा खातून और पांचवे स्थान पर मुम्बई की संगीता यादव ने पदक हासिल किया।
इस मैराथन में भारत के बीसी तिलक अन्तर्राष्ट्रीय कैटेगरी में 9 वें स्थान पर रहे, लेकिन भारतीय कैटेगरी में उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी कैटेगरी में दूसरे स्थान पर अलवर के रतिराम सैनी, तीसरे स्थान पर विश्राम मीणा रहे। इस मैराथन में देश विदेश के हजारों धावको ने भाग लिया तथा विजेताओं को 14 लाख रुपए के पुरस्कार प्रदान किए गए।

Comments

Popular posts from this blog

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

Aastha Scheme of Rajashan - आस्था योजना, राजस्थान Aasha Scheme of Rajashan

योजना का नाम-                 आस्था योजना     प्रारंभ होने का वर्ष-              2004-05   लाभान्वित वर्ग-        ऐसे परिवार जिनमें दो या दो से अधिक सदस्य ''40 प्रतिशत से अधिक विशेष योग्यजन (निःशक्त जन )'' है।    योजना के तहत देय लाभ-   आस्था योजना के अन्तर्गत आस्था कार्डधारी परिवार को बी.पी.एल. के समान सुविधाएं यथा-  निःशुल्क चिकित्सा,  राशन सामग्री,  इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत निशुल्क आवास इत्यादि।   पात्रता की शर्तें -   1. ऐसे परिवार जिनमें दो या दो से अधिक सदस्य 40 प्रतिशत से अधिक विशेष योग्यजन होने पर, उन परिवारों को आस्था कार्ड जारी किये जाते है।   2. परिवार की वार्षिक आय 1.20 लाख से अधिक नहीं है। वर्तमान में आस्था कार्डधारी परिवारों को राज्य सरकार के सभी संबंधित विभागों द्वारा BPL के लिये चलाई जा रही योजन...