Skip to main content

Rajasthan GK Quiz-
राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 21 दिसंबर 2011

1. झुंझुनूं जिले के एक कस्बे में पोद्दारों की सोने की दुकान पर्यटकों के प्रमुख आकर्षण का केन्द्र है जिसके दीवारोँ पर राम व कृष्ण की लीलाओं का नयनाभिराम चित्रण किया गया है। यहाँ के भित्ति चित्रों पर स्वर्णिम पालिश होने के कारण ही यह दुकान सोने की दुकान कहलाती है। यह कहाँ स्थित है?

उत्तर- महनसर में

2. कौनसा शहर भारत की ताम्र नगरी के नाम से जाना जाता है?

उत्तर- खेतड़ी (झुंझुनू से 70 किमी की दूर)

3. झुंझुनू से 40 किमी दूर जयपुर-पिलानी मार्ग पर चिडावा से 8 किमी दूरी पर स्थित इस स्थान पर प्रतिवर्ष कृष्ण जन्माष्टमी पर शक्कर पीर बाबा का मेला भरता है। इस स्थान का नाम क्या है?

उत्तर- नरहड़

4. भारत सरकार के एक संस्थान "केन्द्रीय इलेक्ट्रोनिकी आभियांत्रिकी अनुसन्धान संस्थान (सीरी)" राजस्थान में कहाँ स्थित है?

उत्तर- पिलानी में

5. अपनी समकालीन सभी इमारतों में सबसे उच्च कोटि का 5 मंजिला फ़तहगंज का मक़बरा राजस्थान के किस शहर में स्थित है?
उत्तर- अलवर में

6. राजसमन्द के कुंभलगढ़ तहसील में रीछेड़ के पास किस लोक देवी का भव्य मंदिर है जहाँ ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी को यहाँ भीलों का विशाल मेला भरता है?

उत्तर-​ आमज माता

7. मेवाड़ को मारवाड़ से जोड़ने वाली किस नाल को पगल्या नाम से भी जाना जाता है?

उत्तर- झीलवाड़ा की नाल या देसूरी की नाल

8. मीणा जनजाति में पति द्वारा दुपट्टे का एक सिरा फाड़ कर पत्नी को देने से पति पत्नी में संबंध विच्छेद माना जाता है। इस प्रथा को क्या कहा जाता है?

उत्तर- छेड़ा फाड़ना

9. नागौर जिले के रैण में किस संप्रदाय की प्रमुख पीठ स्थित है?

उत्तर- रामस्नेही संप्रदाय

10. भील जनजाति द्वारा लड़की के विवाह के अवसर पर दीवार पर बनाया जाने वाला लोकदेवी का चित्र क्या कहलाता है?

उत्तर- भराड़ी

Comments

  1. धन्यवाद साहब ! कृपया जारी रखे...

    ReplyDelete
  2. महावीर जी आपका कोटिश: आभार। आपकी शुभकामनाओं से ये प्रयास जारी रखने का हौसला कर रहे हैं।

    ReplyDelete

Post a Comment

Your comments are precious. Please give your suggestion for betterment of this blog. Thank you so much for visiting here and express feelings
आपकी टिप्पणियाँ बहुमूल्य हैं, कृपया अपने सुझाव अवश्य दें.. यहां पधारने तथा भाव प्रकट करने का बहुत बहुत आभार