Skip to main content

समसामयिक घटना चक्र- समसामयिक पुरस्कार

जमनालाल बजाज पुरस्कारों की घोषणा

प्रसिद्ध जमनालाल बजाज ट्रस्ट द्वारा इस वर्ष के जमनालाल बजाज पुरस्कारों की घोषणा नई दिल्ली में की गई। इस वर्ष भी चार क्षेत्रों में इन पुरस्कारों की घोषणा की गई है।
1. अनुपम मिश्र को ग्राम विकास हेतु विज्ञान एवं तकनीक,
2. रमेश भैया एवं विमला बहन, विनोबा आश्रम, शाहजहांपुर, उत्तरप्रदेश को रचनात्मक कार्य,
3. शोभना रानाडे को महिला, बाल कल्याण एवं विकास हेतु जानकीदेवी बजाज पुरस्कार एवं
4. इंडोनेशिया की सुश्री आगस्ट इंदिरा उदयन को भारत से बाहर गांधी विचार के प्रसार हेतु प्रदान किया गया है। जमनालाल बजाज फाउंडेशन की स्थापना 1977 में जमनालाल बजाज की स्मृति में की गई थी।
अनुपम मिश्र गांधी शांति प्रतिष्ठान के पर्यावरण कक्ष के प्रभारी एवं द्वैमासिक पत्रिका गांधी मार्ग (हिन्दी) के सम्पादक हैं। वे पूर्व में गांधी शांति प्रतिष्ठान के सचिव पद पर भी कार्यरत रह चुके हैं। उन्होंने अनेक अविस्मरणीय पुस्तकें - देश का पर्यावरण, हमारा पर्यावरण, आज भी खरे हैं तालाब, राजस्थान की रजत बूंदे आदि का लेखन व सम्पादन किया है।
मध्यप्रदेश के मूल निवासी व कवि भवानी प्रसाद मिश्र के बेटे अनुपम मिश्र विगत कई दशकों से पानी और समाज के अंतर पर विस्तृत अध्ययन कर रहे हैं। उन्होंने भारत के अनेक क्षेत्रों में समाज को पानी को सहेजने एवं संवारने में जोड़ा हैं। शुरुआती दिनों में उन्होंने होशंगाबाद में मिट्टी बचाओ अभियान में भागीदारी की थी। उन्होंने हिमालय के क्षेत्रों एवं राजस्थान के रेगिस्तान में पानी के संरक्षण के लिए व ग्रामीण व देशज तकनीकों के उन्नयन के क्षेत्र में लगातार कार्य किया है।
रमेश भैया और विमला बहन ने विनोबा भावे के विचारों से प्रेरित होकर समाज सेवा के क्षेत्र मेंप्रवेश किया। रमेश भैया ने विनोबा जन्म शताब्दी के अवसर पर पूरे देश की पदयात्रा की। उन्होंने रामायण के पात्रों का आधार लेकर लोकसेवा का विस्तृत कार्यक्षेत्र तैयार किया। विमला बहन ने महिलाओं की उन्नति के लिए अनेक सेवा योजनाओं में सक्रिय भागीदारी की। गोरक्षा के क्षेत्र में कार्य करते हुए गोशाला बनाई, जो पूरी तरह स्वावलंबी है। कत्ल के लिए जाने वाली गायों को एक समारोह आयोजित कर महिलाओं में वितरित किया। ट्रस्ट की विज्ञप्ति के मुताबिक उदयन बाली और लांबोक में अपने चार आश्रमों के माध्यम से इंडोनेशिया में अहिंसा, सत्य व मानवता के सिद्धांतों के आधार पर गांधीवादी मूल्यों को बढ़ावा देने में सक्रियता से शामिल रहे हैं। इस पुरस्कार में पांच लाख रुपए की सम्मान राशि एवं सम्मान पत्र दिया जाता है।

दलाई लामा को अंतरराष्ट्रीय गांधी शांति पुरस्कार 2011

अंतरराष्ट्रीय गांधी शांति पुरस्कार 2011 इस वर्ष दलाई लामा को दिया गया। महात्मा गांधी की पौत्री इला गांधी ने गांधी जयंती पर यह घोषणा की थी।

इला भट्ट को मिला इंदिरा शांति पुरस्कार

सामाजिक कार्यकर्ता इला भट्ट को 2011 का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई। 19 नवंबर शनिवार को भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 94वीं जयंती पर सामाजिक कार्यकर्ता इला भट्ट को पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई। इला को यह पुरस्कार महिला सशक्तिकरण में उल्लेखनीय काम के लिए दिया जाएगा। इला भट्ट ने "सेवा" नाम से महिलाओं के लिए एक संगठन की स्थापना की है। 1972 में स्थापित सेवा से अब तक 13 लाख लोग जुड़ चुके है। यह सम्मान सामाजिक सरोकारों से जुड़े काम करने के लिए दिया जाता है।

मोहन धारिया इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार से सम्मानित

राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने तथा उसके संरक्षण के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहन धारिया को 26वें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस के मौके पर तीन मूर्ति भवन में आयोजित एक समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 87 वर्षीय धारिया को सम्मानित किया। पुरस्कार में उन्हें एक प्रशस्ति पत्र व पांच लाख रुपए की नकद राशि प्रदान की गई। समारोह में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार सलाहकार समिति के सदस्य सचिव मोतीलाल वोरा ने भी भाग लिया।

Comments

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Vedic Period - Early Vedic Society वैदिक काल- प्रारम्भिक वैदिक समाज

प्रारम्भिक वैदिक समाज Vedic Period - Early Vedic Society प्रारम्भिक वैदिक समाज कबीलाई समाज था तथा वह जातीय एवं पारिवारिक संबंधों पर आधारित था। प्रारम्भिक वैदिक समाज जाति के आधार पर विभाजित नहीं था एवं विभिन्न व्यावसायिक समूह अर्थात् मुखिया, पुरोहित, कारीगर आदि एक ही जन समुदाय के हिस्से थे। प्रारम्भिक वैदिक समाज में कबीले के लिए ‘जन’’ शब्द का इस्तेमाल किया जाता था और ऋग्वेद में विभिन्न जन का उल्लेख है। विभिन्न कबीलों में पारस्परिक संघर्ष सामान्य थे, जैसे ऋग्वेद में ‘‘दशराज युद्ध’’ का वर्णन हुआ है और इसी युद्ध के वर्णन से हमें कुछ कबीलों के नाम प्राप्त होते हैं जैसे भरत, पुरु, यदु, द्रहयु, अनू और तुरवासू। प्रारम्भिक वैदिक समाज में कबीलों के युद्ध जैसे कि पहले भी कहा गया है पशुओं के अपरहय एवं पशुओं की चोरी को लेकर होते रहते थे। ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’- कबीले का मुखिया ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’ होता था। वह युद्ध में नेता तथा कबीले का रक्षक था। ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’ का पद अन्य व्यावसायिक समूहों की भांति ही पैतृक नहीं था बल्कि उसका जन के सदस्यों में से चुनाव होता था। ‘राजन्य’- योद्धा को ‘राजन्य’ क...