Skip to main content

पूर्व मंत्री खेतसिंह राठौड़ का निधन

लंबी अस्वस्थता के बाद राज्य के पूर्व केबिनेट मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी खेतसिंह राठौड़ का दिनांक 15 नवंबर को सुबह एमडीएम अस्पताल में निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे। इसी दिन शाम को राजकीय सम्मान से उनका अंतिम संस्कार किया गया। वे सुखाडिया सरकार में उपमंत्री, हरिदेव जोशी, शिवचरण माथुर और पिछली अशोक गहलोत सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रहे थे। खेत सिंह राठौड़ की पार्थिव देह को उनके भतीजे किशोरसिंह ने मुखाग्नि दी। खेतसिंह के परिवार में पत्नी रामकंवर के अलावा बेटी उषाकंवर व दामाद परमवीर मेजर शैतानसिंह के पुत्र नरपत सिंह भाटी हैं। राठौड़ सांस में तकलीफ के बाद 8 नवम्बर से एमडीएम की सीसीयू में भर्ती थे। वे दो दिन से वेंटिलेटर पर थे और पेरिटोनियल डायलेसिस चल रही थी। सिंह के निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व मंत्रीपरिषद के राजेंद्र पारीक, दुर्रू मियां, भरतसिंह, शांति धारीवाल सहित कई राजनेता जोधपुर पहुंचे। सभी ने उनके पावटा स्थित निवास पर अंतिम दर्शन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनकी अंतिम यात्रा में गहलोत सहित कई राजनेता, पुलिस व प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए। जयपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक में राठौड़ के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया।
राठौड़ का राजनीतिक सफर:-
वर्ष 1952 में 28 वर्ष की आयु में देश के प्रथम आम चुनाव में (जोधपुर के हनवंतसिंह की निर्दलीय पार्टी से) शेरगढ़ क्षेत्र के निर्दलीय विधायक चुने गए। खेतसिंह ने 91.55 प्रतिशत मत प्राप्त किए और प्रदेश में सर्वाधिक वोटों से जीतने का रिकॉर्ड बनाया। 1954 में तत्कालीन मुख्यमंत्री जयनारायण व्यास के प्रयासों से राठौड़ कांग्रेस में शामिल हुए और वर्ष 1952, 1967, 1972, 1977, 1980, 1993 व 1998 में विधायक चुने गए। 1957 में शेरगढ़ क्षेत्र हट जाने से उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा। वर्ष 1962 व 1990 तथा 2003 में विधानसभा चुनाव हार गए थे। वर्ष 1985 में उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था।
पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाडिया की प्रथम सरकार में वे 8 फरवरी 1956 को सिंचाई, वन एवं सहकारिता उपमंत्री बने तथा 5 सितम्बर 1967 को सुखाडिया के चौथे कार्यकाल में गृह, जेल एवं विद्युत उपमंत्री बनाया था। बाद में 22 जून 1968 को योजना, विद्युत, जेल एवं पूर्व सैनिक कल्याण एवं स्वायत्त शासन उपमंत्री बने। मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी के मंत्रिमंडल में 12 नवम्बर 1973 को उन्हें शिक्षा, भाषाई अल्पसंख्यक, विधि एवं न्याय तथा संसदीय मामलात का केबिनेट मंत्री बनाया गया। 1976 में वे फिर जोशी मंत्रिमंडल में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, भूजल, विधि, न्याय एवं संसदीय मामले, निर्वाचन आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का केबिनेट मंत्री बने। शिवचरण माथुर ने 15 अक्टूबर 1982 को उन्हें चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा 1998 में अशोक गहलोत ने विधि एवं न्याय, संसदीय मामले व निर्वाचन विभाग का केबिनेट मंत्री बनाया। 1 मार्च 2000 से 13 मई 2002 तक सहकारिता विभाग भी उनके पास ही रहा। 13 अप्रेल 1972 में मुख्यमंत्री बरकतुल्लाह खां सरकार में विधानसभा में सरकारी मुख्य सचेतक तथा हरिदेव जोशी सरकार में शिक्षा मंत्री के साथ सरकारी मुख्य सचेतक रहे। वे 1980 में जगन्नाथ पहाड़िया सरकार में तथा वर्ष 1982 में शिवचरण माथुर सरकार के समय केबिनेट मंत्री के साथ सरकारी मुख्य सचेतक रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Vedic Period - Early Vedic Society वैदिक काल- प्रारम्भिक वैदिक समाज

प्रारम्भिक वैदिक समाज Vedic Period - Early Vedic Society प्रारम्भिक वैदिक समाज कबीलाई समाज था तथा वह जातीय एवं पारिवारिक संबंधों पर आधारित था। प्रारम्भिक वैदिक समाज जाति के आधार पर विभाजित नहीं था एवं विभिन्न व्यावसायिक समूह अर्थात् मुखिया, पुरोहित, कारीगर आदि एक ही जन समुदाय के हिस्से थे। प्रारम्भिक वैदिक समाज में कबीले के लिए ‘जन’’ शब्द का इस्तेमाल किया जाता था और ऋग्वेद में विभिन्न जन का उल्लेख है। विभिन्न कबीलों में पारस्परिक संघर्ष सामान्य थे, जैसे ऋग्वेद में ‘‘दशराज युद्ध’’ का वर्णन हुआ है और इसी युद्ध के वर्णन से हमें कुछ कबीलों के नाम प्राप्त होते हैं जैसे भरत, पुरु, यदु, द्रहयु, अनू और तुरवासू। प्रारम्भिक वैदिक समाज में कबीलों के युद्ध जैसे कि पहले भी कहा गया है पशुओं के अपरहय एवं पशुओं की चोरी को लेकर होते रहते थे। ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’- कबीले का मुखिया ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’ होता था। वह युद्ध में नेता तथा कबीले का रक्षक था। ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’ का पद अन्य व्यावसायिक समूहों की भांति ही पैतृक नहीं था बल्कि उसका जन के सदस्यों में से चुनाव होता था। ‘राजन्य’- योद्धा को ‘राजन्य’ क...