Skip to main content

अनोखी सौंदर्य प्रतियोगिता- अलवर की पूर्व सफाईकर्मी इंदिरा को न्यू प्रिंसेज 2011 का ताज

कभी सिर पर मैला ढोने का काम करने वाली इंदिरा अठवाल को विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर दिनांक 19 नवंबर को न्यू प्रिंसेज 2011 का सोने का ताज पहनाया गया।
सौंदर्य प्रतियोगिता में 38 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता की विशिष्ट बात यह थी कि ये सभी प्रतिभागी पहले सिर पर मैला ढोने का काम करती थीं। सभी राजस्थान के अलवर और टोंक की रहने वाली थीं।
इंदिरा अठवाल अलवर की रहने वाली हैं। उन्हें बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने स्वर्ण ताज पहनाया और दो लाख रुपए का नगद पुरस्कार दिया।
प्रतियोगिता में टौंक की 22 वर्षीय डॉली परवाना दूसरे और 21 वर्षीय तुलसी तीसरे स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता का आयोजन सफाई कर्मियों के जीवनोद्धार के लिए काम करने वाली संस्था सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गनाइजेशन ने किया।
इस अवसर पर उपस्थित संसदीय मामलों के राज्य मंत्री राजीव शुक्ला ने सिर पर मैला ढोने की प्रथा को खत्म करने में संस्था के योगदानों की सराहना की। इस कार्यक्रम में सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक श्री बिन्देश्वरी पाठक सहित कई कवि, लेखक, साहित्यकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Comments