Skip to main content

समसामयिक घटना चक्र-

जोधपुर के पूर्व नरेश गजसिंह को मिला आइटो हॉल ऑफ फेम अवार्ड

जोधपुर के पूर्व नरेश गजसिंह को भारतीय पर्यटन तथा होटल उद्योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए गुजरात के गांधीनगर में आयोजित एक समारोह में ‘आइटो हॉल ऑफ फेम अवार्ड-2011’ प्रदान किया गया। इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स नई दिल्ली की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी थे तथा विशिष्ट अतिथि केंद्रीय पर्यटन मंत्री सुबोधकांत सहाय व गुजरात के पर्यटन मंत्री नर्मदा शंकर व्यास थे।
एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय ठाकुर के अनुसार प्रति वर्ष यह पुरस्कार ऐसे व्यक्ति को प्रदान किया जाता है जिनके द्वारा किसी विशेष क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान किया गया हो। अब तक यह पुरस्कार राय बहादुर एमएस ऑबेरॉय, सर एडमंड्स हिलेरी, पंडित रविशंकर, जगमोहन, प्रफुल्ल पटेल, वसुजीत बैनर्जी को दिया जा चुका है।


डॉ. एस के गोयल को एपीआई का सर्वोच्च सम्मान

एसोसिएशन ऑफ फिजीशियन्स ऑफ इंडिया (ए. पी. आई.) ने कोटा के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एस.के. गोयल को वर्ष 2011 का अति-विशिष्ट मेम्बर पुरस्कार के लिए चयनित किया है। डॉ. गोयल इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले राज्य के पहले फिजीशियन हैं। उनके द्वारा चिकित्सक के तौर पर दी जा रही 46 वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें 12 जनवरी 2012 को कोलकाता में सम्मानित किया जाएगा। पिछले 20 वर्षों से दिया रहा यह पुरस्कार एपीआई का सर्वोच्च सम्मान है तथा इसे पूरे देश में से केवल एक ही फिजीशियन को दिया जाता है। एपीआई की कोटा चेप्टर अध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी शारदा ने बताया कि डॉ. गोयल राज्य के वरिष्ठ चिकित्सक हैं। वे वर्ष 1994 में इंडियन कॉलेज ऑफ फिजीशियन की फैलोशिप पाने वाले भी चिकित्सा विभाग में कार्यरत राज्य के पहले फिजीशियन थे। वे इसके डीन भी रहे। एपीआई में वे राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर 23 वर्ष से सक्रिय हैं।

सूरज बरडिया बनी तेरापंथ संघ के महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष

राजस्थान के गंगा शहर निवासी हाल कोलकाता में रह रही सूरज बरडिया को जैन श्वेताम्बर धर्म के अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। उन्हें राजसमंद जिले के केलवा में आयोजित निर्वाचन में इस पद के चुना गया। 20 वर्षों से कोलकाता में धर्म संघ का प्रचार-प्रसार करने में जुटी सूरज इससे पूर्व तेरापंथ संघ की राष्ट्रीय कार्यसमिति में महामंत्री और उपाध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुकी है।

जापान में छाएगी सीकर में आविश्कृत मशीन

सीकर में एक सामान्य व्यक्ति द्वारा बनाई गई मूंगफली खोदने में उपयोगी एक मशीन अब जापान में भी छाएगी। स्थानीय आविष्कारक युसूफ खां जेवली की इस मशीन का जापान से प्रकाशित होने वाली विज्ञान एवं तकनीकी पत्रिका मैट्रो मिनट्स में प्रकाशन के लिए चयन किया गया है। इस पत्रिका ने भारत से ऐसे दस लोगों का चयन किया है, जिन्होंने बिना किसी तकनीकी दक्षता के परंपरागत ज्ञान की सहायता से इस तरह का मौलिक आविष्कार किया है। इस संबंध में हाल ही में मैट्रो मिनट्स पत्रिका के सीईओ टाकउटो मोटोमूरा व अन्य प्रतिनिधि सीकर आए तथा उन्होंने इस मशीन की जानकारी लेकर स्वीकार किया कि यह मशीन काफी उपयोगी है। इसी कारण इस मशीन के निर्माण की विधि और लाभ की जानकारी विस्तार से इस पत्रिका में प्रकाशित की जाएगी। इसके अलावा जापान में आयोजित की जाने वाली वर्कशॉप में भी इसे स्थान दिया जाएगा। इस वर्कशॉप में युसूफ खां जापानी विद्यार्थियों को इस मशीन के निर्माण के बारे में जानकारी देंगे। यह वर्कशॉप अगले वर्ष दिसम्बर में होगी। उल्लेखनीय है कि इस मशीन के लिए युसूफ खां जेवली को राष्ट्रपति पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

Comments

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

rajasthan gk Grasses of Rajasthan - राजस्थान में पशुचारे के लिए उपयोगी घासें

1. सेवण घास- सेवण घास का वानस्पतिक नाम: लेसीयूरस सिंडीकस (Lasiurus Sindicus) सेवण एक बहुवर्षीय घास है। यह पश्चिमी राजस्थान के शुष्क क्षेत्रों में पाई जाती है। यह घास 100 से 350 मिमी. वर्षा वाले क्षेत्रों में पाई जाने वाली एक महत्वपूर्ण घास है। इसमें जड़ तन्त्र अच्छा विकसित होता है, इस कारण यह सूखा सहन कर सकती है। यह कम वर्षा वाली रेतीली भूमि में भी आसानी से उगती है। सेवण का चारा पशुओं के लिए पौष्टिक तथा पाचक होता है। भारत के अलावा यह घास मिश्र, सोमालिया, अरब व पाकिस्तान में भी पाई जाती है। भारत में मुख्यतः पश्चिमी राजस्थान, पंजाब व हरियाणा में पाई जाती है। राजस्थान में जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर व चूरु जिले में यह अन्य घासों के साथ आसानी से उगती हुई पाई जाती है। इसकी मुख्य विशेषता है कि यह रेतीली  मिट्टी में आसानी से पनपती है, इसी कारण यह थार के रेगिस्तान में बहुतायत से विकसित होती है। इसको घासों का राजा भी कहते हैं। इसका तना उर्ध्व, शाखाओं युक्त लगभग 1.2 मीटर तक लम्बा होता है। इसकी पत्तियां रेखाकार, 20-25 सेमी. लम्बी तथा पुष्प गुच्छा 10 सेमी. तक लम्बा होता है। ...