Skip to main content

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी-
Rajasthan General Knowledge Quiz-
12 जुलाई, 2011

1. 26 फरवरी 2009 को पहला सहकारी मिनी सुपर मार्केट कहाँ खोला गया?

उत्तर- कुल्हरियों का बास (झुंझुनूं) में

2. जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में स्थित किस मंदिर में भगदड़ मचने से लोग हताहत हुए थे?

उत्तर- चामुंडा देवी मंदिर

3. राजस्थान में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान कब प्रारंभ किया गया?

उत्तर- 22 जून 2009 से

4. महिलाओं की निजता को बनाए रखने तथा स्नान को सुविधाजनक बनाने के लिए किस योजना में नदियों तालाबों पर घाट बनाए गए?

उत्तर- निर्मल घाट योजना

5. पायका (PYKKA) है-

उत्तर- पंचायत युवा खेल एवं क्रीड़ा अभियान

6. मिटिगेटिव पावर्टी इन वेस्टर्न राजस्थान परियोजना जोधपुर संभाग में चलाई गई इसका संक्षिप्त नाम क्या है?

उत्तर- एमपॉवर

7. संरक्षित स्मारक "संतोष बावला की छतरी" कहाँ स्थित है?

उत्तर- पुष्कर में

8. देश में प्रथम बार वादकरण के मामलों को ऑनलाइन करने के लिए राजस्थान के न्याय विभाग की वेबसाइट www.lites.rajasthan.gov.in को वर्ष 2007 में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस वेबसाइट में डाटा एंट्रि के लिए प्रयुक्त सॉफ्टवेयर का नाम क्या है?
उत्तर- LITES (Litigation Information, Tracking & Evaluation System)

9. राजस्थान में सूचना प्रौद्योगिकी नीति कब लागू की गई?

उत्तर- 1 दिसंबर 2007 में

10. मिसिंग लिंक परियोजना किससे संबंधित है?

उत्तर- सड़क निर्माण से

Comments

  1. GOOD MORNING SIR aapka ye pryas bahut achha lag rha h

    ReplyDelete
  2. GOOD MORNING. THANKS. आभार आपका।

    ReplyDelete

Post a Comment

Your comments are precious. Please give your suggestion for betterment of this blog. Thank you so much for visiting here and express feelings
आपकी टिप्पणियाँ बहुमूल्य हैं, कृपया अपने सुझाव अवश्य दें.. यहां पधारने तथा भाव प्रकट करने का बहुत बहुत आभार