Skip to main content

"क्षेत्रीय ई-लर्निग एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान" अजमेर में स्थापित होगा

राज्य के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सूचना प्रौद्योगिकी में दक्ष बनाने एवं रोजगार के बेहतरीन अवसर पैदा करने के लिए प्रदेश के प्रथम "क्षेत्रीय ई-लर्निग एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान" (Regional Institute of E-Learning and Information Technology- RIEIT) की स्थापना अजमेर जिले की केकड़ी तहसील के कोहदा गाँव में की जा रही है। भारत सरकार के संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के स्वायत्तशासी DOEACC सोसायटी की इकाई के रूप स्थापित किए जा रहे इस संस्थान पर 35.44 करोड़ रुपए खर्च होंगे। राज्य सरकार ने इस संस्थान के लिए 42.54 एकड़ निशुल्क जमीन उक्त गाँव में आवंटित की है।
यह संस्थान भारत सरकार द्वारा देश भर में अलग अलग राज्यों में स्थापित उच्च स्तर के इस तरह के 12 संस्थानों में से एक हैं। केकड़ी में खुलने वाले इस संस्थान को भी डीओईएसीसी सोसायटी संचालित करेगी। शुरुआती चार वर्षो में यहां लगभग ढाई हजार छात्र - छात्राओं को प्रशिक्षित करने की क्षमता विकसित की जाएगी।
संस्थान में इलेक्ट्रॉनिकी, कंप्यूटर विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी एवं इससे संबंधित पाठ्यक्रम चलाए जाएंगे। इन पाठ्यक्रमों में ओ, ए, एचडब्ल्यू ओ सहित विभिन्न श्रेणी के पाठ्यक्रम चलाए होंगे। इसके अलावा कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, सॉफ्टवेयर डिजाइन, सॉफ्टवेयर टेस्टिंग से संबंधित पाठ्यक्रमों के साथ बीसीए, एमसीए के डिग्री पाठ्यक्रम भी चलाए जाने की संभावना है।

संस्थान में विभिन्न पाठ्यक्रमों के अध्यापन के लिए अनुभवी तथा निष्णात नियमित शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे तथा इसके अलावा विभिन्न संस्थानों के दक्ष विशेषज्ञ भी अपनी सेवाएं देंगे। संस्थान स्थापित होने के बाद इसके विस्तार की योजना भी बनाई जाएगी। संस्थान में विद्यार्थियों के रहने के लिए अलग - अलग हॉस्टल बनाए जाने की योजना है। संस्थान की कैम्पस एवं बिल्डिंग्स के निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस संस्थान से पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट भी मिल सकने की संभावना है। इस संस्थान के लिए निर्माण कार्य के लिए हाल ही में इच्छुक पार्टियों से "अभिरुचि की अभिव्यक्ति" का विज्ञापन भी जारी किया जा चुका है।

Comments

Popular posts from this blog

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Aastha Scheme of Rajashan - आस्था योजना, राजस्थान Aasha Scheme of Rajashan

योजना का नाम-                 आस्था योजना     प्रारंभ होने का वर्ष-              2004-05   लाभान्वित वर्ग-        ऐसे परिवार जिनमें दो या दो से अधिक सदस्य ''40 प्रतिशत से अधिक विशेष योग्यजन (निःशक्त जन )'' है।    योजना के तहत देय लाभ-   आस्था योजना के अन्तर्गत आस्था कार्डधारी परिवार को बी.पी.एल. के समान सुविधाएं यथा-  निःशुल्क चिकित्सा,  राशन सामग्री,  इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत निशुल्क आवास इत्यादि।   पात्रता की शर्तें -   1. ऐसे परिवार जिनमें दो या दो से अधिक सदस्य 40 प्रतिशत से अधिक विशेष योग्यजन होने पर, उन परिवारों को आस्था कार्ड जारी किये जाते है।   2. परिवार की वार्षिक आय 1.20 लाख से अधिक नहीं है। वर्तमान में आस्था कार्डधारी परिवारों को राज्य सरकार के सभी संबंधित विभागों द्वारा BPL के लिये चलाई जा रही योजन...

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...