Skip to main content

विज्ञान क्विज- 5 जुलाई 2011
(RAS, III GRADE, II GRADE TEACHER और अन्य परीक्षा उपयोगी)






1. ह्दयाघात से बचाव के लिए कौनसी औषधि सहायक है?

(i) एनालजिन
(ii) कॉर्टिजोन
(iii) एस्परीन
(iv) प्रतिअम्ल

Ans- (iii)

2. किस ग्रह को वर्तमान में खगोल विज्ञानियों द्वारा ग्रह नहीं माना जाता है?

(i) पृथ्वी
(ii) प्लूटो
(iii) शनि
(iv) नेप्च्यून

Ans- (ii)

3. मेसर (M.A.S.E.R.) के निर्माण में प्रयुक्त तरंगेँ हैं?

(i) ध्वनि तरंगे
(ii) दृश्य प्रकाश
(iii) सूक्ष्म तरंगे (Micro waves)
(iv) पराश्रव्य तरंगे

Ans- (iii)

4. भारत द्वारा चंद्रमा पर भेजे गए चंद्रयान प्रथम से प्रेषित तस्वीरों से नासा के वैज्ञानिकों ने जिसकी खोज की है, वह है-

(i) प्लेटिनम
(ii) पौधे
(iii) सोना
(iv) पानी

Ans- (iv)

5. कौनसी गैस वातावरण में तापवृद्धि का कारण है?

(i) नाइट्रोजन
(ii) हीलियम
(iii) कार्बन डाई ऑक्साइड
(iv) हाइड्रोजन

Ans- (iii)

6. विज्ञान में प्रयुक्त GPS का पूरा नाम है-

(i) General planning system
(ii) General programming service
(iii) Global positioning system
(iv) Global plantation service

Ans- (iii)

7. निम्न में से सुनामी का कारण है?

(i) अत्यंत गर्म जल की समुद्री धारा
(ii) एक तूफान
(iii) पिघलता हुआ ग्लैशियर
(iv) समुद्र के भीतर भूकंप

Ans- (iv)

8. किस नेत्र दोष के निवारण में उत्तल लेंस प्रयुक्त किए जाते हैं?

(i) निकट दृष्टि दोष
(ii) दूर दृष्टि दोष
(iii) वर्णांधता
(iv) रतौन्धी

Ans- (ii)

9. स्थाई चुंबक बनाने में प्रयुक्त मिश्र धातु है?

(i) पीतल
(ii) कांसा
(iii) अलनिको
(iv) नाईक्रोम

Ans- (iii)

10. माउंट आबू में गुरु शिखर के पास कौनसा वैज्ञानिक केन्द्र है?

(i) रसायन शाला
(ii) वैधशाला
(iii) भूगर्भ विज्ञान केन्द्र
(iv) मौसम विज्ञान केन्द्र

Ans- (ii)





Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

rajasthan gk Grasses of Rajasthan - राजस्थान में पशुचारे के लिए उपयोगी घासें

1. सेवण घास- सेवण घास का वानस्पतिक नाम: लेसीयूरस सिंडीकस (Lasiurus Sindicus) सेवण एक बहुवर्षीय घास है। यह पश्चिमी राजस्थान के शुष्क क्षेत्रों में पाई जाती है। यह घास 100 से 350 मिमी. वर्षा वाले क्षेत्रों में पाई जाने वाली एक महत्वपूर्ण घास है। इसमें जड़ तन्त्र अच्छा विकसित होता है, इस कारण यह सूखा सहन कर सकती है। यह कम वर्षा वाली रेतीली भूमि में भी आसानी से उगती है। सेवण का चारा पशुओं के लिए पौष्टिक तथा पाचक होता है। भारत के अलावा यह घास मिश्र, सोमालिया, अरब व पाकिस्तान में भी पाई जाती है। भारत में मुख्यतः पश्चिमी राजस्थान, पंजाब व हरियाणा में पाई जाती है। राजस्थान में जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर व चूरु जिले में यह अन्य घासों के साथ आसानी से उगती हुई पाई जाती है। इसकी मुख्य विशेषता है कि यह रेतीली  मिट्टी में आसानी से पनपती है, इसी कारण यह थार के रेगिस्तान में बहुतायत से विकसित होती है। इसको घासों का राजा भी कहते हैं। इसका तना उर्ध्व, शाखाओं युक्त लगभग 1.2 मीटर तक लम्बा होता है। इसकी पत्तियां रेखाकार, 20-25 सेमी. लम्बी तथा पुष्प गुच्छा 10 सेमी. तक लम्बा होता है। ...