Skip to main content

विज्ञान क्विज- 11 जुलाई 2011-
(RAS, III GRADE, II GRADE TEACHER और अन्य परीक्षा उपयोगी)






1. साबुन रहित साबुन कहलाता है-

(अ) शेविंग क्रीम
(ब) द्रव साबुन
(स) अपमार्जक (डिटर्जेन्ट)
(द) टूथपेस्ट

उत्तर- स

2. वह अम्ल जो साबुन बनाने में प्रयुक्त नहीं होता है?

(अ) स्टिएरिक अम्ल
(ब) ऑलिक अम्ल
(स) ब्यूटेनोईक अम्ल
(द) पॉमिटिक अम्ल

उत्तर- स

3. साबुन है-

(अ) उच्च वसा अम्लोँ के सोडियम लवण
(ब) उच्च वसा अम्लोँ के पोटेशियम लवण
(स) उपर्युक्त दोनों
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- स

4. निम्न में से कौन एक साबुन नहीं है?

(अ) सोडियम स्टिएरेट
(ब) सोडियम ऑलिएट
(स) सोडियम सिट्रेट
(द) सोडियम पॉमिटेट

उत्तर- स

5. वसा है-

(अ) लिपिड
(ब) प्रोटीन
(स) कार्बोहाइड्रेट
(द) ऐमीनो अम्ल

उत्तर- अ

6. अपमार्जक का जलीय विलयन होता है?

(अ) लगभग क्षारीय
(ब) लगभग उदासीन
(स) लगभग अम्लीय
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- ब

7. साबुन की प्रकृति होती है-
(अ) क्षारीय
(ब) उदासीन
(स) अम्लीय
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- अ

8. निम्न में से कौनसा यौगिक अपमार्जक बनाने में प्रयुक्त होता है?

(अ) सोडियम स्टिएरेट
(ब) सोडियम ऑलिएट
(स) ऐल्किल बेंजीन सल्फोनेट
(द) पोटेशियम पॉमिटेट

उत्तर- स

9. साबुन बनाने की क्रिया में उप उत्पाद के रूप में प्राप्त होता है-

(अ) नमक
(ब) ग्लिसरीन
(स) गोंद
(द) अगर अगर

उत्तर- ब

10. साबुन एवं अपमार्जक से कपड़े अच्छे धुलते हैं क्योंकि-

(अ) इससे पानी का ताप घट जाता है।
(ब) इससे पानी विद्युत का अच्छा चालक हो जाता है।
(स) इससे पानी के कणों के मध्य दूरी बढ़ जाती है।
(द) इससे पानी का पृष्ठ तनाव कम हो जाता है।

उत्तर- द





Popular posts from this blog

Aastha Scheme of Rajashan - आस्था योजना, राजस्थान Aasha Scheme of Rajashan

योजना का नाम-                 आस्था योजना     प्रारंभ होने का वर्ष-              2004-05   लाभान्वित वर्ग-        ऐसे परिवार जिनमें दो या दो से अधिक सदस्य ''40 प्रतिशत से अधिक विशेष योग्यजन (निःशक्त जन )'' है।    योजना के तहत देय लाभ-   आस्था योजना के अन्तर्गत आस्था कार्डधारी परिवार को बी.पी.एल. के समान सुविधाएं यथा-  निःशुल्क चिकित्सा,  राशन सामग्री,  इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत निशुल्क आवास इत्यादि।   पात्रता की शर्तें -   1. ऐसे परिवार जिनमें दो या दो से अधिक सदस्य 40 प्रतिशत से अधिक विशेष योग्यजन होने पर, उन परिवारों को आस्था कार्ड जारी किये जाते है।   2. परिवार की वार्षिक आय 1.20 लाख से अधिक नहीं है। वर्तमान में आस्था कार्डधारी परिवारों को राज्य सरकार के सभी संबंधित विभागों द्वारा BPL के लिये चलाई जा रही योजन...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...