Skip to main content

विज्ञान क्विज-29.6.2011

1. इलेक्ट्रोन वोल्ट किसका मात्रक है?

उत्तर- ऊर्जा का

2. प्रकाश विद्युत उत्सर्जन में ऊर्जा रूपांतरण किस प्रकार होता है?

उत्तर- प्रकाश ऊर्जा का विद्युत ऊर्जा में रूपांतरण होता है।

3. फोटोन का विराम द्रव्यमान कितना होता है?

उत्तर- शून्य

4. चट्टानों पर उगने वाले पादप क्या कहलाते हैं?

उत्तर- शैलोद्भिद

5. मोलर द्रव्यमान की इकाई क्या होती है?

उत्तर- ग्राम प्रति मोल

6. यूरिया पोधों में किस तत्व की आपूर्ति करता है?

उत्तर- नाईट्रोजन

7. स्थानीय वनस्पति के नमूनों का संग्रह क्या कहलाता है?

उत्तर- हर्बेरियम

8. लाल, हरे एवं बैंगनी रंग के प्रकाश में से सबसे कम आवृति व अधिक तरंग देर्ध्य का फोटोन किसका होता है?

उत्तर- लाल रंग के प्रकाश का

9. पारा, जर्मेनियम, अभ्रक तथा कार्बन में से कौन परावैद्युत पदार्थ है?

उत्तर- अभ्रक

10. एक साबुन के बुलबुले को ऋणावेशित करने पर उसकी त्रिज्या पर क्या प्रभाव होगा?

उत्तर- बढ़ जाएगी।

Comments