Skip to main content

विज्ञान क्विज-
25.6.2011

1. भारी नाभिक टूट कर दो या अधिक हल्के नाभिकों में विभक्त हो जाता है, यह घटना क्या कहलाती है?

उत्तर- नाभिकीय विखंडन

2. नाभिकीय भट्टियों में मंदक के रूप में क्या प्रयुक्त किया जाता है?

उत्तर- भारी पानी या ग्रेफाइट

3. बोरोन या केडमियम की छड़ों का नाभिकीय भट्टी में क्या उपयोग है?

उत्तर- नियंत्रक के रूप में

4. रदरफोर्ड ने 1911 में एल्फा कण प्रकीर्णन प्रयोग की सहायता से किसकी खोज की?

उत्तर- परमाणु के नाभिक की

5. न्यूट्रॉन की खोज किस वैज्ञानिक ने की?

उत्तर- जेम्स चेडविक ने (1932 में)

6. सूर्य की ऊर्जा का स्रोत क्या है?

उत्तर- नाभिकीय संलयन (चार हाईड्रॉजन नाभिक संयुक्त हो कर हीलियम नाभिक बनाना)

7. प्रथम नाभिकीय भट्टी किस वैज्ञानिक ने बनाई?

उत्तर- एनरिको फर्मी

8. रक्त कैंसर के उपचार में कौनसा रेडियोएक्टिव समस्थानिक प्रयुक्त किया जाता है?

उत्तर- स्वर्ण - 198

9. गले की जाँच करने में कौनसा रेडियोएक्टिव समस्थानिक प्रयुक्त किया जाता है?

उत्तर- आयोडीन- 131

10. एक्स किरणों की खोज किसने की?

उत्तर- डब्ल्यू के रोन्जन ने

Comments