Skip to main content

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज-
23 जून 2011


1. राजस्थान के प्रसिद्ध साहित्यकार नंद भारद्वाज को उनके " साम्ही खुलतौ मारग " उपन्यास पर 2004 में कौनसा प्रसिद्ध पुरस्कार प्राप्त हुआ था?

उत्तर- केन्द्रीय साहित्य अकादमी पुरस्कार

2. स्वयं सेवी संगठन 'दूसरा दशक' के अध्यक्ष तथा भारत के पूर्व शिक्षा सचिव अनिल बोर्दिया को ग्रामीण सेवा कार्य के लिए 2010 में किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

उत्तर- महात्मा गांधी यूनेस्को मैडल से

3. किस योजना के तहत प्रत्येक बाल श्रमिक को चिन्हित कर उन्हें भी स्कूल से जोड़ा जाने का प्रयास राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है?

उत्तर- ''नन्हे हाथ कलम के साथ'' योजना

4. सारंगी वादन के साथ माँड गायकी के भी उस्ताद माने जाने वाले जोधपुर में जन्मे किस कलाकार को 2010 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

उत्तर- उस्ताद सुल्तान खां

5. राजस्थान के मूर्तिकार अर्जुन प्रजापति वर्ष 2010 में किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

उत्तर- पद्म श्री

6. राजस्थान के जिस कलाविद् व इतिहासकार
को वर्ष 2010 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया, उनका नाम क्या है?

उत्तर- मुकुंद लाठ

7. राजस्थान के किस शिक्षाविद् को वर्ष 2010 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया?

उत्तर- अनिल बोर्दिया

8. राजस्थान के पुरातात्विक महत्व के लिए प्रसिद्ध व ऐतिहासिक हाड़ा रानी का महल कहाँ स्थित है?

उत्तर- उदयपुर के जिले के सलूंबर नगर में

9. महाराणा प्रताप की संघर्ष स्थली " मायरा की गुफा " उदयपुर जिले के किस गाँव में स्थित है?

उत्तर- मोड़ी, तहसील-गोगुंदा में

10. भारत सरकार के संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के उपक्रम DOEACC सोसायटी की यूनिट के रूप में एक उच्च स्तरीय "रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ ई-लर्निग एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी (RIELIT) " राजस्थान में कहाँ स्थापित किया जा रहा है?

उत्तर- गाँव- कोहदा, तहसील- केकड़ी, जिला- अजमेर

Comments