Skip to main content

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज-
21 जून 2011

1. राजस्थान में चौहान राजवंश का प्रारंभिक केंद्र था?

उत्तर: सपादलक्ष

2. यूनानी देवता अपोलो की चित्रांकित मुद्रा किस स्थल से प्राप्त हुई?

उत्तर: आहड़ से

3. बैराठ या विराटनगर किसकी राजधानी थी?

उत्तर: मत्स्य की

4. उदयपुर के आसपास का पहाड़ी क्षेत्र क्या कहलाता है?

उत्तर: गिरवा

5. प्रतापगढ़ और बाँसवाड़ा के मध्य 56 ग्रामों का मैदानी क्षेत्र क्या कहलाता है?

उत्तर: छप्पन का मैदान

6. चित्तौड़ विजय के बाद अल्लाउद्दीन खिलजी ने चित्तौड़ का गवर्नर किसे नियुक्त किया?

उत्तर: खिज्र खाँ को

7. विश्नोई संप्रदाय के प्रवर्तक जम्भोजी का जन्म कहाँ हुआ था?

उत्तर: पीपासर में

8. सन् 1875 में मेयो कॉलेज की स्थापना कहाँ की गई थी?

उत्तर: अजमेर में

9. विभीषण का मंदिर कहाँ स्थित है?

उत्तर: कैथून ( कोटा ) में

10. हाड़ौती का खजुराहो किस मंदिर को कहा जाता है?

उत्तर: भंडदेवरा ( रामगढ़ ) शिवमंदिर जिला बारां को

Comments