Skip to main content

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज-
13 जून, 2011


1. 'देवताओं की साल' नामक देवल कहाँ स्थित है?

उत्तर- मंडोर (जोधपुर) में

2. जैसलमेर की प्राचीन राजधानी का नाम क्या था?

उत्तर- लोद्रवा

3. 'राजस्थान राज्य प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान' कहाँ स्थित है?

उत्तर- जोधपुर में

4. राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी कहाँ है?

उत्तर- भरतपुर में

5. दादू संप्रदाय का अधिकांश साहित्य किस बोली में लिपिबद्ध है?

उत्तर- ढूँढाड़ी में

6. कंदोरा, तगड़ी और कणकती कहाँ पहने जाने वाले आभूषण है?

उत्तर- कमर में

7. जम्भो जी द्वारा प्रतिपादित विश्नोई सम्प्रदाय का प्रमुख धार्मिक ग्रंथ कौनसा है?

उत्तर- जम सागर

8. अंगरखी को ग्रामीण भाषा में किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर- बुखतरी या बुगतरी

9. राजस्थान में पंचायत समितियों की संख्या कितनी है?

उत्तर- 237

10. इंस्ट्रृमेंटेशन लिमिटेड कारखाना राजस्थान में कहाँ स्थित है?

उत्तर- कोटा में

Comments

Post a Comment

Your comments are precious. Please give your suggestion for betterment of this blog. Thank you so much for visiting here and express feelings
आपकी टिप्पणियाँ बहुमूल्य हैं, कृपया अपने सुझाव अवश्य दें.. यहां पधारने तथा भाव प्रकट करने का बहुत बहुत आभार