Skip to main content

राजस्थान सामान्य ज्ञान- राजस्थान के प्रसिद्ध साके एवं जौहर


राजस्थान के प्रसिद्ध साके एवं जौहर

राजस्थान के गौरवशाली इतिहास में "जौहर तथा साकों" का अत्यंत विशिष्ठ स्थान है। यहाँ के रणबाँकुरे वीर राजपूत सैनिकों तथा उनकी स्त्रियों ने पराधीनता को स्वीकार करने की बजाए सहर्ष मृत्यु का आलिंगन करते हुए अपनी जान मातृभूमि पर न्यौछावर कर दी। जौहर व साका उस स्थिति में किए गए जब शत्रु को घेरा डाले बहुत अधिक दिन हो गए और अब युद्ध लड़े बिना नहीं रहा जा सकता।

 

जौहर-

युद्ध के बाद महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों व व्यभिचारों से बचने तथा अपनी पवित्रता कायम रखने हेतु महिलाएं अपने कुल देवी-देवताओं की पूजा करके जलती चिताओं में कूद पड़ती थी। वीरांगना महिलाओं का यह आत्म बलिदान का कृत्य जौहर के नाम इतिहास में विख्यात हुआ।

 

साका-

महिलाओं को जौहर की ज्वाला में कूदने का निश्चय करते देख पुरूष केशरिया वस्त्र धारण कर मरने मारने के निश्चय के साथ दुश्मन सेना पर टूट पड़ते थे। इसे साका कहा जाता है।

 

1. चित्तौड़गढ़ के साके-

चित्तौड़ में सर्वाधिक तीन साके हुए हैं।

 

> प्रथम साका-

यह सन् 1303 में राणा रतन सिंह के शासनकाल में अलाउद्दीन खिलजी के चित्तौड़ पर आक्रमण के समय हुआ था। इसमें रानी पद्मनी सहित स्त्रियों ने जौहर किया था।

 

> द्वितीय साका-

यह 1534 ईस्वी में राणा विक्रमादित्य के शासनकाल में गुजरात के सुल्तान बहादुरशाह के आक्रमण के समय हुआ था। इसमें रानी कर्मवती के नेतृत्व में स्त्रियों ने जौहर किया था।

 

तृतीय साका-

यह 1567 में राणा उदयसिंह के शासनकाल में अकबर के आक्रमण के समय हुआ था जिसमें जयमल और पत्ता के नेतृत्व में चित्तौड़ की सेना ने मुगल सेना का जमकर मुकाबला किया और स्त्रियों ने जौहर किया था।

 

2. जैसलमेर के ढाई साके-

 

जैसलमेर में कुल ढाई साके होना माना जाता है। इसके तीसरे साके में वीरों ने केसरिया तो किया था किन्तु जौहर नहीं हुआ इस कारण इसको अर्ध साका कहा जाता है।

 

प्रथम साका-

जैसलमेर में पहला साका अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण के समय हुआ था। दिल्ली के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी ने विशाल सेना के साथ आक्रमण कर दुर्ग को घेर लिया था। इसमें भाटी शासक रावल मूलराज, कुंवर रतन सिंह सहित अगणित योद्धाओं ने केसरिया किया एवं ललनाओं ने जौहर किया।.

 

द्वितीय साका-

यह फिरोजशाह तुगलक के आक्रमण के समय हुआ। रावल दूदा त्रिलोकसी तथा अन्य भाटी सरदारों व योद्धाओं ने शत्रु सेना से लड़ते हुए वीरगति पाई और जैसलमेर की वीरांगनाओं ने जौहर किया।

 

तृतीय साका (अर्ध साका)-

यह लूणकरण के शासन काल में कंधार के शासक अमीर अली के आक्रमण के समय हुआ था। इसमें वीरों ने केसरिया तो किया (लड़ते हुए वीरगति पाई) लेकिन जौहर नहीं हुआ अतः इसे अर्ध साका ही माना जाता है। यह घटना 1550 ईस्वी की है।

3. गागरोण के किले के साके-

 

प्रथम साका-

1423 ईस्वी में अचलदास खींची के शासन काल में माण्डू के सुल्तान होशंगशाह उर्फ अलपखां गोरी के आक्रमण के समय हुआ था। अचलदास खींची री वचनिका में इसका विस्तार से वर्णन हुआ है।

 

द्वितीय साका-

यह सन् 1444 में माण्डू के सुल्तान महमूद खिलजी के आक्रमण के समय हुआ था।

 

4. रणथंभौर का साका- 

राजस्थान का प्रथम साका (राजस्थान का जल जौहर)

यह सन् 1301 में अलाउद्दीन खिलजी के ऐतिहासिक आक्रमण के समय हुआ था। इसमें हम्मीर देव चौहान विश्वासघात के परिणामस्वरूप वीरगति को प्राप्त हुआ तथा उसकी पत्नी रंगादेवी ने जौहर किया था। इसे राजस्थान के गौरवशाली इतिहास का प्रथम साका माना जाता है। इसमें हम्मीर देव की पत्नी रानी रंगादेवी ने रणथम्भौर दुर्ग स्थित पद्मला तालाब में कूदकर जौहर किया था, इस कारण इसे राजस्थान का जल जौहर भी कहते हैं। इतिहासकार इसे राजस्थान का प्रथम और एकमात्र जल जौहर भी कहते हैं

 

5. जालौर का साका-

कान्हड़देव के शासनकाल में 1311 - 12 में अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण के समय हुआ था।

 

6. भटनेर का साका-

1398 र्इ. में तैमूर लंग ने भटनेर पर आक्रमण किया। इसमें भटनेर दुर्ग का शासक दूलचंद भाटी युद्ध करता हुआ वीरगति हुआ। ऐसा माना जाता है कि भटनेर राजस्थान का एकमात्र दुर्ग है जिसमें हिन्दू महिलाओं के साथ मुस्लिम महिलाओं द्वारा भी जौहर किया था।

 

7. सिवाणा के साके-

 

पहला साका - 

1308 ई. में अलाउद्दीन खिलजी ने सिवाना के गढ़ पर आक्रमण किया। खिलजी के सेनापति कमालुद्दीन ने यहां परमार शासक वीर शीतलदेव (सातलदेव) के काल में किले को घेर लिया। तब यहाँ के शासक शीतलदेव (सातलदेव) और सोमेश्वर ने अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण का प्रतिरोध करते हुए प्राणोत्सर्ग किया। खिलजी ने सिवाना को जीतकर इसका नाम खैराबाद कर दिया था। उस समय पहला जौहर हुआ। 

 

दूसरा साका -

सिवाना का दूसरा साका ईस्वी सन् 1600 के आसपास अकबर के शासनकाल में हुआ था। जोधपुर के मोटा राजा उदयसिंह के नेतृत्व में अकबर की सेना ने सिवाना के शासक वीर कल्ला राठौड़ पर आक्रमण कर उसे पराजित किया। यहाँ के स्वाभिमानी शासक वीर कल्ला राठौड़ ने भीषण प्रतिरोध (युद्ध) करते हुए वीरगति प्राप्त की और महिलाओं ने जौहर व्रत किया। अकबर  ने मोटा राजा उदयसिंह को किला सुपुर्द किया। इन्होंने इस पर शासन किया।

Comments

  1. siwana durg me mota raja Udai singh (Akbar ke under me)aur Kalyan rathord
    ke beech saka kab hua.......please tell

    ReplyDelete
    Replies
    1. सिवाना का साका कल्ला रायमलोत के समय हुआ था यह साका मोटा राजा उदयसिंह के आक्रमण के समय हुआ था जो अकबर के कहने पर युद्ध करने आया था
      सिवाना का पहला साका सितलदेव के समय हुआ था जिसका कारण अलाउद्दीन खिलजी था

      Delete
    2. अकबर की सेना का अधिपति मोटा राजा उदयसिंह ही थाईसवी सन सोलह सौ के आसपास जो कि सिवाना के दुर्ग का दूसरा साका हुआ था

      Delete
  2. Siwana durg me mota raja Udai singh (Akbar ke under me) aur Kalyan rathord ke beech saka kab hua....please tell

    ReplyDelete
  3. फिरोजशाह तुगलक का शासन काल क्या था?

    ReplyDelete
  4. जैसलमेर का पहला और दूसरा साका कब हुआ था?

    ReplyDelete
  5. Chitod ka 2nd saka to 1535 me hua ta sir

    ReplyDelete
    Replies
    1. chitoud ka 2nd saka 1534 me hua tha jisme kesariya kiya vaagsigh ji ne or jouhar kiya rana sanga ki rani karmavati ne (jo us samay k rana vikramaditya ki maa thi or rana ki umar chhoti thi) malwa k bahadur sah k samay

      Delete
  6. जैसलमेर का प्रथम शाका कब हुआ था सन् बताना

    ReplyDelete
  7. Kya sir, siwana 1308 bhi sake me include hai. Plz reply sir

    ReplyDelete
  8. राजस्थान मे कुल कितने साके हुए थे

    ReplyDelete
  9. सिवाना के साके-
    1. सिवाना गढ़ पर 1308 में अलाउद्दीन खिलजी ने आक्रमण किया और इतिहासकार मानते हैं कि लंबे समय तक गढ़ के घेरा डालकर बैठे रहे अलाउद्दीन से यहां के परमार शासक ने डटकर मुकाबला किया। खिलजी ने सिवाना को जीतकर इसका नाम खैराबाद कर दिया था। उस समय पहला जौहर हुआ। खिलजी के सेनापति कमालुद्दीन ने यहां शासक सातलदेव के काल में किले को घेर लिया।

    2. कल्ला की महारानी, बहन और क्षत्राणियों ने किया जौहर-
    ईस्वी सन् 1600 के आसपास अकबर की सेना ने सिवाना दुर्ग पर आक्रमण किया। वीरता से लड़ते हुए शासक राव कल्ला राठौड़ शहीद हुए। इस पर रानियों ने किले में जौहर किया। अकबर की सेना ने जोधपुर के मोटा राजा उदयसिंह को किला सुपुर्द किया। इसके बाद इस दुर्ग पर जोधपुर महाराजा का आधिपत्य रहा। इन्होंने इस पर शासन किया।

    ReplyDelete

Post a Comment

Your comments are precious. Please give your suggestion for betterment of this blog. Thank you so much for visiting here and express feelings
आपकी टिप्पणियाँ बहुमूल्य हैं, कृपया अपने सुझाव अवश्य दें.. यहां पधारने तथा भाव प्रकट करने का बहुत बहुत आभार

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Vedic Period - Early Vedic Society वैदिक काल- प्रारम्भिक वैदिक समाज

प्रारम्भिक वैदिक समाज Vedic Period - Early Vedic Society प्रारम्भिक वैदिक समाज कबीलाई समाज था तथा वह जातीय एवं पारिवारिक संबंधों पर आधारित था। प्रारम्भिक वैदिक समाज जाति के आधार पर विभाजित नहीं था एवं विभिन्न व्यावसायिक समूह अर्थात् मुखिया, पुरोहित, कारीगर आदि एक ही जन समुदाय के हिस्से थे। प्रारम्भिक वैदिक समाज में कबीले के लिए ‘जन’’ शब्द का इस्तेमाल किया जाता था और ऋग्वेद में विभिन्न जन का उल्लेख है। विभिन्न कबीलों में पारस्परिक संघर्ष सामान्य थे, जैसे ऋग्वेद में ‘‘दशराज युद्ध’’ का वर्णन हुआ है और इसी युद्ध के वर्णन से हमें कुछ कबीलों के नाम प्राप्त होते हैं जैसे भरत, पुरु, यदु, द्रहयु, अनू और तुरवासू। प्रारम्भिक वैदिक समाज में कबीलों के युद्ध जैसे कि पहले भी कहा गया है पशुओं के अपरहय एवं पशुओं की चोरी को लेकर होते रहते थे। ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’- कबीले का मुखिया ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’ होता था। वह युद्ध में नेता तथा कबीले का रक्षक था। ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’ का पद अन्य व्यावसायिक समूहों की भांति ही पैतृक नहीं था बल्कि उसका जन के सदस्यों में से चुनाव होता था। ‘राजन्य’- योद्धा को ‘राजन्य’ क...