Skip to main content

सूरज के रहस्यों को खोलती उदयपुर की सौर वैधशाला-

सौर अनुसंधान के क्षेत्र में विश्व प्रसिद्ध 'उदयपुर सौर वैधशाला { यू. एस. ओ. }' भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग के अंतर्गत अहमदाबाद में कार्यरत 'भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला {पी. आर. एल. }' की एक यूनिट के रूप में संचालित है।

उदयपुर सौर वेधशाला उदयपुर की प्रसिद्ध फतहसागर झील के मध्य एक टापू पर स्थित है तथा इसका मुख्य भवन इस झील के उत्तर पश्चिम में रानी रोड़ पर स्थित है। उदयपुर के आकाश की स्थिति सूर्य के अवलोकन या प्रेक्षण के लिए उपयुक्त है, इसी कारण इसकी स्थापना यहाँ की गई थी। इसे पानी के अंदर स्थापित करने का कारण यह है कि सूर्य अध्ययन के उपयोग में लिए जाने वाले दूरदर्शी के चारों ओर पानी होने से सतह की परतें सूर्य की गर्मी से कम गर्म हो पाती है, फलस्वरूप हवा में परिवर्तन या डिस्टर्बेंस कम होते हैं और दूरदर्शी से सूर्य के चित्र अच्छी क्वालिटी के प्राप्त होते हैं। इस कारण सूर्य के प्रकाश मंडल या फोटोस्फीयर तथा वर्णमंडल या क्रोमोस्फीयर में होने वाली हलचल व सूर्य की सतह पर होने वाली घटनाओं का अधिक अच्छी तरह से अध्ययन कर समझा जा सकता है।

इस वेधशाला में सूर्य में होने वाली घटनाओं यथा सौर कलंकों, सौर ज्वालाओं, विस्फोटों और उनके पृथ्वी पर प्रभाव आदि के अलावा सूर्य के वर्णक्रम, सूर्य ग्रहण आदि के बारे में अनुसंधान किया जाता है।


उदयपुर सौर वेधशाला में स्थापित दूरदर्शी-

1. Full Disk H-alpha Telescope-

यह एक 6 फुट लंबा दूरदर्शी है जिसके लेंस का द्वारक { aperture } 15 सेमी है। यह दूरदर्शी लगातार मॉनीटरिंग के लिए CCD कैमरा तथा मॉनीटर से जुड़ा है।

2. H-alpha Spar Telescope-

यह एक 12 फुट लंबा दूरदर्शी है जिसके लेंस का द्वारक { aperture } 25 सेमी है। यह दूरदर्शी सूर्य के वर्णमंडल की संरचना के अध्ययन में उपयोगी है।

3. Solar Vector Magnetograph (SVM)-

यह यहीं इसी प्रयोगशाला में बनाया गया उपकरण है तथा इसे फतह सागर झील के टापू में लगाया गया है। इसमें एक 20 सेमी द्वारक का लेंस है तथा एक स्पेक्ट्रॉ पोलैरीमीटर { ध्रुवणमापी } लगा है जो सूर्य के स्पेक्ट्रम के माध्यम से इसके अध्ययन में अत्यंत उपयोगी है। इसका उद्घाटन 2007 में इसरो के अध्यक्ष जी. माधवन नायर ने किया था।

4. Coude' Telescope-

यह 15 सेमी द्वारक का दूरदर्शी है जिसे वेधशाला के मुख्य भवन में स्थित एडप्टिव ऑप्टिक्स प्रयोगशाला के अध्ययन के लिए उपयोग में लिया जाता है। यह दूरदर्शी सूर्य के साथ स्वतः घूम कर सूर्य की दिशा में आ जाता है।

5. G.O.N.G. telescope-

यह उदयपुर सौर वेधशाला के इतिहास के लिए एक मील के पत्थर का क्षण था जब अक्टूबर 1995, में GONG दूरदर्शी लगाया गया। इस कार्य ने इस वेधशाला को विश्व के मानचित्र पर विशिष्ट पहचान दिलाई। GONG का पूरा नाम Global Ossilation Network Group है। इस नेटवर्क ग्रुप का मुख्यालय संयुक्त राज्य अमेरिका में है। इस प्रोजेक्ट में चौबीसों घंटे सूर्य को देखते रहने के लिए संपूर्ण विश्व में छः दूरदर्शी लगाए गए हैं। इन छः स्थानों में से एक साइट उदयपुर सौर वेधशाला का चयन भी इसके सूर्य के प्रेक्षण की उत्कृष्टता व बेहतर आकाश स्थिति के कारण हुआ। इसके लिए इस वेधशाला को दुनिया के 15 स्थानों से मुकाबला करना पड़ा था। GONG परियोजना के तहत स्थापित छः स्थानों में उदयपुर के अलावा केनेडी द्वीप स्पेन, CTIO (चिली), बिग बियर (USA), हवाई (USA) तथा लीयरमंथ (ऑस्ट्रेलिया) है जिनसे चौबीसों घंटे लगातार सूर्य का अवलोकन किया जा सकता है। यह पूरी तरह से स्वचालित कंप्यूटरीकृत दूरदर्शी व कैमरा सिस्टम है जिससे प्रतिमिनट सूर्य की तस्वीरें रिकॉर्ड की जाती है। यह दूरदर्शी सूर्य के उगने के साथ ही चालू हो जाता है तथा सूर्य अस्त होने पर बंद होता है। सूर्य के आंतरिक संरचना को जाँचने के लिए स्थापित इस परियोजना के तहत लगा उपकरण 1.5 मिलियन डॉलर लागत का है। इस वेधशाला एवं अन्य पाँच GONG से प्राप्त आँकड़ों को टक्सन, अमेरिका स्थित नेशनल सोलर ऑब्जरवेटरी में मिलाया जाता है तथा सूर्य की आंतरिक संरचना के रहस्योँ पता लगाने में उपयोग में लिया जाता है।

"मस्त MAST" एक भावी परियोजना-

मस्त अर्थात् Multi Application Solar Telescope - MAST उदयपुर सौर वेधशाला का जल्दी ही फतहसागर तालाब के टापू बनाई जा रहे नए वेधशाला भवन में लगाया जाने वाला एक 50 सेमी का बहु उपयोगी सोलर दूरदर्शी है।
यह मुख्यत: सूर्य के प्रकाशमंडल एवं वर्णमंडल से क्रमशः उत्सर्जित होने वाली Fe-I की 617.3 nm तरंग देर्ध्य तथा Ca-II की 854.2 nm तरंग देर्ध्य के अध्ययन के लिए स्थापित किया जा रहा है। यह दूरदर्शी बेल्जियम में विकसित किया गया है।

Comments

Post a Comment

Your comments are precious. Please give your suggestion for betterment of this blog. Thank you so much for visiting here and express feelings
आपकी टिप्पणियाँ बहुमूल्य हैं, कृपया अपने सुझाव अवश्य दें.. यहां पधारने तथा भाव प्रकट करने का बहुत बहुत आभार

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Vedic Period - Early Vedic Society वैदिक काल- प्रारम्भिक वैदिक समाज

प्रारम्भिक वैदिक समाज Vedic Period - Early Vedic Society प्रारम्भिक वैदिक समाज कबीलाई समाज था तथा वह जातीय एवं पारिवारिक संबंधों पर आधारित था। प्रारम्भिक वैदिक समाज जाति के आधार पर विभाजित नहीं था एवं विभिन्न व्यावसायिक समूह अर्थात् मुखिया, पुरोहित, कारीगर आदि एक ही जन समुदाय के हिस्से थे। प्रारम्भिक वैदिक समाज में कबीले के लिए ‘जन’’ शब्द का इस्तेमाल किया जाता था और ऋग्वेद में विभिन्न जन का उल्लेख है। विभिन्न कबीलों में पारस्परिक संघर्ष सामान्य थे, जैसे ऋग्वेद में ‘‘दशराज युद्ध’’ का वर्णन हुआ है और इसी युद्ध के वर्णन से हमें कुछ कबीलों के नाम प्राप्त होते हैं जैसे भरत, पुरु, यदु, द्रहयु, अनू और तुरवासू। प्रारम्भिक वैदिक समाज में कबीलों के युद्ध जैसे कि पहले भी कहा गया है पशुओं के अपरहय एवं पशुओं की चोरी को लेकर होते रहते थे। ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’- कबीले का मुखिया ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’ होता था। वह युद्ध में नेता तथा कबीले का रक्षक था। ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’ का पद अन्य व्यावसायिक समूहों की भांति ही पैतृक नहीं था बल्कि उसका जन के सदस्यों में से चुनाव होता था। ‘राजन्य’- योद्धा को ‘राजन्य’ क...