Skip to main content

Pichwayi Art of Nathdwara | नाथद्वारा की पिछवाई चित्रकला

Pichwayi Art of Nathdwara | नाथद्वारा की पिछवाई चित्रकला

राजस्थान में उदयपुर से करीब 50 किमी दूर राजसमंद जिले में स्थित छोटा - सा धार्मिक नगर 'नाथद्वारा' पुष्टिमार्गीय वल्लभ संप्रदाय की प्रमुख पीठ है। यहाँ की प्रत्येक सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधि पर पुष्टिमार्ग का स्पष्ट प्रभाव देखा जा सकता है। नाथद्वारा शैली की चित्रकला तो पूर्णरूपेण पुष्टिमार्ग से ओतप्रोत है। नाथद्वारा की चित्र शैली का उद्भव भी श्रीनाथजी के नाथद्वारा में आगमन के साथ ही माना जाता है। नाथद्वारा चित्रशैली का सबसे महत्वपूर्ण अंग है - पिछवाई चित्रकला।

पिछवाई शब्द का अर्थ है पीछेवाली। पिछवाई चित्र आकार में बड़े होते हैं तथा इन्हें कपड़े पर बनाया जाता है। नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर तथा अन्य मंदिरों में मुख्य मूर्ति के पीछे दीवार पर लगाने के लिये इन वृहद आकार के चित्रों को काम में लिया जाता है। ये चित्र मंदिर की भव्यता बढ़ाने के साथ - साथ भक्तों को श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र की जानकारी भी देते हैं। चटक रंगों में डूबे श्रीकृष्ण की लीलाओं के दर्शन कराती ये पिछवाईयां आगंतुकों को अपनी ओर सहसा आकर्षित करती है। श्रीनाथजी के प्रतिदिन के दर्शन में अलग - अलग पिछवाई लगाई जाती है जो उस दिन के महत्व के अनुसार होती है। पिछवाई कलाकृतियाँ पूर्ण रूप से श्रीनाथजी को समर्पित होने के कारण इनके विषय मुख्यत: भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला सहित विभिन्न लीलाएं यथा गोवर्धनधारी व स्वामिनीजी के प्रसंगों, 
अष्ठ सखियों संग कुंजलीला, महारास, ठाकुराणी तीज, गौ क्रीडन, होली, अन्नकूटोत्सव,  तुलसी  विवाद,  कृष्ण  जनम,  गोवर्धन  धारण, दानलीला, माखनचोरी, चीरलीला, होली आदि से संबंधित होते थे। किन्तु कालांतर में नाथद्वारा एवं उदयपुर के चित्रकारों द्वारा राजाओं की सवारी एवं प्रकृति चित्रण पर भी पिछवाईयां चित्रित की जाने लगी।

अलग - अलग मौसमों का भी पिछवाईयों में सुन्दर चित्रण मिलता है जिसे बारह मासा भी कहा जाता है। राधा और कृष्ण की प्रेमलीलाओं के मनोहर चित्रों से सुसज्जित एक और लोकप्रिय विषय रागमाला के नाम से जाना जाता है। पिछवाई के पर्दे पर मध्य में एक प्रमुख दृश्य होता है और चारों ओर दो पतले किनारों के बीच में एक चौड़ा किनारा या बोर्डर बनाया जाता है। इस किनारे के लिए फूल और पत्तियों की अल्पनाओं के विभिन्न आकारों से पूरी बेल बनाई जाती है।

नाथद्वारा  कलम  तथा  पिछवई  चित्रण  से  जुड़े  प्रमुख  चित्रकारों  का  उल्लेख  किया जाए  तो श्री घासी राम शर्मा, भूरी लाल शर्मा, नैन सुख शर्मा, खूबी राम शर्मा, बी.जी. शर्मा, घनश्याम शर्मा, रेवा शंकर शर्मा, तुलसीदास चित्रकार नरोत्तम नारायण शर्मा, नैन सुख शर्मा, द्वारका दास एवं विठ्ठलजी शर्मा के साथ ही घनश्याम ’उस्ताद’ एवं परमानन्द शर्मा आदि प्रमुख होंगे ।

आम तौर पर पिछवाई के प्रमुख दृश्य बनाने वाले और किनारा बनाने वाले कलाकार अलग-अलग होते हैं। किनारों पर काम करने वाले कलाकार प्रमुख कारीगर के शिष्य या बच्चे होते हैं। पिछवाई की प्रमुख आकृति में भगवान कृष्ण एवं राधा जी होते हैं। प्रमुख आकृति के कपड़ों और गहनों की सजावट में अन्य आकृतियों की अपेक्षा काफी विस्तार प्रदर्शित किया जाता है। पिछवाई के चित्रण में कलाकारों द्वारा हाथ से बनाए गए पत्थर के एवं प्राकृतिक रंगों का प्रयोग किया जाता है। रंगों को पक्का करने के लिए बबूल का गोंद मिलाया जाता है। माँग के अनुसार इसमें सोने व चांदी के रंगों का प्रयोग भी किया जाता है। महँगी पिछवाई में असली सोने व चाँदी के काम की सजावट की जाती है। असली सुनहरा और चाँदी रंग सोने व चाँदी के वर्क को गोन्द के साथ घिस कर बनाया जाता है। इस सबके लिए सधे हुए हाथ तथा गहरे अनुभव की आवश्यकता होती है। इन कलाकृतियों के प्रमुख गढ़ नाथद्वारा और उदयपुर हैं। पिछवाई की कला इन नगरों की गलियों में बिखरी पड़ी है।

समय के साथ पिछवाई कला भी व्यावसायिक हो गई तथा मात्र मंदिर में सजाने की कला नहीं रही अपितु इसे घरों के ड्राइंग रूम में भी सजाने में लिया जाने लगा। तब ये कलाकृतियाँ श्रीनाथजी के मंदिर के बाहर पेंटिंग की दुकानों तक पहुँच गई और खरीददारोँ की इच्छा व मांग के अनुसार अलग अलग आकारों और विषयों में बनने लगी।


इन चित्रों को बनाने का कार्य मुख्यतः 'चितारा' जाति के लोगों द्वारा किया जाता है। प्रायः चित्रकारों के घरों में एक बड़ा कला कक्ष होता हैं जिसमें एक से अधिक कलाकार काम करते हैं। वृहद स्तर पर चित्र बनाने के कारण इसे कारखाना भी कह दिया जाता है। कलाकार यहाँ तन्मयता के साथ दिन रात परिश्रम करके चित्रांकन करते हैं। आज ये पिछवाईयां देश के हस्तकला के विभिन्न प्रतिष्ठानों में उपलब्ध हो जाती है। ये असली सिल्क या आर्ट सिल्क पर भी बनी हो सकती हैं। प्रामाणिक और पुरातात्विक महत्व की पिछवाईयां संग्रहालयों में देखी जा सकती हैं।

तकनीक के रूप में अध्ययन करें तो स्पष्ट होता है कि प्रायः सूती कपड़े पर ही पिछवई की रचना की जाती है तथा इस कपड़े को विशेष पारम्परिक विधि से तैयार किया जाता है। नये कपड़े को सपाट धरातल  पर  अरारोट  की  लेई  से  चिपकाकर  उसे  एकरूप  बना  दिया  जाता  है। विषयवस्तु के अनुरूप सर्वप्रथम गेरू रंग व बारीक कलम की सहायता से रेखांकन का ’खाका’ बना लिया जाता है। पृष्ठभूमि में रंगों को भरने के बाद में आकृतियों की देह तथा वस्त्र आदि को रंगांकित कर विभिन्न रंगतों को आच्छादित किया जाता है। इसके  बाद स्वर्ण रंग के प्रयोग से आभूषण व अलंकरण आदि बनाए जाते हैं तथा अन्त में गहरे  रंग  व  तूलिका  की  सहायता  से  पक्की  लिखाई  पूर्ण  की  जाती  है।  रंगों  को टिकाऊ तथा चमक को बनाए रखने के लिए हकीक पत्थर से पिछवई को हल्के-हल्के घिसा जाता है। 


 

Comments

Post a Comment

Your comments are precious. Please give your suggestion for betterment of this blog. Thank you so much for visiting here and express feelings
आपकी टिप्पणियाँ बहुमूल्य हैं, कृपया अपने सुझाव अवश्य दें.. यहां पधारने तथा भाव प्रकट करने का बहुत बहुत आभार

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Vedic Period - Early Vedic Society वैदिक काल- प्रारम्भिक वैदिक समाज

प्रारम्भिक वैदिक समाज Vedic Period - Early Vedic Society प्रारम्भिक वैदिक समाज कबीलाई समाज था तथा वह जातीय एवं पारिवारिक संबंधों पर आधारित था। प्रारम्भिक वैदिक समाज जाति के आधार पर विभाजित नहीं था एवं विभिन्न व्यावसायिक समूह अर्थात् मुखिया, पुरोहित, कारीगर आदि एक ही जन समुदाय के हिस्से थे। प्रारम्भिक वैदिक समाज में कबीले के लिए ‘जन’’ शब्द का इस्तेमाल किया जाता था और ऋग्वेद में विभिन्न जन का उल्लेख है। विभिन्न कबीलों में पारस्परिक संघर्ष सामान्य थे, जैसे ऋग्वेद में ‘‘दशराज युद्ध’’ का वर्णन हुआ है और इसी युद्ध के वर्णन से हमें कुछ कबीलों के नाम प्राप्त होते हैं जैसे भरत, पुरु, यदु, द्रहयु, अनू और तुरवासू। प्रारम्भिक वैदिक समाज में कबीलों के युद्ध जैसे कि पहले भी कहा गया है पशुओं के अपरहय एवं पशुओं की चोरी को लेकर होते रहते थे। ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’- कबीले का मुखिया ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’ होता था। वह युद्ध में नेता तथा कबीले का रक्षक था। ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’ का पद अन्य व्यावसायिक समूहों की भांति ही पैतृक नहीं था बल्कि उसका जन के सदस्यों में से चुनाव होता था। ‘राजन्य’- योद्धा को ‘राजन्य’ क...